Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: बिहार में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, सम्राट चौधरी ने की 4 बड़ी घोषणाएं
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - बिहार में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, सम्राट चौधरी ने की 4 बड़ी घोषणाएं

बिहार में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, सम्राट चौधरी ने की 4 बड़ी घोषणाएं

Last updated: अगस्त 9, 2026 5:51 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 3 महीना पहले
बिहार में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, सम्राट चौधरी ने की 4 बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, Photo Credit- Zee News
साझा करें

बिहार में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी चार बड़ी घोषणाएं कीं। इनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन, परीक्षा व्यवस्था में सुधार, विशेष सहयोग शिविरों का आयोजन और छात्र कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए निदेशालय का गठन शामिल है। सरकार का जोर स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने पर है।

पहली: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विशेष समिति का गठन

सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर विद्यालय तक पहुंचाने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है, ताकि प्रत्येक विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाया जा सके और छात्रों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो।’ इस तरह से यह पहली घोषणा बिहार के स्कूलों, छात्रों और शिक्षकों के लिए बेहद खास मानी जा रही है।

इस पहल के तहत स्कूलों में केवल पढ़ाई पूरी कराने के बजाय छात्रों की वास्तविक समझ और सीखने की क्षमता पर भी ध्यान देने की बात कही गई है। इससे स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने और जरूरत के मुताबिक सुधार की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है।

Dinman Times ads 728-90

दूसरी: परीक्षा व्यवस्था में तकनीक और AI का इस्तेमाल

ये भी पढ़े

पटना के होटल-रेस्तरां की रसोई में मिलीं गंभीर खामियां, एक फ्रिज में वेज-नॉनवेज, खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट
भागलपुर के स्कूलों में MDM फल पर बदलाव, अब केले के साथ मौसमी फल देने का निर्देश
बांका में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, भागलपुर-पटना समेत आठ टीमें सेमीफाइनल में
भोजपुर के पकड़ी और सरैया में ‘खेत बचाओ अभियान’, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य पर किसानों को प्रशिक्षण

एक्स पर सीएम ने लिखा, ‘बिहार में परीक्षाओं को सुचारु, पारदर्शी, निष्पक्ष और आधुनिक बनाने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति का गठन किया गया है। समिति बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा-आधारित मूल्यांकन में तकनीक और AI के उपयोग के माध्यम से छात्रों के ज्ञान, समझ और विश्लेषण क्षमता के बेहतर आकलन के लिए सुझाव देगी।’ सीएम सम्राट चौधरी इससे पहले भी कई बार स्मार्ट और हाईटेक पढ़ाई का जिक्र कर चुके हैं। ऐसे में आज उन्होंने घोषणा भी कर दी है।

बिहार में पिछले कुछ समय से परीक्षाओं की पारदर्शिता और व्यवस्था को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। ऐसे में परीक्षा प्रणाली में तकनीक के इस्तेमाल की घोषणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, समिति की सिफारिशों के बाद यह स्पष्ट होगा कि AI और अन्य तकनीकी साधनों को किस स्तर पर लागू किया जाएगा।

तीसरी: छात्रों और जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद की तैयारी

Dinman Times ads 728-90

शिक्षा सुधार के लिए विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक एवं छात्रों के साथ संवाद कर उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनी जाएंगी।

इस पहल का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए जरूरी कदम उठाना है। छात्रों और शिक्षकों को अपनी परेशानियों तथा सुझावों को सीधे संबंधित स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

चौथी: छात्र कल्याण के लिए अलग निदेशालय

छात्रों के कल्याण से जुड़े कार्यों के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों में निदेशालय का गठन किया जाएगा।

Dinman Times ads 728-90

सरकार का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए वह प्रतिबद्ध है। इन चारों घोषणाओं को एक साथ देखें तो बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था में पढ़ाई की गुणवत्ता से लेकर परीक्षा प्रणाली और छात्र कल्याण तक कई स्तरों पर बदलाव की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है।

बता दें कि सम्राट चौधरी की सरकार ने ऐसे समय में यह पहल की है जब देश पेपर लीक जैसे मुद्दों से जूझ रहा है। अभी दिल्ली में छात्र आंदोलन समाप्त ही हुआ था कि रांची में छात्र प्रोटेस्ट पर उतर गए हैं। ऐसे में बिहार के लिए उक्त घोषणाएं छात्रों के हित में एक अच्छी पहल है। इन घोषणाओं के बाद अब सबसे महत्वपूर्ण पहलू इनके जमीन पर लागू होने का होगा। राज्य स्तरीय समितियों की सिफारिशों और सरकार के फैसलों के आधार पर शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

TAGGED:Bihar EducationBihar Education NewsBihar NewsEducation ReformSamrat Chaudhary
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रांची में छात्रों के प्रदर्शन का 16वां दिन, 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करेगी सरकार? रांची में छात्रों के प्रदर्शन का 16वां दिन, 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करेगी सरकार?
अगली ख़बर Lok Sabha में 4 बड़े बिल पेश करेगी सरकार केरल का नाम होगा ‘केरलम’? Lok Sabha में 4 बड़े बिल पेश करेगी सरकार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

होटल पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल

पटना के होटल-रेस्तरां की रसोई में मिलीं गंभीर खामियां, एक फ्रिज में वेज-नॉनवेज, खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट

भागलपुर MDM में अब बदल-बदलकर मिलेंगे मौसमी फल

भागलपुर के स्कूलों में MDM फल पर बदलाव, अब केले के साथ मौसमी फल देने का निर्देश

बांका वॉलीबॉल प्रतियोगिता: सेमीफाइनल में पहुंचीं टीमें

बांका में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच, भागलपुर-पटना समेत आठ टीमें सेमीफाइनल में

भोजपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग

भोजपुर के पकड़ी और सरैया में ‘खेत बचाओ अभियान’, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य पर किसानों को प्रशिक्षण

आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई

आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?