Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: पंचायतों में पहुंचा प्रशासन, सहयोग शिविर में 53 आवेदनों का मौके पर निपटारा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - पंचायतों में पहुंचा प्रशासन, सहयोग शिविर में 53 आवेदनों का मौके पर निपटारा

पंचायतों में पहुंचा प्रशासन, सहयोग शिविर में 53 आवेदनों का मौके पर निपटारा

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 17, 2026 12:29 पूर्वाह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
नालंदा की पंचायत में सहयोग शिविर में आवेदनों का निपटारा
नालंदा की पंचायत में सहयोग शिविर में आवेदनों का निपटारा
साझा करें

बिहारशरीफ। नालंदा जिले में आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में सिलाव प्रखंड की माहुरी पंचायत और सब्बैत पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। दोनों शिविरों में कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निष्पादन किया गया।

माहुरी पंचायत में जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन हुआ। यहां कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें ग्रामीण विकास विभाग/मनरेगा से 10, मनरेगा से 5, बंदोबस्ती पर्चा से संबंधित 14, पंचायती राज विभाग से एक तथा आपूर्ति विभाग से चार आवेदन शामिल थे। संबंधित विभागों ने आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका निष्पादन किया।

जिलाधिकारी ने शिविर में आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान करने तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को प्रमाण-पत्र और स्वीकृति संबंधी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए।

Dinman Times ads 728-90

वहीं, सब्बैत पंचायत में अपर समाहर्ता राजीव रंजन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सहयोग शिविर आयोजित किया गया। यहां कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें ग्रामीण विकास विभाग/मनरेगा के सात, अंचल कार्यालय के 10 और पंचायती राज विभाग के दो आवेदन शामिल थे। सभी 19 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।

ये भी पढ़े

ब्रात्य बसु और इंद्रनील सेन के खिलाफ जीरो एफआईआर, दुष्कर्म-उगाही समेत कई आरोप; जांच के लिए भेजी गई शिकायत
सीमित सोच की बेड़ियां तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो’, युवाओं से बोले पीएम मोदी
सोनपुर आइडल सीजन-2 का आगाज, दोनों वर्गों के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये
ओडिशा से बस में गांजा लेकर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की खेप बरामद

अपर समाहर्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। पंचायत स्तर पर ही समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि सेवा से जुड़े मामलों में 30 दिनों के अंदर समस्या का समाधान हर हाल में करने का प्रावधान है।

सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग सहायता काउंटर लगाए गए थे। यहां ग्रामीणों से आवेदन लेने के साथ योजनाओं और सरकारी सेवाओं की जानकारी भी दी गई। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों में जाने की परेशानी से राहत मिली।

नालंदा प्रशासन का उद्देश्य सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं को जनता की दहलीज तक पहुंचाना, स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना है।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:नालंदापंचायतमाहुरी पंचायतसहयोग शिविरसिलाव
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर बिहारशरीफ न्यूटन पाइप फैक्ट्री में आग न्यूटन पाइप फैक्ट्री में अचानक लगी आग, लाखों की बैटरी व सामान जलकर राख
अगली ख़बर इस्लामपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार कब्रगाह के पास नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री, 11.24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

विश्व हेलो दिवस 21 नवंबर: इतिहास और शांति का संदेश

21 नवंबर को विश्व हेलो दिवस: एक अभिवादन से संवाद और विश्व शांति का संदेश

ब्रात्य बसु पर यौन उत्पीड़न के आरोप, सीसीटीवी जांच की चुनौती

ब्रात्य बसु और इंद्रनील सेन के खिलाफ जीरो एफआईआर, दुष्कर्म-उगाही समेत कई आरोप; जांच के लिए भेजी गई शिकायत

पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: सीमित सोच तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो

सीमित सोच की बेड़ियां तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो’, युवाओं से बोले पीएम मोदी

सोनपुर आइडल सीजन-2 ऑडिशन शुरू, विजेता को ₹1 लाख

सोनपुर आइडल सीजन-2 का आगाज, दोनों वर्गों के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये

दावथ में 41.5 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

ओडिशा से बस में गांजा लेकर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की खेप बरामद

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना
  • धर्म

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?