Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नालंदा के सुब्रत शांडिल्य बनाएंगे देश का पहला कॉम्पैक्ट जेट इंजन, पटना में देंगे प्रेजेंटेशन
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - टेक्नोलॉजी - नालंदा के सुब्रत शांडिल्य बनाएंगे देश का पहला कॉम्पैक्ट जेट इंजन, पटना में देंगे प्रेजेंटेशन

नालंदा के सुब्रत शांडिल्य बनाएंगे देश का पहला कॉम्पैक्ट जेट इंजन, पटना में देंगे प्रेजेंटेशन

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 1, 2026 5:43 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 4 घंटे पहले
नालंदा के सुब्रत शांडिल्य का कॉम्पैक्ट जेट इंजन प्रोजेक्ट
नालंदा के सुब्रत शांडिल्य का कॉम्पैक्ट जेट इंजन प्रोजेक्ट
साझा करें

बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा की मिट्टी से निकले युवा एयरोस्पेस इंजीनियर और उद्यमी सुब्रत शांडिल्य देश की एयरोस्पेस तकनीक में नई पहल करने की तैयारी में हैं। सुब्रत करीब 2 किलो न्यूटन श्रेणी के कॉम्पैक्ट जेट इंजन के विकास पर काम कर रहे हैं। उनके स्टार्टअप ‘शांडिल्य एयरोस्पेस’ का पटना में प्रेजेंटेशन होना है। चयन होने के बाद बिहार में कॉम्पैक्ट जेट प्रोपल्शन के निर्माण की दिशा में काम शुरू होने की उम्मीद है।

सुब्रत का मुख्य फोकस ऐसे किफायती जेट इंजनों के विकास पर है, जिनका भविष्य में मानवरहित हवाई वाहनों (UAV) समेत विभिन्न एयरोस्पेस अनुप्रयोगों में इस्तेमाल किया जा सके।

मिशन के हिसाब से डिजाइन और लागत पर जोर

सुब्रत का मानना है कि हर मिशन के लिए लंबे समय तक लगातार संचालन करने वाले महंगे इंजन की जरूरत नहीं होती। छोटे जेट इंजनों में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री, जटिल निर्माण प्रक्रिया, सटीक मशीनिंग और लंबे समय तक टिकाऊपन की आवश्यकताओं के कारण लागत काफी बढ़ जाती है।

इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए शांडिल्य एयरोस्पेस कम लागत और मिशन की जरूरत के अनुरूप जेट प्रोपल्शन सिस्टम विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है।

थ्री-डी प्रिंटिंग से आसान होगा निर्माण

स्टार्टअप की तकनीकी रणनीति में मेटल एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग यानी मेटल 3D प्रिंटिंग को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसका उद्देश्य जटिल आकार वाले इंजन कंपोनेंट्स को कम निर्माण चरणों में तैयार करना और प्रोटोटाइप विकास की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

ये भी पढ़े

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार
दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा
बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार
हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

कंपनी डिजाइन और इंजीनियरिंग के साथ-साथ प्रोटोटाइप निर्माण और परीक्षण क्षमता विकसित करने पर भी काम कर रही है। चयन होने पर बिहार में कॉम्पैक्ट जेट इंजन निर्माण की दिशा में एक नई औद्योगिक पहल शुरू हो सकती है।

कौन हैं Nalanda के सुब्रत शांडिल्य?

नालंदा निवासी सुब्रत शांडिल्य, संजीव मुकेश और मीनाक्षी के बेटे हैं। उनके पिता संजीव मुकेश IGNOU में कार्यरत हैं। सुब्रत ने देहरादून की ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कम उम्र में UAV और एयरक्राफ्ट डिजाइन पर काम शुरू कर दिया था। उनके एक एयरक्राफ्ट कॉन्सेप्ट को अमेरिका के DARPA Lift Challenge के शुरुआती चरण में चुना गया था। करीब 500 आवेदनों में से चुने गए 72 डिजाइनों में उनका कॉन्सेप्ट भी शामिल था।

इसी अनुभव ने सुब्रत को एयरक्राफ्ट डिजाइन से आगे बढ़कर प्रोपल्शन तकनीक जैसी चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित किया। अब पटना में होने वाला उनका प्रेजेंटेशन इस सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

TAGGED:AerospaceBihar NewsJet EngineNalandaSubrat Shandilya
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर मुजफ्फरपुर में AI से आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने का मामला शादी रोकने में नाकाम हुआ तो AI से बनाई अश्लील तस्वीरें: महिला डॉक्टर का आरोप- साथी बोला, ‘घर नहीं बसने दूंगा’; पति-रिश्तेदारों को भेजीं
अगली ख़बर नालंदा विश्वविद्यालय में बायोआर्कियोलॉजी कार्यशाला नालंदा विश्वविद्यालय में बायोआर्कियोलॉजी के अनुप्रयोगों पर एक दिवसीय कार्यशाला

ये भी पढ़ें

बछवाड़ा में 2 सितंबर को बिजली कटौती, फतेहा चिरंजीवीपुर और रसीदपुर प्रभावित

कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, इन तीन इलाकों के उपभोक्ता रहें तैयार

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापना के लिए MoU

दानापुर सैन्य स्टेशन में PNG इंफ्रास्ट्रक्चर की होगी स्थापना, बिहार का पहला मिलिट्री स्टेशन बनेगा

नालंदा एसपी हृदय कांत का थानों में औचक निरीक्षण

बड़े साहब के थानों के Surprise inspection से थम गई है नालंदा में अपराध की रफ्तार

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद जांच करती पुलिस

हरनौत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हरेका में OPS बहाली की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों का ब्लैक-डे

हरेका में कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक-डे, OPS बहाली की मांग; NPS-UPS का विरोध

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?