Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - Editor's Desk - आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई

आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई

समीना खान
Last updated: अक्टूबर 29, 2026 6:53 अपराह्न
By : समीना खान
Published on : 31 मिनट पहले
आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई
फोटो साभार: आरबी थापा @ फेसबुक
साझा करें

वह साल 1999 के दिन थे। स्वतंत्र भारत के दफ्तर में सुरमई रंग की हाफ सर्किल मेज़, जिसका बॉर्डर नीला था। इसी मेज़ पर रखी उनकी खींची तस्वीर इतनी नायाब थी, जो बहुत कुछ भूल जाने के बावजूद आजतक मेरे ज़ेहन में महफूज़ है। चौथाई सदी से ज़्यादा का वक़्त गुज़र चुका है मगर वह तस्वीर आज भी समय की धुंध से बेअसर है। बादलों से भरा गहरा आसमान और इस आसमान में बिजली की तरह चमकती बिजली को कैमरे से लपक लेने का वह हुनर। कुदरत के इस लम्हे को कैप्चर करने के लिए क्लिक की टाइमिंग का अंदाजा जिस शख्स को था, वह थे फ़ोटो जर्नलिस्ट आर बी थापा जी जिनको सब थापा भाई कहते थे।

थापा भाई बहुत सीनियर थे और हम ट्रेनी। उनको देख खुद-ब-खुद दिमाग़ में ‘हिन्दी चीनी भाई-भाई’ का कोरस बजने लगता। सूरत चाइनीज़ और जिस्म गठा हुआ ज़रूर था मगर मुस्कुराहट खालिस दोस्ताना। ऐसा लगता था कि रोल और कैमरा लादे कुछ ज़्यादा ही झुक जाते हैं मगर इस भारी भरकम बैग को लादना और उसकी हिफाज़त करना आसान भी नहीं था।

शायद जर्नलिज़्म में फोटोग्राफी की परिभाषा मोर देन थाउजेंड वर्ड्स ऐसे ही नहीं बनी। फोटो जर्नलिज्म की दुनिया में थापा वह बड़ा नाम है जो इस लेन में आने वाले बच्चों के लिए एक सबक़ बनेगा। 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के वह और उनका कैमरा गवाह थे। हंगामी हालत में कारसेवकों के आक्रोश के बीच जान की परवाह किए बिना उन्होंने एक तबाह होती इमारत की पहली और बेहद खास तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की थीं। फिर अपने साथ इस रोल को कारसेवकों से बचाते लखनऊ तक लाना उससे भी बड़ी मुहिम थी। तस्वीरें अखबार के दफ्तर तक सुरक्षित पहुंची और उसके बाद पूरी दुनिया ने उसे देखा। फोटोग्राफी की दुनिया के ये ऐसे कारनामे थे जिसके लिए मोर देन मिलियन वर्ड भी छोटा है।

खबर छूट गई तो रिपोर्टर मैनेज कर सकता है मगर लम्हा गुज़र गया तो कोई भरपाई नहीं। और फिर थापा भाई के ख़ज़ाने में तो अनगिनत ऐसे यादगार लम्हे थे। क्या सियासत और क्या विरासत। ड्यूटी पर हों या ड्यूटी का ऑफ। एक कैमरामैन की आँख का लेंस अगर खुला है तो हर लम्हा वह ड्यूटी पर ही होता है।

Dinman Times ads 728-90

मगर अफ़सोस कि जिस इंसान ने कैमरे के लेंस की बदौलत अपने हुनर के बूते पर बेशुमार इंसाफ मांगती तस्वीरों को क्लिक किया आज वह खुद एक नाइंसाफी (हार्ट अटैक) का शिकार हो गया। उम्र साठ के ऊपर रही होगी मगर सेहत साथ छोड़ती गई। ज़िंदगी के आखिरी दिनों में वह बीमार रहे। मुफलिसी इलाज और देखभाल के रस्ते में रोड़ा बनी। जिस शख्स के हुनर को हाथों हाथ लिया जाना चाहिए था, जिसके गिर्द सीखने वालों का जमावड़ा होना चाहिए था और जिसको उसके किए कामों की बदौलत एक अच्छी रायल्टी का हक़दार होना चाहिए था, उस शख्स ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपनी आखिरी सांसें पूरी किं और इस दुनिया से रुखसत हो गया।

ये भी पढ़े

डॉ. राममनोहर लोहिया: वह समाजवादी विचारक, जिसने जाति, अन्याय और सत्ता के अहंकार को चुनौती दी
खबरों की इस दुनिया में अब आगे क्या है ? World News Day पर उन कलमों को सलाम, जो दुनिया को हर दिन जगाती हैं
बिहार की बाढ़ : पानी उतर जाएगा, सवाल नहीं
नौकरी की खबर से आगे की कहानी: बदलती तकनीक और भारत के रोजगार का सवाल

थापा भाई! आज फिर आपकी वही तस्वीर याद आ रही है और याद आ रहे हैं शहरयार। जब उन्होंने रचा होगा- ‘कहिए तो आसमां को ज़मीं पर उतार लाएं’, तब कहाँ सोचा होगा कि इस मुहावरे को कुछ बदलाव के साथ थापा भाई साकार कर देंगे। वह आसमां नहीं उसमें चमकती बिजली को ऐसा क़ैद कर लेंगे कि आपके न होने पर भी वह लमहा अपने क़ैद होने पर रश्क करेगा।

TAGGED:आर बी थापा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
sameenakhan
Byसमीना खान
समीना खान स्वतंत्र लेखक हैं. आप स्वतंत्र भारत, जनसत्ता, हिंदुस्तान सहित अनेक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. लेखन के साथ समीना ने आकाशवाणी पर होने वाली कई वार्ताओं में हिस्सा लिया है और कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं. आप विषय विशेष पर अनुसंधान करती हैं, स्क्रिप्ट लिखती हैं और वॉयस ओवर करती हैं. इन सबसे इतर समीना खान 'फितूर' नाम से एक ब्लॉग भी चलाती हैं.
पिछली ख़बर जमालपुर IRIMEE में हाइड्रोजन ट्रेन से वंदे भारत पर मंथन हाइड्रोजन ट्रेन से वंदे भारत तक, जमालपुर IRIMEE में रेल तकनीक पर दो दिवसीय मंथन
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई

आपकी क्लिक मोर देन मिलियन वर्ड्स थी थापा भाई

जमालपुर IRIMEE में हाइड्रोजन ट्रेन से वंदे भारत पर मंथन

हाइड्रोजन ट्रेन से वंदे भारत तक, जमालपुर IRIMEE में रेल तकनीक पर दो दिवसीय मंथन

नावानगर JNV में NCC वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

नावानगर JNV में NCC का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, कैडेट्स ने सीखी ड्रिल और टेंट पिचिंग

गेमन पुल हादसा: बाइक सवार 22 वर्षीय मिथुन की मौत

गेमन पुल पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, 22 वर्षीय मिथुन कुमार की मौत

अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस

29 अक्टूबर: अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस और ARPANET के पहले संदेश की विरासत

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?