Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: आवास की आस लगाए बैठे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रखंड कार्यालय का किया घेराव
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - आवास की आस लगाए बैठे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रखंड कार्यालय का किया घेराव

आवास की आस लगाए बैठे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रखंड कार्यालय का किया घेराव

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 23, 2026 5:16 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 घंटे पहले
हरनौत में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
हरनौत में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
साझा करें

सरथा पंचायत में सूची से नाम गायब होने पर उठे सवाल, बीडीओ ने पात्र परिवारों के दोबारा सर्वे का दिया भरोसा

Nalanda News: प्रधानमंत्री आवास योजना की फाइनल सूची में नाम नहीं होने से नाराज सरथा पंचायत के सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण बुधवार को हरनौत प्रखंड कार्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार्यालय का घेराव करते हुए पात्र परिवारों का नाम आवास योजना की सूची में शामिल करने की मांग की।

सरथा पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि कई परिवार आज भी झुग्गी-झोपड़ी अथवा जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना की जारी सूची में उनका नाम नहीं है। ग्रामीणों ने सर्वे प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की।

ग्रामीण उर्मिला देवी और मालती देवी ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से पक्के मकान की उम्मीद लगाए बैठा है, लेकिन सूची जारी होने के बाद उसमें उनका नाम नहीं मिला। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सर्वे के दौरान फोटो खींचने के नाम पर कर्मियों द्वारा पैसे लिए गए थे।

1650 का सर्वे, फाइनल सूची में 482 लाभुक

ग्रामीणों की भीड़ और आक्रोश की जानकारी मिलने पर सरथा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर कुमार सिंह प्रखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों की ओर से बीडीओ को आवेदन भी सौंपा गया।

ये भी पढ़े

तेलमर थाना के दो ASI को मिली SI की जिम्मेदारी, पीपिंग सेरेमनी में बढ़ाया मान
पूर्व चेयरमैन अरुण प्रसाद उर्फ अद्दू को नगर निगम में दी गई श्रद्धांजलि
सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, नालंदा महिला कॉलेज की छात्राओं ने संभाली कमान
28 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि सरथा पंचायत के विभिन्न गांवों में करीब 1650 लाभुकों का सर्वे किया गया था, जबकि फाइनल सूची में महज 482 लाभुकों को चिह्नित किया गया है। उनका कहना था कि बड़ी संख्या में पात्र परिवार अंतिम सूची से बाहर रह गए हैं। उन्होंने पंचायत में दोबारा सर्वे कराने की मांग की।

बीडीओ ने दिया जांच और पुनः सर्वे का आश्वासन

प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने ग्रामीणों को बारी-बारी से बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पात्र लाभुकों की स्थिति की जांच कर नियमानुसार दोबारा सर्वे कराया जाएगा।

बीडीओ ने कहा कि जांच और सर्वे के बाद जो परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र पाए जाएंगे, उन्हें योजना का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बीडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल आगे की कार्रवाई का इंतजार करने की बात कही।

TAGGED:Harnaut NewsNalanda NewsPM Awas YojanaSartha Panchayat
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा महिला कॉलेज की छात्राएं स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, नालंदा महिला कॉलेज की छात्राओं ने संभाली कमान
अगली ख़बर पूर्व चेयरमैन अरुण प्रसाद उर्फ अद्दू को श्रद्धांजलि देते नगर निगम के अधिकारी और पार्षद पूर्व चेयरमैन अरुण प्रसाद उर्फ अद्दू को नगर निगम में दी गई श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें

SIR विवाद को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवाल

चुनाव आयोग में SIR को लेकर घमासान, CEC ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के तीखे सवाल; जानिए किसने क्या कहा

तेलमर थाना में ASI से SI पद पर प्रोन्नति के बाद पीपिंग सेरेमनी

तेलमर थाना के दो ASI को मिली SI की जिम्मेदारी, पीपिंग सेरेमनी में बढ़ाया मान

पूर्व चेयरमैन अरुण प्रसाद उर्फ अद्दू को श्रद्धांजलि देते नगर निगम के अधिकारी और पार्षद

पूर्व चेयरमैन अरुण प्रसाद उर्फ अद्दू को नगर निगम में दी गई श्रद्धांजलि

हरनौत में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

आवास की आस लगाए बैठे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रखंड कार्यालय का किया घेराव

नालंदा महिला कॉलेज की छात्राएं स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए

सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, नालंदा महिला कॉलेज की छात्राओं ने संभाली कमान

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?