Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: Shravani Mela के पहले दिन दो ट्रक खराब, श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर 6 किमी लंबा जाम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - Shravani Mela के पहले दिन दो ट्रक खराब, श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर 6 किमी लंबा जाम

Shravani Mela के पहले दिन दो ट्रक खराब, श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर 6 किमी लंबा जाम

Last updated: जुलाई 30, 2026 1:47 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 1 महीना पहले
Shravani Mela के पहले दिन दो ट्रक खराब, श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर 6 किमी लंबा जाम
साझा करें

मुंगेर: श्रावणी मेला की शुरुआत के साथ ही मुंगेर की ट्रैफिक व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई। गुरुवार सुबह श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ से काला पत्थर होते हुए नौवागढ़ी भगत चौकी तक करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दो ट्रकों के सड़क पर खराब हो जाने के कारण घंटों तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान अजगैवीनाथ धाम से देवघर जाने वाले कांवरियों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे बांक और तेलिया तालाब के समीप दो ट्रकों का गुल्ला टूट गया। दोनों ट्रक सड़क के बीचोंबीच फंस गए, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शुरुआती घंटों में जाम लगातार बढ़ता गया और देखते ही देखते इसकी लंबाई करीब छह किलोमीटर तक पहुंच गई। वाहन दो घंटे से अधिक समय तक रेंगते रहे।

स्थिति को लेकर सबसे बड़ा सवाल प्रशासन की तैयारियों पर उठ रहा है। श्रावणी मेला शुरू होने से पहले संवेदनशील स्थानों पर क्रेन तैनात करने और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था का दावा किया गया था, लेकिन मौके पर न तो तत्काल क्रेन उपलब्ध थी और न ही पर्याप्त पुलिसकर्मी दिखाई दिए। परिणामस्वरूप खराब ट्रकों को हटाने में करीब पांच घंटे लग गए।

करीब 11 बजे क्रेन मौके पर पहुंची और दोनों ट्रकों को हटाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य होना शुरू हुआ, हालांकि काफी देर तक वाहन धीमी गति से ही आगे बढ़ते रहे।

यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि सुबह छह बजे बांक और तेलिया तालाब के पास दो ट्रकों का गुल्ला टूटने से यातायात प्रभावित हुआ था। ट्रकों को सुबह 11 बजे तक हटा लिया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई और वाहन धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेलिया तालाब के पास सड़क का सिंगल लेन होना हर वर्ष जाम की प्रमुख वजह बनता है। बावजूद इसके प्रशासन ने इस संवेदनशील स्थान पर कोई विशेष व्यवस्था नहीं की। श्रावणी मेला के पहले ही दिन श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

स्थानीय नागरिकों और कांवरियों का कहना है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ेगी। ऐसे में यदि ट्रैफिक प्रबंधन को तुरंत मजबूत नहीं किया गया तो जाम की समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। मेला शुरू होते ही प्रशासनिक तैयारियों की वास्तविक स्थिति भी लोगों के सामने आ गई है।

TAGGED:Bihar NewsKanwar YatraMungerShravani MelaTraffic Jam
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बांकीपुर उपचुनाव 2026: चार घंटे में सिर्फ 11.5% मतदान, भाजपा-जनसुराज समर्थकों में नोकझोंक बांकीपुर उपचुनाव 2026: चार घंटे में सिर्फ 11.5% मतदान, भाजपा-जनसुराज समर्थकों में तनाव
अगली ख़बर गया जंक्शन पर टला बड़ा रेल हादसा, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस के एस-5 कोच में उठी चिंगारी से मची अफरातफरी गया जंक्शन पर टला बड़ा रेल हादसा, गंगा-सतलुज एक्सप्रेस के एस-5 कोच में उठी चिंगारी से मची अफरातफरी

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?