Nalanda News: पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना के आदेशानुसार नालंदा जिले के तेलमर थाना में तैनात दो सहायक अवर निरीक्षक (ASI) को अवर निरीक्षक (SI) के पद पर प्रोन्नति दी गई है। दोनों को कार्यकारी प्रभार भी सौंपा गया है।
प्रोन्नति पाने वाले पदाधिकारियों में मुकेश पासवान एवं धीरज कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर थाना कार्यालय में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान दोनों पदाधिकारियों के कंधों पर SI के स्टार लगाए गए।
बताया गया कि मुकेश पासवान को वर्ष 2018 में पहली बार सिंगल स्टार लगाया गया था, जबकि उस समय वे सहायक अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। वहीं धीरज कुमार को भी पूर्व में पदोन्नति मिली थी। दोनों पदाधिकारी क्रमशः भागलपुर और लखीसराय जिले के मूल निवासी हैं।
तेलमर थाना में अब सात पदाधिकारी
थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों की प्रोन्नति के बाद तेलमर थाना में अब कुल सात पदाधिकारी हो गए हैं, जिनमें छह SI एवं एक PTC शामिल हैं।
मौके पर SI सह अपर थानाध्यक्ष अमर कुमार सिंह, SI चंद्रभान सिंह, SI हरिनंदन यादव, चालक कासिम अंसारी, सिपाही अनुज, सिपाही अमन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।