Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: जमुई में ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - जमुई में ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

जमुई में ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 18, 2026 6:25 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 5 घंटे पहले
जमुई के गिद्धौर में शिक्षिका की अचानक मौत
जमुई के गिद्धौर में शिक्षिका की अचानक मौत
साझा करें

Jamui News: बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड से एक दुखद घटना सामने आई है। कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर में कार्यरत 43 वर्षीय शिक्षिका प्रियंका कुमारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विद्यालय में ड्यूटी के दौरान वह बाथरूम गई थीं, जहां अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। साथी शिक्षकों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

बाथरूम में अचानक गिरकर हुईं बेहोश

जानकारी के अनुसार, प्रियंका कुमारी गुरुवार को रोज की तरह विद्यालय में अपनी ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान वह स्कूल के बाथरूम में गईं। कुछ देर बाद उनके गिरने और बेहोश होने की जानकारी विद्यालय के अन्य शिक्षकों को मिली। इसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए गिद्धौर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

स्वजन और अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका को गिद्धौर से जमुई सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी हालत और बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। प्रियंका कुमारी जमुई जिले के चारकपत्थर निवासी सुरेश प्रसाद बरनवाल की पत्नी थीं। उनके परिवार में पति के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

ये भी पढ़े

तिहाड़ से बाहर आए स्वतंत्र भारद्वाज, 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत पर रिहाई; जानिए क्या है जंतर-मंतर मारपीट का पूरा मामला
अर्जुन सिंह के परिजनों से मिले सांसद सिग्रीवाल, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में जले 2500 दीये, हुआ सामूहिक पाठ
18 लोक शिकायतों पर डीएम उदिता सिंह की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पति बोले- पहले से नहीं थी कोई बीमारी

शिक्षिका के पति सुरेश प्रसाद बरनवाल ने बताया कि प्रियंका को पहले से किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी और वह सामान्य रूप से स्वस्थ थीं। उन्होंने बताया कि घटना से पहले फोन पर उनसे बातचीत भी हुई थी। अचानक विद्यालय में उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल प्रियंका कुमारी की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों की ओर से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है और घटना की पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई है। गुरुवार रात परिजन शव को लेकर अस्पताल से अपने घर चले गए।

स्थानीय स्तर पर दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अचानक हुई इस मौत से विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और परिवार के लोगों में शोक का माहौल है।

TAGGED:Gidhaur NewsJamui NewsJamui Teacher
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर नालंदा में पत्नी की हत्या के मामले की जांच करती पुलिस पंजाब से आधी रात पत्नी पहुंची तो हुआ विवाद, पति ने हथौड़े से वार कर दी हत्या
अगली ख़बर जयप्रकाश विश्वविद्यालय में छात्रों के अनशन के दौरान कुलपति से वार्ता JPU में छात्रों का अनशन खत्म, कुलपति से वार्ता के बाद बनी सहमति; परीक्षा, मार्कशीट और फीस के मुद्दे उठे

ये भी पढ़ें

स्वतंत्र भारद्वाज अंतरिम जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर

तिहाड़ से बाहर आए स्वतंत्र भारद्वाज, 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत पर रिहाई; जानिए क्या है जंतर-मंतर मारपीट का पूरा मामला

अर्जुन सिंह के परिजनों से मुलाकात करते सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

अर्जुन सिंह के परिजनों से मिले सांसद सिग्रीवाल, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

नालंदा के बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बाबा मणिराम अखाड़ा मंदिर में जले 2500 दीये, हुआ सामूहिक पाठ

नालंदा में लोक शिकायतों की सुनवाई करतीं डीएम उदिता सिंह

18 लोक शिकायतों पर डीएम उदिता सिंह की सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नालंदा कॉलेज में NCC 4/38 Coy यूनिट का शुभारंभ

नालंदा कॉलेज में एनसीसी यूनिट का शुभारंभ, युवाओं में बढ़ेगी नेतृत्व और अनुशासन की भावना

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?