Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: होली के दिन ASI की हत्या: आठ दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिल; डेढ़ साल बाद आया फैसला
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - होली के दिन ASI की हत्या: आठ दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिल; डेढ़ साल बाद आया फैसला

होली के दिन ASI की हत्या: आठ दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिल; डेढ़ साल बाद आया फैसला

Sumit Kumar
Last updated: सितम्बर 8, 2026 1:16 पूर्वाह्न
By : Sumit Kumar
Published on : 1 घंटा पहले
मुंगेर ASI संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में आठ दोषियों को उम्रकैद
मुंगेर ASI संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में आठ दोषियों को उम्रकैद
साझा करें

मुंगेर में डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सभी दोषियों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना

मुंगेर। होली के दिन दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद आखिरकार एक पुलिसकर्मी की जान ले गया। करीब डेढ़ साल बाद अदालत ने डायल-112 के सहायक अवर निरीक्षक (ASI) संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में आठ अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। अदालत ने सभी दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने हुई इस वारदात ने पुलिस महकमे को भी झकझोर दिया था। एडीजे चतुर्थ कुमारी मनीषा की अदालत ने 24 अगस्त को दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी करने के बाद आठों अभियुक्तों को दोषी करार दिया था। मंगलवार को अदालत ने सजा का ऐलान किया।

पहले विवाद शांत कराया, शाम को फिर पहुंची पुलिस

मामला 14 मार्च 2025 का है। दोपहर करीब 2:05 बजे नंदलालपुर एलआईसी कार्यालय के सामने दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी।

सूचना पर डायल-112 के पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार सिंह सिपाही दीपक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

ये भी पढ़े

सबौर में बाढ़ के पानी में बहा बिजली का पोल, पांच नावों से हो रही निगरानी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय के पते पर पहुंचा पत्र
पटना में 8 सितंबर को होगा NTPC इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय दौर, प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
गम्हरिया में रेडीमेड दुकान पर अपराधियों की फायरिंग, मची अफरातफरी; थाना से 500 मीटर दूर वारदात

लेकिन शाम करीब 7:30 बजे गश्ती के दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को दोबारा गाली-गलौज करते देखा। पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने पहले एक पक्ष को समझाया और इसके बाद दूसरे पक्ष के आंगन की ओर पहुंचे।

लोहे की रॉड, दबिया और हुक से हमला करने का आरोप

अभियोजन के अनुसार, दूसरे पक्ष के आंगन में पहुंचने के बाद राजीव कुमार, रणवीर कुमार, राजू कुमार, गुड्डू कुमार, विकास कुमार, रेखा देवी, सरिता देवी और मौसम कुमारी ने एकजुट होकर संतोष कुमार सिंह पर हमला कर दिया।

आरोप था कि उन पर लोहे की रॉड, दबिया, हुक और लात-मुक्कों से हमला किया गया। हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सिपाही दीपक कुमार की सूचना पर मुफस्सिल थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आठों दोषियों को उम्रकैद, जुर्माना नहीं देने पर पांच साल की सजा

राज्य सरकार की ओर से मामले की पैरवी कर रहे लोक अभियोजक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अदालत ने सभी आठ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में बीएनएस के प्रावधानों के तहत पांच वर्ष का कठोर कारावास भुगतना होगा।

लोक अभियोजक के अनुसार, सभी आठ दोषी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

फास्ट-ट्रैक सुनवाई से परिजनों को मिला न्याय

लोक अभियोजक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले को फास्ट-ट्रैक सुनवाई के तहत रखा गया था। पुलिस अधिकारियों की तत्परता से गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई गई और अदालत में सुनवाई को तेजी से आगे बढ़ाया गया।

उन्होंने कहा कि मामले के त्वरित निष्पादन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की अभियोजन फास्ट ट्रैक शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी समन्वय और तेजी के कारण मृतक पुलिस पदाधिकारी के परिजनों को न्याय दिलाना संभव हो सका।

पुलिसकर्मी की हत्या ने खड़े किए थे कई सवाल

ड्यूटी के दौरान विवाद शांत कराने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी की ही जान चले जाने से यह मामला बेहद गंभीर हो गया था। एक तरफ पुलिस कानून-व्यवस्था संभालने पहुंची थी, वहीं दूसरी तरफ उसी कार्रवाई के दौरान पुलिस पदाधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ।

अब अदालत के फैसले के बाद करीब डेढ़ साल पुराने इस हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा हो गया है।

दिनमान टाइम्स एक्सक्लूसिव | मुंगेर

TAGGED:ASI हत्याकांडMunger Newsमुंगेरमुंगेर क्राइमसंतोष कुमार सिंह
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर सबौर में बाढ़ के पानी में बहा बिजली का पोल सबौर में बाढ़ के पानी में बहा बिजली का पोल, पांच नावों से हो रही निगरानी
अगली ख़बर आज का राशिफल 8 सितंबर 2026 सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल 8 सितंबर 2026: किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? जानें 12 राशियों का हाल

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 8 सितंबर 2026 सभी 12 राशियों के लिए

आज का राशिफल 8 सितंबर 2026: किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? जानें 12 राशियों का हाल

मुंगेर ASI संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में आठ दोषियों को उम्रकैद

होली के दिन ASI की हत्या: आठ दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिल; डेढ़ साल बाद आया फैसला

सबौर में बाढ़ के पानी में बहा बिजली का पोल

सबौर में बाढ़ के पानी में बहा बिजली का पोल, पांच नावों से हो रही निगरानी

गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी वाले पत्र का मामला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय के पते पर पहुंचा पत्र

पटना में NTPC इलेक्ट्रॉन क्विज 2026-27 का क्षेत्रीय दौर

पटना में 8 सितंबर को होगा NTPC इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय दौर, प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?