Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: रामचन्द्रपुर बस स्टैंड से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - रामचन्द्रपुर बस स्टैंड से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार

रामचन्द्रपुर बस स्टैंड से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 3, 2026 6:59 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
रामचन्द्रपुर बस स्टैंड से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद
रामचन्द्रपुर बस स्टैंड से लापता 18 वर्षीय युवती बरामद
साझा करें

जबरन शादी कराने का आरोप, शादी के बदले 50 हजार रुपये लेने का पुलिस का दावा

बिहारशरीफ। लहेरी थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर बस स्टैंड से लापता हुई 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर सोहजना गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती को जबरन शादी के लिए ले जाने और इसके बदले रुपये के लेन-देन का मामला सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त 2026 को शेखपुरा जिले के बरबीघा निवासी ममता देवी अपनी 18 वर्षीय बेटी का इलाज कराने बिहारशरीफ स्थित मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजभूषण के पास आई थीं। इसी दौरान रामचन्द्रपुर बस स्टैंड से उनकी बेटी लापता हो गई। मामले में बरबीघा थाना में आवेदन दिया गया। वहां शून्य प्राथमिकी दर्ज कर मामला लहेरी थाना भेजा गया।

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर जांच करते हुए युवती को इस्लामपुर के रघुनाथपुर सोहजना गांव से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, युवती के बयान और अनुसंधान में सामने आया कि उषा देवी (59) उसे कथित तौर पर मुंह पर रूमाल रखकर टेम्पो से बाढ़ स्थित उमानाथ मंदिर ले गई थी। इसके बाद सुधीर सिंह और बिरेन्द्र सिंह उर्फ बिल्लू सिंह के माध्यम से उसकी शादी दिलीप सिंह से जबरन करा दी गई।

पुलिस का दावा है कि शादी के बदले दिलीप सिंह से 50 हजार रुपये लिए गए। इसमें सुधीर सिंह को 30 हजार, जबकि बिरेन्द्र सिंह और उषा देवी को 10-10 हजार रुपये दिए गए।

Dinman Times ads 728-90

गिरफ्तार आरोपितों में उषा देवी, सुधीर सिंह, बिरेन्द्र सिंह उर्फ बिल्लू सिंह और दिलीप सिंह शामिल हैं। पुलिस चारों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन कर रही है।

ये भी पढ़े

यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत के बाद अखिलेश की अपील, जुलूस नहीं निकालने को कहा
MLC चुनाव नतीजों से कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ मुहिम पर सवाल, रामलीला मैदान रैली से पहले BJP-JDU का हमला
मछली मारने के विवाद में महिला की मौत, पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम
लखीसराय में करंट लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए

कार्रवाई में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक, पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार, नितीश रंजन, सहायक अवर निरीक्षक अनिता कुमारी और सिपाही झुन्नु कुमार शामिल रहे।

TAGGED:नालंदा न्यूजबिहारशरीफ न्यूजरामचन्द्रपुर बस स्टैंडलहेरी थाना
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर राघोपुर में गंगा के बाढ़ के पानी से डूबी सड़क गंगा के उफान से राघोपुर में बाढ़ का कहर, 20 पंचायतों का संपर्क टूटा, ढाई लाख आबादी परेशान
अगली ख़बर डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में स्वागत पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित उम्मीदवार डॉ. नवल किशोर प्रसाद का सोगरा हाई स्कूल में भव्य स्वागत
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

Hyundai Bayon

Hyundai Bayon की कीमत और EMI का हिसाब, जानें खरीदने पर कितना आएगा खर्च

यूपी MLC चुनाव: अखिलेश की विजयी सपा उम्मीदवारों से अपील

यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत के बाद अखिलेश की अपील, जुलूस नहीं निकालने को कहा

MLC चुनाव नतीजे: रामलीला रैली से पहले कांग्रेस पर दबाव

MLC चुनाव नतीजों से कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ मुहिम पर सवाल, रामलीला मैदान रैली से पहले BJP-JDU का हमला

रामायण फिल्म: 100 देशों में 50 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज

‘रामायण’ की वैश्विक उड़ान, 100 से ज्यादा देशों में 50 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज की तैयारी

मछली विवाद में रामपति देवी की मौत, पुलिस जांच जारी

मछली मारने के विवाद में महिला की मौत, पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?