Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: पूर्वांचल का अनोखा शिवधाम: जहां कुएं में 15 फीट नीचे विराजमान हैं महादेव, श्रद्धालु उतरकर करते हैं जलाभिषेक
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - उत्तर प्रदेश - पूर्वांचल का अनोखा शिवधाम: जहां कुएं में 15 फीट नीचे विराजमान हैं महादेव, श्रद्धालु उतरकर करते हैं जलाभिषेक

पूर्वांचल का अनोखा शिवधाम: जहां कुएं में 15 फीट नीचे विराजमान हैं महादेव, श्रद्धालु उतरकर करते हैं जलाभिषेक

Last updated: जुलाई 31, 2026 4:52 अपराह्न
By : Dinman News Network
Published on : 1 महीना पहले
पूर्वांचल का अनोखा शिवधाम: जहां कुएं में 15 फीट नीचे विराजमान हैं महादेव, श्रद्धालु उतरकर करते हैं जलाभिषेक
साझा करें

उत्तर प्रदेश: भदोही जिले में गंगा तट पर स्थित बाबा सेमराधनाथ धाम अपनी अनोखी धार्मिक परंपरा और आस्था के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। काशी और प्रयाग के बीच स्थित यह प्राचीन शिवधाम अन्य मंदिरों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि यहां भगवान शिव का स्वयंभू शिवलिंग किसी गर्भगृह में नहीं, बल्कि करीब 15 फीट गहरे कुएं के भीतर विराजमान है। श्रद्धालु सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरकर बाबा का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं।

सावन के महीने में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। हालांकि, सिर्फ सावन ही नहीं बल्कि हर सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के बावजूद आज तक यहां किसी बड़े हादसे की खबर सामने नहीं आई है, जिसे श्रद्धालु बाबा की कृपा मानते हैं।

ऐसे हुई मंदिर की स्थापना

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर करीब डेढ़ सौ साल पुराना है। उस समय सड़क और रेल जैसी सुविधाएं नहीं थीं और व्यापारी गंगा के रास्ते नाव से व्यापार करने आते-जाते थे।

कहा जाता है कि एक व्यापारी की नाव गंगा की बीच धारा में अचानक फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी नाव आगे नहीं बढ़ी। उसी रात व्यापारी को स्वप्न में भगवान शिव ने दर्शन दिए और कहा कि जिस स्थान पर उनका शिवलिंग है, वहां खुदाई बंद कराकर मंदिर का निर्माण कराया जाए।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

सुबह व्यापारी ने स्वप्न के अनुसार खुदाई कराई तो वहां शिवलिंग मिला। इसके बाद उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया गया और भक्तों के नीचे उतरकर पूजा करने के लिए सीढ़ियां बनवाई गईं। तभी से बाबा सेमराधनाथ की पूजा इसी रूप में होती चली आ रही है।

मनोकामना पूरी होने की मान्यता

बाबा सेमराधनाथ धाम को लेकर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि सावन, महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

कैसे पहुंचे बाबा सेमराधनाथ धाम

यह प्राचीन मंदिर भदोही जिले में जंगीगंज बाजार से लगभग 8 किलोमीटर दक्षिण दिशा में गंगा तट पर स्थित है। जंगीगंज से ऑटो रिक्शा, टैक्सी और निजी वाहन के जरिए आसानी से मंदिर पहुंचा जा सकता है।

इसके अलावा जीटी रोड स्थित चकपड़ौना से कौलापुर-सेमराध फोरलेन मार्ग बनने के बाद यहां पहुंचना और भी सुविधाजनक हो गया है। सावन के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

बाबा सेमराधनाथ धाम आस्था, इतिहास और अनोखी परंपरा का ऐसा संगम है, जो हर साल हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां कुएं के भीतर विराजमान महादेव के दर्शन अपने आप में एक दुर्लभ और आध्यात्मिक अनुभव माने जाते हैं।

TAGGED:Baba Semradh NathBhadohiMahadevSawan 2026Shiv Temple
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट के लिए न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट के लिए न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान
अगली ख़बर खगड़िया में पत्नी से फोन पर विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम खगड़िया में पत्नी से फोन पर विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में पसरा मातम

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?