Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: भागलपुर के नाथनगर में 3 साल के मासूम की हत्या, प्लास्टिक के बोरे में मिला शव; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - भागलपुर के नाथनगर में 3 साल के मासूम की हत्या, प्लास्टिक के बोरे में मिला शव; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

भागलपुर के नाथनगर में 3 साल के मासूम की हत्या, प्लास्टिक के बोरे में मिला शव; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Last updated: जुलाई 30, 2026 3:14 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 1 महीना पहले
भागलपुर के नाथनगर में 3 साल के मासूम की हत्या, प्लास्टिक के बोरे में मिला शव; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
साझा करें

भागलपुर: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। लालूचक निवासी तीन वर्षीय दिव्यांशु कुमार का शव घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेत में प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला। मासूम की हत्या की आशंका से पूरे गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दिव्यांशु बुधवार रात अपने घर की पहली मंजिल पर परिवार के साथ सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे के बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। परिजनों ने रात से ही उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने खेत में प्लास्टिक के बोरे में एक बच्चे का शव देखा। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और शव की पहचान दिव्यांशु के रूप में हुई।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने चम्पानगर-भागलपुर मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि इलाके में लगातार बच्चों के साथ हो रही घटनाओं पर पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 16 दिन पहले, 14 जुलाई की रात, लालूचक के ही पांचू मंडल के ढाई वर्षीय बेटे आदित्य की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। उनका दावा है कि दोनों मामलों में कई समानताएं हैं। दोनों बच्चे रात में घर से सोते समय गायब हुए और बाद में उनके शव अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए। हालांकि पुलिस का कहना है कि आदित्य की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया था।

सूचना मिलते ही नाथनगर इंस्पेक्टर अभय शंकर और डीएसपी-2 राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। शांति समिति के सदस्य भवेश यादव की पहल और पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब 45 मिनट बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल, डॉग स्क्वायड और एसटीएफ की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, लगातार दूसरी बार एक ही इलाके में मासूम बच्चों के संदिग्ध तरीके से गायब होने और शव मिलने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता और भय दोनों बढ़ा दिए हैं।

TAGGED:Bhagalpur NewsBihar CrimeBreaking NewsChild MurderNathnagar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गया जंक्शन पर टला बड़ा रेल हादसा, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस के एस-5 कोच में उठी चिंगारी से मची अफरातफरी गया जंक्शन पर टला बड़ा रेल हादसा, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस के एस-5 कोच में उठी चिंगारी से मची अफरातफरी
अगली ख़बर Bankipur Bypoll 2026: मतदान के बीच पटना में फायरिंग, बूथ 141 के पास समाजसेविका रीता सिन्हा के घर चली गोली Bankipur Bypoll 2026: मतदान के बीच पटना में फायरिंग, बूथ 141 के पास समाजसेविका रीता सिन्हा के घर चली गोली

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?