Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नालंदा में अधिवक्ता पुत्र की बेरहमी से हत्या, नहर में मिला शव
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नालंदा में अधिवक्ता पुत्र की बेरहमी से हत्या, नहर में मिला शव

नालंदा में अधिवक्ता पुत्र की बेरहमी से हत्या, नहर में मिला शव

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 17, 2026 10:05 पूर्वाह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 10 घंटे पहले
नालंदा में युवक का शव नहर से बरामद
नालंदा में युवक की हत्या का मामला
साझा करें

Nalanda News: सिर पर गंभीर चोट और शरीर पर जख्म के निशान, प्रेमिका के पिता व भाई पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहारशरीफ। नालंदा जिले में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का मामला सामने आया है।

बुधवार शाम राढ़ील छिलका और खड्डी लोदीपुर गांव के बीच नहर से युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के गोवाल बिगहा निवासी शिवम के रूप में हुई है।

उसके सिर पर चोट के निशान और शरीर पर जख्म पाए गए हैं। परिजनों ने प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए प्रेमिका के पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों के अनुसार शिवम 14 सितंबर से घर से लापता था। मृतक के माता-पिता दोनों हिलसा कोर्ट में अधिवक्ता हैं। पिता ओम प्रकाश ने बताया कि उनके बेटे की एक लड़की से दोस्ती थी।

ये भी पढ़े

स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, 6.78 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने दिया रक्तदान का संदेश
45 सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क आपूर्ति की होगी जांच, डीडीसी ने गठित की तीन सदस्यीय टीम
शास्त्रीनगर में बीए की छात्रा की मौत, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

उनका आरोप है कि लड़की के परिजन इस रिश्ते से नाराज थे। कुछ दिन पहले लड़की के भाई गौरव ने फोन कर मामले को संभालने की बात कही थी।

ओम प्रकाश के अनुसार उन्होंने भरोसा दिलाया था कि वह अपने बेटे को समझाएंगे और लड़की की इज्जत पर कोई आंच नहीं आने देंगे।

मृतक के बड़े भाई सत्यम केशवा ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे शिवम से उनकी फोन पर बात हुई थी। शिवम ने खुद को बिहारशरीफ में बताया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह एकंगरसराय स्थित लड़की के घर पर था।

भाई का आरोप है कि लड़की के परिजनों ने भरोसा दिलाकर शिवम को घर बुलाया और बाद में उसकी हत्या कर दी। परिजनों का यह भी दावा है कि लड़की के घरवालों ने शिवम का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

सिम कार्ड से हुई शव की पहचान

तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि नहर से एक शव बरामद हुआ था। शव की जेब से मोबाइल फोन मिला, जो पानी में भीगने के कारण बंद था। एफएसएल टीम की मौजूदगी में मोबाइल का सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में लगाया गया। सिम से हिलसा के एक अधिवक्ता का नंबर सामने आया, जिसके बाद परिजनों को सूचना देकर शव की पहचान कराई गई।

थानाध्यक्ष के अनुसार शिवम का मोबाइल 14 सितंबर की रात करीब आठ बजे से बंद था। हालांकि, उस समय तक परिजनों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिर पर पुराने जख्म का निशान भी बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

TAGGED:नालंदानालंदा क्राइमनालंदा हत्याबिहारशरीफशिवम
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर BBOSE के माध्यम से 10वीं 12वीं की पढ़ाई करती जीविका दीदियां शिक्षा से सशक्तिकरण की ओर: BBOSE से जीविका दीदियां करेंगी 10वीं-12वीं की पढ़ाई पूरी
अगली ख़बर वजन घटाने के आसान टिप्स और स्वस्थ आदतें तेजी से वजन घटाने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें, सुबह नींबू पानी से लेकर रोजाना वॉक तक

ये भी पढ़ें

नालंदा में पुलिस द्वारा बरामद स्मैक और मादक पदार्थ

स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, 6.78 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

नालंदा में मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने दिया रक्तदान का संदेश

नालंदा के सरकारी स्कूलों में बेंच डेस्क की जांच

45 सरकारी स्कूलों में बेंच-डेस्क आपूर्ति की होगी जांच, डीडीसी ने गठित की तीन सदस्यीय टीम

पटना के शास्त्रीनगर शिवपुरी में पुलिस जांच

शास्त्रीनगर में बीए की छात्रा की मौत, कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

मंगल गोचर 2026 कर्क राशि में मंगल प्रवेश

मंगल गोचर 2026: 18 सितंबर को नीच राशि कर्क में आ रहे ग्रहों के सेनापति! जानें सभी 12 राशियों का हाल

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?