Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: अंधेरे से मिलेगी निजात, हरनौत के सभी 19 वार्ड दूधिया रोशनी से होंगे जगमग
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - अंधेरे से मिलेगी निजात, हरनौत के सभी 19 वार्ड दूधिया रोशनी से होंगे जगमग

अंधेरे से मिलेगी निजात, हरनौत के सभी 19 वार्ड दूधिया रोशनी से होंगे जगमग

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 13, 2026 5:11 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 7 घंटे पहले
हरनौत नगर पंचायत के 19 वार्डों में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
हरनौत नगर पंचायत के 19 वार्डों में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइटें
साझा करें

बिहारशरीफ: हरनौत नगर पंचायत के सभी 19 वार्ड अब जल्द ही दूधिया रोशनी से जगमग होंगे। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गांवों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से निविदा जारी कर दी गई है।

योजना पर करीब 1 करोड़ 81 लाख 89 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

योजना के तहत आदर्श नगर, नियामतपुर, चेरन, बस्ती, धर्मपुर, पटेल नगर, बीच बाजार, गोगीपर, रूपसपुर, पोरई, डिहरीगढ़, श्रीचंदपुर, सबनहुआडीह, माधोपुर-सबनहुआ, अंबेडकर नगर, हनुमान नगर, जोरारपुर समेत अन्य मोहल्लों और गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे मुख्य सड़कों के अलावा आवासीय इलाकों में भी रात के समय रोशनी की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, कई वार्डों में पहले से स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, लेकिन कुछ इलाकों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। अंधेरा रहने के कारण लोगों को रात में आवागमन में परेशानी होती है।

नई लाइटें लगने के बाद ऐसे स्थानों पर रोशनी की समस्या दूर होगी। इससे बाजार और मोहल्लों में रात के समय आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़े

BRICS की वेलकम किट में बिहार का स्वाद: सत्तू-मखाना पहुंचे ग्लोबल मंच पर, जानिए क्यों खास हैं ये देसी सुपरफूड
सहरसा सदर अस्पताल विवाद पर DM सख्त, झड़प की जांच के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति
मुंगेर में पहली बार टेंट सिटी बना बाढ़ राहत केंद्र, पीड़ितों को आराम के साथ इलाज और बच्चों को मिलेगा दूध
सोन में बढ़ा जलस्तर तो मछली के जाल में फंसा घड़ियाल, वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा

29 सितंबर तक जमा होगा टेंडर

नगर कार्यपालक पदाधिकारी सौरव सुमन ने बताया कि स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक संवेदक 29 सितंबर को शाम तीन बजे तक अपना टेंडर जमा कर सकते हैं।

इसके बाद 30 सितंबर को बीड खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि निविदा प्रक्रिया से पहले 22 सितंबर को नगर पंचायत कार्यालय में प्री-बीड मीटिंग आयोजित की जाएगी।

ईओ ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। स्ट्रीट लाइट योजना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने के साथ लोगों को रात में सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन में मदद मिलेगी।

नई स्ट्रीट लाइटों की योजना से वार्डवासियों में भी उम्मीद जगी है कि लंबे समय से अंधेरे वाले इलाकों में जल्द रोशनी पहुंचेगी और हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र रात में पहले से अधिक रोशन नजर आएगा।

TAGGED:Harnaut Nagar PanchayatHarnaut NewsHarnaut Street LightNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा में ठनका से मौत के बाद पीड़ित परिवार को सहायता राशि सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ; पत्नी को मिला सहायता राशि का चेक
अगली ख़बर नालंदा के रहुई में बंद घर में चोरी शादी के बाद घर में रखा सामान चोरों ने उड़ाया, एक साल में दूसरी बार हुई चोरी

ये भी पढ़ें

BRICS Summit 2026 की वेलकम किट में शामिल बिहार का सत्तू और मखाना

BRICS की वेलकम किट में बिहार का स्वाद: सत्तू-मखाना पहुंचे ग्लोबल मंच पर, जानिए क्यों खास हैं ये देसी सुपरफूड

सहरसा सदर अस्पताल विवाद की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति

सहरसा सदर अस्पताल विवाद पर DM सख्त, झड़प की जांच के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति

मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाया गया टेंट सिटी राहत केंद्र

मुंगेर में पहली बार टेंट सिटी बना बाढ़ राहत केंद्र, पीड़ितों को आराम के साथ इलाज और बच्चों को मिलेगा दूध

रोहतास में सोन नदी के जाल में फंसा घड़ियाल

सोन में बढ़ा जलस्तर तो मछली के जाल में फंसा घड़ियाल, वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा

थल सेना शिविर में मुंगेर की एनसीसी कैडेट गौरी और मनीषा

थल सेना शिविर में मुंगेर की बेटियों का जलवा, गौरी और मनीषा ने बिहार-झारखंड को दिलाया दूसरा स्थान

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?