Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: नालंदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन संपन्न, राज्यपाल बोले— बिहार के विकास से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - नालंदा - नालंदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन संपन्न, राज्यपाल बोले— बिहार के विकास से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना

नालंदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन संपन्न, राज्यपाल बोले— बिहार के विकास से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 28, 2026 8:01 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 मिनट पहले
नालंदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन संपन्न
नालंदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन संपन्न
साझा करें

Nalanda news। नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित 25वें अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन (IASSC) का चार दिवसीय आयोजन राज्यपाल सैयद अता हसनैन के संबोधन के साथ संपन्न हो गया। सम्मेलन में देश के विकास, रोजगार, खाद्य सुरक्षा, महिला शोधकर्ताओं की भूमिका और सतत विकास लक्ष्यों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बिहार देश का गढ़ और भारत का ‘सेंटर ऑफ ग्रेविटी’ है। जब तक बिहार का सर्वांगीण विकास नहीं होगा, तब तक वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरी तरह हासिल करना संभव नहीं होगा। उन्होंने बिहार की भौगोलिक स्थिति, कृषि क्षमता और समृद्ध बौद्धिक विरासत को देश की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय प्राचीन ज्ञान परंपरा को नए विचारों के साथ आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है।

निजी निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सम्मेलन में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने देश की आर्थिक स्थिति पर विचार रखे। उन्होंने शिक्षित युवाओं की बेरोजगारी को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए केवल सरकारी नौकरियों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। कृषि, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि देश में 60 मिलियन टन से अधिक चावल और गेहूं का बफर स्टॉक उपलब्ध है, जिससे खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिलती है।

26 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि चार दिवसीय सम्मेलन में 26 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कुल 498 शोध पत्रों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें 65 प्रतिशत शोध पत्र महिला शोधकर्ताओं ने प्रस्तुत किए। सम्मेलन में संस्कृति, विकास, पोषण और खाद्य सुरक्षा के साथ वर्ष 2030 के बाद सतत विकास लक्ष्यों की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हुई।

Dinman Times ads 728-90

दो वर्षों तक चलेगा जागरूकता अभियान

सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि नालंदा विश्वविद्यालय बिहार के विश्वविद्यालयों और राज्य सरकार के सहयोग से विद्यालयों तक सतत विकास लक्ष्यों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी जागरूकता पहुंचाएगा। अगले दो वर्षों में प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में विशेष अभियान चलाकर विद्यार्थियों को विकसित भारत के लक्ष्य और सतत विकास की दिशा में जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़े

जगीर जू सफारी पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी, वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद
अस्थावां में ब्राउन शुगर के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार; 1.08 लाख रुपये नकद बरामद
नीतीश कुमार ने एसपीएम कॉलेज में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन, निशांत कुमार के समर्थन में लगे नारे
रहुई बाजार में डेयरी एवं किराना दुकान से 4.040 किलो गांजा बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार
TAGGED:Bihar NewsNalanda University
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर अस्थावां में ब्राउन शुगर पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार अस्थावां में ब्राउन शुगर के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार; 1.08 लाख रुपये नकद बरामद
अगली ख़बर राजगीर जू सफारी पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी जगीर जू सफारी पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी, वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

राजगीर जू सफारी पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी

जगीर जू सफारी पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी, वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद

नालंदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन संपन्न

नालंदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन संपन्न, राज्यपाल बोले— बिहार के विकास से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना

अस्थावां में ब्राउन शुगर पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार

अस्थावां में ब्राउन शुगर के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार; 1.08 लाख रुपये नकद बरामद

नीतीश कुमार ने एसपीएम कॉलेज में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

नीतीश कुमार ने एसपीएम कॉलेज में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन, निशांत कुमार के समर्थन में लगे नारे

रहुई बाजार में 4.040 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

रहुई बाजार में डेयरी एवं किराना दुकान से 4.040 किलो गांजा बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?