Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: सोन नदी का बढ़ा जलस्तर, बारुण में बाढ़ का खतरा; सैकड़ों एकड़ फसल डूबने का दावा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - सोन नदी का बढ़ा जलस्तर, बारुण में बाढ़ का खतरा; सैकड़ों एकड़ फसल डूबने का दावा

सोन नदी का बढ़ा जलस्तर, बारुण में बाढ़ का खतरा; सैकड़ों एकड़ फसल डूबने का दावा

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 2, 2026 5:18 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
बारुण में बढ़ते सोन नदी के जलस्तर से खेतों में भरा बाढ़ का पानी
बारुण में बढ़ते सोन नदी के जलस्तर से खेतों में भरा बाढ़ का पानी
साझा करें

बारुण (औरंगाबाद): सोन नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड क्षेत्र में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जबकि निचले इलाकों के खेतों में पानी पहुंचने से धान और सब्जियों की फसल को नुकसान होने की बात कही जा रही है।

स्थानीय लोगों और किसानों के अनुसार, सोन नदी के टीले और आसपास के खेतों में पानी प्रवेश करने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से आने वाले समय में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

5 लाख 39 हजार 699 क्यूसेक पानी का प्रवाह

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रपुरी बराज के सभी 69 गेट खोल दिए गए हैं। सोन नदी में करीब 5 लाख 39 हजार 699 क्यूसेक पानी का प्रवाह बताया गया है। जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नदी के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जलस्तर बढ़ने का असर सबसे ज्यादा नदी किनारे खेती करने वाले किसानों पर पड़ रहा है। खेतों में पानी भरने से धान के साथ-साथ परवल, भिंडी और अन्य सब्जियों की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है।

खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान

बारुण मुखिया प्रतिनिधि सह निषाद विकास संघ के रंजीत चौधरी उर्फ नन्दी समेत कई किसानों ने बताया कि सोन नदी का पानी बढ़ने से खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि कई जगह खेत पूरी तरह पानी में डूब गए हैं, जिससे तैयार फसल और पौधों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

ये भी पढ़े

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपित पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार
पड़ाव मैदान में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट का विरोध, पूर्व विधायक ने SDM को सौंपा पत्र
भोजपुर में गंगा के तेज बहाव में टूटी पुलिया, 4 हजार की आबादी का संपर्क बाधित
बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी हेल्थ स्क्रीनिंग, हर नागरिक का बनेगा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए किसानों को अपने मोटर पंप और अन्य जरूरी सामान नाव के जरिए सुरक्षित स्थानों पर निकालना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि लगातार जलस्तर बढ़ने से खेती पर निर्भर परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

इन गांवों के किसान प्रभावित

सोन नदी के बढ़ते जलस्तर से धमनी, इंद्रपुरी, धमनी गोला, खजूरी फार्म, नागेश्वरपुर, डिहरा, कर्मा, किला, सहसपुर, शेखपुरा, बारुण, केशवपुर, इंग्लिश, गठौली, जानपुर और खरजावां समेत आसपास के कई गांवों के किसानों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बारुण के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बारुण के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

ग्रामीणों के अनुसार, अगर नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो और अधिक खेतों में पानी पहुंच सकता है। इससे फसल नुकसान का दायरा भी बढ़ने की आशंका है।

किसानों ने मुआवजे की मांग की

फसल नुकसान से परेशान किसानों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि बाढ़ के कारण फसल बर्बाद होने से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है।

किसानों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर जल्द राहत और नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए बीडीओ नीरज कुमार, अंचलाधिकारी नारायण राय और थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

प्रशासन ने नदी और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने को कहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनावश्यक रूप से नदी या जलमग्न क्षेत्रों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है।

TAGGED:औरंगाबादऔरंगाबाद न्यूजबारुणबिहार बाढ़सोन नदी
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर दिशा सालियान मौत मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने CBI जांच का आदेश दिया सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा आदेश; 6 साल बाद फिर खुलेगी मौत की फाइल
अगली ख़बर पटना में बढ़ते गंगा जलस्तर के बाद घाटों पर बैरिकेडिंग पटना में गंगा खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर, घाटों पर बैरिकेडिंग, नाव परिचालन पर रोक

ये भी पढ़ें

गुठनी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपित पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार

डेहरी के पड़ाव मैदान में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट

पड़ाव मैदान में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट का विरोध, पूर्व विधायक ने SDM को सौंपा पत्र

भोजपुर में गंगा के तेज बहाव से टूटी पुलिया

भोजपुर में गंगा के तेज बहाव में टूटी पुलिया, 4 हजार की आबादी का संपर्क बाधित

बिहार में 6 करोड़ लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान

बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी हेल्थ स्क्रीनिंग, हर नागरिक का बनेगा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री

पटना में बढ़ते गंगा जलस्तर के बाद घाटों पर बैरिकेडिंग

पटना में गंगा खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर, घाटों पर बैरिकेडिंग, नाव परिचालन पर रोक

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?