Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: मधेपुरा में 20 हजार रुपये के विवाद में दोस्त ने मारी गोली, युवक की गर्दन में लगी
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - मधेपुरा में 20 हजार रुपये के विवाद में दोस्त ने मारी गोली, युवक की गर्दन में लगी

मधेपुरा में 20 हजार रुपये के विवाद में दोस्त ने मारी गोली, युवक की गर्दन में लगी

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 29, 2026 10:01 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
Madhepura News: मधेपुरा में 20 हजार के विवाद में दोस्त ने मारी गोली
Madhepura News: मधेपुरा में 20 हजार के विवाद में दोस्त ने मारी गोली
साझा करें


Madhepura News:
बिहार के मधेपुरा जिले में महज 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव में मंगलवार को हुई इस घटना में 21 वर्षीय राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसकी गर्दन के बाईं ओर लगी है।

उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल राहुल ने अपने दोस्त अखिलेश कुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद

घायल की पहचान भतनी थाना क्षेत्र के बड़कुरवा गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। वह सचित यादव का पुत्र है। राहुल की उम्र 21 वर्ष बताई गई है।

Dinman Times ads 728-90

राहुल के अनुसार, सोमवार दोपहर वह अपने दोस्त अखिलेश कुमार के साथ उसके मामा मिथिलेश शर्मा के घर धुरगांव गया था। अखिलेश भतनी थाना क्षेत्र के बड़कुरवा गांव के वार्ड संख्या 14 का निवासी है और बालेश्वर शर्मा का पुत्र है।

ये भी पढ़े

सोनपुर आइडल सीजन-2 का आगाज, दोनों वर्गों के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये
ओडिशा से बस में गांजा लेकर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की खेप बरामद
बांकीपुर दरबार: 21 नवंबर 1912 को पटना के भविष्य की रूपरेखा पर हुई ऐतिहासिक चर्चा
नेहा शर्मा: भागलपुर से हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा तक अभिनेत्री का सफर

राहुल ने बताया कि दोनों ने रात में मिथिलेश शर्मा के घर पर बिताई थी। मंगलवार सुबह रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश जाने की योजना थी। इसी दौरान दोनों के बीच 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।

पिस्टल दिखाने से मना किया तो चला दी गोली

राहुल के बयान के मुताबिक, मंगलवार को अखिलेश हाथ में पिस्टल लेकर उसे दिखाने लगा। राहुल ने उसे ऐसा करने से मना किया और कहा कि इससे गोली चल सकती है। इसी दौरान अखिलेश ने कथित तौर पर उस पर गोली चला दी।

गोली राहुल की गर्दन के बाईं ओर लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। उसके गले से खून बहने लगा। राहुल का आरोप है कि गोली मारने के बाद अखिलेश मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया।

Dinman Times ads 728-90

आरोपित के मामा ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद अखिलेश के मामा मिथिलेश शर्मा ने घायल राहुल को अस्पताल पहुंचाया। उसे पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया गया।

फिलहाल राहुल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मामले में सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक को उसके दोस्त ने गोली मारी है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने की बात कही।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे रुपये के लेनदेन को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:Bihar Crime NewsMadhepura FiringMadhepura News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Banka के मंदार पहाड़ प्रकरण में पुलिस की जांच मंदार पहाड़ प्रकरण: मध्य प्रदेश से एक और नाबालिग आरोपित पुलिस संरक्षण में, अब तक तीन गिरफ्तार
अगली ख़बर बिहार में जियो कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान बिहार में जियो कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को दिया सफाई का संदेश
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: सीमित सोच तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो

सीमित सोच की बेड़ियां तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो’, युवाओं से बोले पीएम मोदी

सोनपुर आइडल सीजन-2 ऑडिशन शुरू, विजेता को ₹1 लाख

सोनपुर आइडल सीजन-2 का आगाज, दोनों वर्गों के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये

दावथ में 41.5 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

ओडिशा से बस में गांजा लेकर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की खेप बरामद

ट्रेन में तेज आवाज में रील देखने पर 1000 रुपये जुर्माना, रेलवे सख्त

ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में रील देखी तो होगी कार्रवाई, 1000 रुपये जुर्माना; चेतावनी के बाद भी शोर किया तो 6 महीने तक जेल

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत

भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत: 21 नवंबर 1963 को थुंबा से नाइक-अपाचे का प्रक्षेपण

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना
  • धर्म

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?