Dinman Times
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: गंगा का जलस्तर कई जगह खतरे के करीब, तटबंधों तक पहुंचा पानी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - गंगा का जलस्तर कई जगह खतरे के करीब, तटबंधों तक पहुंचा पानी

गंगा का जलस्तर कई जगह खतरे के करीब, तटबंधों तक पहुंचा पानी

State Desk Bihar
Last updated: अगस्त 27, 2026 12:21 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
नवगछिया में बढ़े गंगा के जलस्तर से तटबंध के पांव तक पहुंचा पानी
नवगछिया में बढ़े गंगा के जलस्तर से तटबंध के पांव तक पहुंचा पानी
साझा करें

नवगछिया। गंगा नदी के जलस्तर में गुरुवार सुबह कई स्थानों पर मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। कई जलमापी केंद्रों पर नदी का पानी चेतावनी स्तर और खतरे के निशान के आसपास बना हुआ है। कई जगहों पर गंगा का पानी तटबंधों के पांव (टो) तक पहुंच गया है। हालांकि, फिलहाल संबंधित सभी तटबंधों को सुरक्षित और नियंत्रण में बताया गया है।

जेबी चोरहर में खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर नीचे पानी

सुबह छह बजे प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जेबी चोरहर में गंगा का जलस्तर 31.30 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 30.77 मीटर से ऊपर है, जबकि खतरे के निशान 31.77 मीटर से 47 सेंटीमीटर नीचे है।

यहां नगरपारा तटबंध और बगजान जमींदारी बांध के कई हिस्सों तक नदी का पानी पहुंच रहा है। पानी तटबंध के पांव को छू रहा है, हालांकि स्थिति को फिलहाल सुरक्षित और नियंत्रण में बताया गया है।

राघोपुर में 12 सेंटीमीटर की कमी

राघोपुर में गंगा का जलस्तर 33.16 मीटर रहा। यहां जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। राघोपुर में चेतावनी स्तर 32.68 मीटर और खतरे का निशान 33.68 मीटर है।

Dinman Times ads 728-90

काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध को सुरक्षित बताया गया है, लेकिन नदी का पानी तटबंध के पांव तक पहुंच चुका है। ऐसे में निगरानी लगातार जारी है।

ये भी पढ़े

मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड में सात आरोपितों के खिलाफ 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
सारण में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू हमले में युवक की जीभ कटी
सारण शिक्षक MLC चुनाव: प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरू
सीवान में मोबाइल टावर में आग, केबल और तार जलकर खराब

मदरौनी में खतरे के निशान से सिर्फ 30 सेंटीमीटर नीचे

मदरौनी में गंगा का जलस्तर 31.18 मीटर दर्ज किया गया। यहां पांच सेंटीमीटर की कमी आई है। इसके बावजूद नदी का पानी खतरे के निशान 31.48 मीटर से महज 30 सेंटीमीटर नीचे है।

गंगा का पानी तटबंध के पांव को छू रहा है, हालांकि तटबंध को फिलहाल सुरक्षित बताया गया है।

इस्माइलपुर-बिंदटोली में खतरे के निशान से ऊपर

इस्माइलपुर-बिंदटोली के एसपी-07 पर जलस्तर 32.18 मीटर दर्ज किया गया। यहां चार सेंटीमीटर की कमी आई है, लेकिन जलस्तर खतरे के निशान 31.60 मीटर से 58 सेंटीमीटर ऊपर है।

Dinman Times ads 728-90

नदी का पानी तटबंध के पांव तक पहुंचा हुआ है। इसके बावजूद संबंधित तटबंध को अभी सुरक्षित बताया गया है।

मामूली गिरावट से राहत, लेकिन खतरा बरकरार

गंगा के जलस्तर में कुछ स्थानों पर मामूली कमी जरूर दर्ज की गई है, जिससे प्रशासन को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन कई तटबंधों के पांव तक पानी पहुंचने के कारण स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें तटबंधों की निगरानी कर रही हैं। फिलहाल सभी संबंधित तटबंध सुरक्षित बताए गए हैं, लेकिन जलस्तर में होने वाले किसी भी बदलाव को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

TAGGED:Bhagalpur NewsBihar FloodGanga Water LevelNaugachia News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर औरंगाबाद के बारुण में एनएच-19 पर पर्यटकों से भरी बस पलटने के बाद का दृश्य चालक को आई झपकी, पलट गई पर्यटकों से भरी बस; 13 घायल, मची अफरातफरी
अगली ख़बर भागलपुर में गंगा का बढ़ता जलस्तर और राघोपुर जमींदारी बांध पर कटाव गंगा का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घरों तक पहुंचा पानी; राघोपुर बांध पर भीषण कटाव
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

मूलांक से समझें अपनी आदतें, जानें 9 व्यवहार

जन्म तारीख के मूलांक से समझें अपनी आदतें: अंक ज्योतिष के अनुसार किन 9 व्यवहारों पर ध्यान देना जरूरी है?

दिवाली से पहले घर से हटाएं ये 15 चीज़ें

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये 15 चीज़ें, सकारात्मकता और नई शुरुआत के लिए तैयार करें अपना घर

विश्व दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस: 27 अक्टूबर

27 अक्टूबर: विश्व दृश्य-श्रव्य विरासत दिवस और ऐतिहासिक अभिलेखों का संरक्षण

मड़वा पहाड़

मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड में सात आरोपितों के खिलाफ 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Israel Election 2026:नेतन्याहू की सत्ता पर नजर 61 सीटों का

इजरायल चुनाव: मतदान खत्म होते ही शुरू होगा सत्ता का असली गणित, नेतन्याहू की कुर्सी पर नजर

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?