Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: विक्रमशिला सेतु बंद होने से मुंगेर में बढ़ेगा ट्रैफिक, 30 जवान संभालेंगे मोर्चा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - विक्रमशिला सेतु बंद होने से मुंगेर में बढ़ेगा ट्रैफिक, 30 जवान संभालेंगे मोर्चा

विक्रमशिला सेतु बंद होने से मुंगेर में बढ़ेगा ट्रैफिक, 30 जवान संभालेंगे मोर्चा

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 29, 2026 9:13 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 7 घंटे पहले
विक्रमशिला सेतु बंद: मुंगेर में 30 ट्रैफिक जवान तैनात
विक्रमशिला सेतु बंद: मुंगेर में 30 ट्रैफिक जवान तैनात
साझा करें

मुंगेर: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के बंद होने के बाद उत्तरी बिहार, कोसी और सीमांचल की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर बढ़ने की संभावना है।

इसे देखते हुए मुंगेर जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी की है। फोरलेन और एनएच-80 पर पांच प्रमुख स्थानों पर 30 ट्रैफिक जवानों की 24 घंटे तैनाती की गई है। वहीं, डायवर्सन वाले स्थानों पर साइनेज बोर्ड भी लगाए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार, विक्रमशिला सेतु 30 सितंबर की रात 12 बजे से बंद हो जाएगा। इसके बाद उत्तरी बिहार, कोसी और सीमांचल की तरफ जाने वाले वाहनों को मुंगेर स्थित श्रीकृष्ण सेतु के रास्ते गुजरना होगा। इससे मुंगेर के फोरलेन और एनएच-80 पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है।

पांच प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेंगे 30 ट्रैफिक जवान

संभावित जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक थाना की ओर से फोरलेन और एनएच-80 पर पांच स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जवान तीन शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी करेंगे, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे।

इन स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है:

ये भी पढ़े

महुआडीह पहाड़ी के पास युवक-युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी
औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा: खुद को गोली मरवाकर विरोधियों को फंसाने की साजिश, दो गिरफ्तार
विक्रमशिला सेतु बंद होने से पहले Google Maps ने किया अलर्ट, भागलपुर-नवगछिया रूट ब्लॉक
बिहार में जियो कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को दिया सफाई का संदेश
  • नया रामनगर
  • तेलिया तालाब
  • बरियारपुर डायवर्सन
  • बरियारपुर ओवरब्रिज
  • एनएच-80 पर बरियारपुर थाना के समीप

इसके अलावा सफियासराय चौक पर भी ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। पुलिसकर्मी वाहन चालकों को डायवर्सन और फोरलेन पर चढ़ने-उतरने के निर्धारित रास्तों की जानकारी देंगे।

जाम की स्थिति बनने पर तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचना दी जाएगी, ताकि जरूरी कदम उठाकर यातायात को सामान्य किया जा सके।

डायवर्सन पर लगाए गए साइनेज बोर्ड

विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद वाहनों को निर्धारित मार्ग से निकालने के लिए फोरलेन पर बने डायवर्सन के पास साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं। इनकी मदद से वाहन चालकों को रास्ते की जानकारी मिलेगी और गलत दिशा में जाने की आशंका कम होगी।

जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई की ओर से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए समन्वय के साथ काम किया जा रहा है। हालांकि, वाहनों की संख्या बढ़ने पर खासकर डायवर्सन वाले स्थानों पर दबाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

बारिश हुई तो बढ़ सकती है परेशानी

मुंगेर के फोरलेन के कुछ हिस्सों पर फिलहाल दो लेन से वाहनों का परिचालन शुरू हो चुका है, लेकिन कई स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में बारिश होने पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

भागलपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बरियारपुर में एनएच-80 और खड़गपुर की तरफ जाने के लिए सोतीपुल के समीप डायवर्सन से नीचे उतरना पड़ता है। बारिश के बाद यहां कीचड़ जमा होने से पहले भी जाम की स्थिति बन रही थी।

एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि दो दिनों के भीतर सर्विस रोड और डायवर्सन को छर्री और सीमेंट की मदद से वाहनों के चलने योग्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे बारिश के दौरान वाहनों के फंसने की समस्या कम करने और यातायात सुचारु रखने में मदद मिलेगी।

ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगी पुलिस की नजर

मुंगेर के ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद फोरलेन पर संभावित जाम से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। फोरलेन और एनएच-80 के पांच स्थानों पर 30 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि डायवर्सन वाले स्थानों पर साइनेज लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को रास्ते को लेकर परेशानी न हो।

विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु और आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, डायवर्सन पर संकेतक और सड़क को मोटरेबल बनाने के प्रयास यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

TAGGED:Munger NewsVikramshila Bridge ClosureVikramshila Setu
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बटिया घाटी स्कॉर्पियो लूटकांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार बटिया घाटी स्कॉर्पियो लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 गिरफ्तार
अगली ख़बर Banka के मंदार पहाड़ प्रकरण में पुलिस की जांच मंदार पहाड़ प्रकरण: मध्य प्रदेश से एक और नाबालिग आरोपित पुलिस संरक्षण में, अब तक तीन गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

सर रैनल्फ फियान्स 2 साल से गायब? परिवार ने जताई चिंता

2 साल से दुनिया की नजरों से दूर हैं ‘महान एक्सप्लोरर’ रैनल्फ फियान्स, परिवार बोला- हमें मिलने भी नहीं दिया जा रहा

कठुआ CISF कैंप में फायरिंग से 4 जवानों की मौत

CISF कैंप में अचानक चली गोलियां, 4 जवानों की मौत: साथी ने सर्विस राइफल से किया फायर; बहस के बाद भड़का विवाद

Gaya News: महुआडीह पहाड़ी पर युवक-युवती से बदसलूकी का आरोप

महुआडीह पहाड़ी के पास युवक-युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

Chandigarh News: ₹657 करोड़ बैंक घोटाला

₹657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव अफेयर’ की कहानी: गर्लफ्रेंड को ₹10 लाख महीना, दिल्ली में करोड़ों का घर

Aurangabad News: औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा

औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा: खुद को गोली मरवाकर विरोधियों को फंसाने की साजिश, दो गिरफ्तार

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?