Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: जहानाबाद में बजाज फाइनेंस मैनेजर का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, स्कूटी 300 मीटर दूर बरामद
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - जहानाबाद में बजाज फाइनेंस मैनेजर का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, स्कूटी 300 मीटर दूर बरामद

जहानाबाद में बजाज फाइनेंस मैनेजर का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, स्कूटी 300 मीटर दूर बरामद

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 22, 2026 12:58 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 48 मिनट पहले
जहानाबाद में रेलवे ट्रैक किनारे बजाज फाइनेंस मैनेजर का शव मिलने के बाद पुलिस जांच
जहानाबाद में रेलवे ट्रैक किनारे बजाज फाइनेंस मैनेजर का शव मिलने के बाद पुलिस जांच
साझा करें

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नौरू गांव के पास पीजी लाइन पर मिले शव की हालत बेहद गंभीर थी और सिर धड़ से अलग था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर युवक की स्कूटी भी बरामद की गई। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान जहानाबाद शहर के लाल मंदिर इलाके के रहने वाले सौरभ कुमार (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मुजफ्फरपुर में बजाज फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकले थे

परिजनों के अनुसार सौरभ कुमार सोमवार शाम मुजफ्फरपुर से जहानाबाद पहुंचे थे। शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने घरवालों से दोस्तों से मिलने की बात कही और स्कूटी लेकर बाहर निकल गए।

कुछ देर बाद परिजनों ने जब उन्हें फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार की चिंता बढ़ गई और उनकी तलाश शुरू की गई।

मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। शव की पहचान सौरभ कुमार के रूप में हुई।

ये भी पढ़े

जंदाहा में भवन निर्माण निगम के GM कमलेश कुमार के ठिकाने पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला
बिदुपुर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत; सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
पंजवारा में डाक पार्सल वाहन से 2500 लीटर शराब बरामद, पटना और गया के चालक-खलासी गिरफ्तार
जमुई में नाबालिगों से बदसलूकी के विरोध में ABVP का आक्रोश मार्च, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

शव से 300 मीटर दूर मिली स्कूटी

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर सौरभ की स्कूटी बरामद हुई है। वहीं, मौके से उनका मोबाइल फोन भी मिला है, लेकिन मोबाइल में सिम कार्ड नहीं था। पुलिस मोबाइल की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले सौरभ किन लोगों के संपर्क में थे।

भेलावर थानाध्यक्ष ललित कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सौरभ के परिवार वालों ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया होगा। परिजनों का कहना है कि सौरभ की किसी के साथ दुश्मनी की जानकारी उन्हें नहीं थी।

घटना की सूचना सौरभ की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को दी गई है। उनकी पत्नी और मासूम बेटी धनबाद में रहती हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियों और कारणों को लेकर स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल, बरामद मोबाइल और स्कूटी समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सौरभ सोमवार शाम घर से निकलने के बाद किन लोगों से मिले थे और रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे।

TAGGED:Bihar CrimeJehanabad CrimeJehanabad NewsSaurabh Kumar
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिदुपुर कुतुबपुर चौक पर दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क हादसा बिदुपुर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत; सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
अगली ख़बर जंदाहा में कमलेश कुमार के आवास पर EOU की छापेमारी जंदाहा में भवन निर्माण निगम के GM कमलेश कुमार के ठिकाने पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला

ये भी पढ़ें

जंदाहा में कमलेश कुमार के आवास पर EOU की छापेमारी

जंदाहा में भवन निर्माण निगम के GM कमलेश कुमार के ठिकाने पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला

जहानाबाद में रेलवे ट्रैक किनारे बजाज फाइनेंस मैनेजर का शव मिलने के बाद पुलिस जांच

जहानाबाद में बजाज फाइनेंस मैनेजर का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, स्कूटी 300 मीटर दूर बरामद

बिदुपुर कुतुबपुर चौक पर दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क हादसा

बिदुपुर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत; सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

पंजवारा में डाक पार्सल वाहन से 2500 लीटर शराब बरामद

पंजवारा में डाक पार्सल वाहन से 2500 लीटर शराब बरामद, पटना और गया के चालक-खलासी गिरफ्तार

जमुई में नाबालिग मामले के विरोध में ABVP का आक्रोश मार्च

जमुई में नाबालिगों से बदसलूकी के विरोध में ABVP का आक्रोश मार्च, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?