Nalanda news: नालंदा में अब ड्रग पैडलर बुलेट की सवारी कर रहे हैं। बुलेट की रीडिंग कर चरस अफीम सहित अन्य मादक पदार्थों की सप्लाई की जा रही है।
नालंदा के पुलिस अधीक्षक हृदयकांत के निर्देश पर गिरियक थाने की पुलिस ने ऐसा ही एक बड़ा मामला पकड़ा है। जहां बुलेट सवार चार ड्रग पैडलर को 80 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया ।
इसके अलावे छह स्मार्टफोन और दो बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को करीब 3:30 बजे गिरियक थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम बंगाली बिगहा स्थित पवन ईंट-भट्ठा के पास दो बुलेट से पांच लोगों द्वारा स्मैक पाउडर की खरीद-बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद पांचों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस और सशस्त्र बल की मदद से चार लोगों को घटनास्थल से पकड़ लिया गया, जबकि एक व्यक्ति फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से उजले रंग के कागज की पुड़िया में रखा 20-20 पुड़िया स्मैक पाउडर, कुल 80 पुड़िया, बरामद किया गया। इसके अलावा छह स्मार्टफोन और दो बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।
गिरफ्तार आरोपी
- राहुल कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता विजय कुमार, थाना गिरियक, जिला नालंदा।
- रोशन कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता अलखदेव यादव, थाना गिरियक, जिला नालंदा।
- अमन राज, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्व. अभिराम प्रसाद, थाना काली बिगहा, जिला नालंदा।
- मंटू कुमार, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता राजकुमार यादव, थाना सिकंदरा, जिला नालंदा।
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान
- 80 पुड़िया स्मैक पाउडर
- 6 स्मार्टफोन
- 2 बुलेट मोटरसाइकिल