Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: हल्दिया झरना के जंगल में SSB का सर्च ऑपरेशन, सुरंगनुमा ठिकाने से तीन अवैध हथियार बरामद
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - हल्दिया झरना के जंगल में SSB का सर्च ऑपरेशन, सुरंगनुमा ठिकाने से तीन अवैध हथियार बरामद

हल्दिया झरना के जंगल में SSB का सर्च ऑपरेशन, सुरंगनुमा ठिकाने से तीन अवैध हथियार बरामद

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 11, 2026 4:14 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 घंटा पहले
हल्दिया झरना के जंगल में SSB का सर्च ऑपरेशन
हल्दिया झरना के जंगल में SSB का सर्च ऑपरेशन
साझा करें

जमुई के सिमुलतल्ला क्षेत्र में 34 जवानों के साथ चला कई घंटे का अभियान, खोजी श्वान और डीएसएमडी की मदद से हुई तलाशी

जमुई: जिले के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी इलाके में 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर तीन अवैध हथियार बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों को ये हथियार हल्दिया झरना के पास बड़े-बड़े पत्थरों के बीच बने सुरंगनुमा स्थान से मिले। बरामद हथियारों में एक देसी राइफल और दो कट्टा शामिल हैं।

एसएसबी के मुताबिक, इलाके में पूर्व में नक्सली गतिविधियों से जुड़ी सामग्री छिपाए जाने की सूचना मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में सर्च और डी-माइनिंग ऑपरेशन शुरू किया गया।

गुप्त सूचना के बाद जंगल में उतरी संयुक्त टीम

एसएसबी के अनुसार, 10 सितंबर को आसूचना शाखा को सूचना मिली थी कि बथनावरण, कासासकरी घोटारी और नूनतारा के आसपास स्थित हल्दिया झरना के जंगल में पूर्व में नक्सलियों द्वारा हथियार, गोला-बारूद या अन्य आपत्तिजनक सामग्री छिपाई गई हो सकती है।

इस इनपुट की जानकारी द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी को दी गई। इसके बाद उनके निर्देश पर 11 सितंबर की मध्य रात्रि के बाद क्षेत्र प्रभुत्व सह डी-माइनिंग अभियान शुरू किया गया।

अभियान में कार्यवाहक कमांडेंट के नेतृत्व में बी समवाय सिमुलतल्ला के 34 जवान, प्रशिक्षित खोजी श्वान जूली और फेंटा, डीएसएमडी तथा स्थानीय पुलिस के जवान शामिल हुए।

ये भी पढ़े

गया में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, गोपीमोड़ में मचा हड़कंप
करंट की चपेट में आने से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कपड़ा टांगने के दौरान हुआ हादसा
JDU से JDN? संजय झा के एक बयान ने बिहार की सियासत में मचा दी हलचल, क्या अब ‘जनता दल नीतीश’ होगी पार्टी?
गया में ED की बड़ी कार्रवाई, एयरपोर्ट के पास रिजॉर्ट समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

छह से सात घंटे तक जंगल में चली तलाशी

संयुक्त टीम ने हल्दिया झरना के आसपास के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में करीब छह से सात घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण टीम ने सावधानीपूर्वक संदिग्ध स्थानों की जांच की। इस दौरान प्रशिक्षित खोजी श्वानों और डीएसएमडी की मदद से जमीन तथा पत्थरों के बीच छिपे संभावित ठिकानों को खंगाला गया।

तलाशी के दौरान झरना से करीब 200 मीटर पश्चिम, बड़े पत्थरों के बीच बने एक सुरंगनुमा स्थान पर टीम को हथियार छिपाए होने का सुराग मिला। जांच के बाद वहां से एक देसी राइफल और दो कट्टा बरामद किए गए।

पुलिस को सौंपे जाएंगे बरामद हथियार

एसएसबी ने बरामद हथियारों को जब्त कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए इन्हें सिमुलतल्ला थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, विश्वसनीय आसूचना के आधार पर समय रहते की गई कार्रवाई के कारण यह सफलता मिली। सुरक्षा बलों का कहना है कि दुर्गम पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में छिपाई गई आपत्तिजनक सामग्री की तलाश और नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

TAGGED:Crime NewsSSBअवैध हथियारजमुईसिमुलतल्लाहल्दिया झरना
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन का छठी मैया गाना तमन्ना भाटिया का ‘छठी मैया’ गाना रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिया अर्घ्य; भावुक हुए फैंस, बोले- अब छठ की गूंज पूरी दुनिया तक पहुंचेगी
अगली ख़बर 72 वर्षीय कपिलदेव रावत की हिमाचल में पैराग्लाइडिंग 72 की उम्र में छुआ आसमान, बच्चों के हौसले से बुजुर्ग ने की पैराग्लाइडिंग

ये भी पढ़ें

गया के गोपीमोड़ में पुलिस पर पथराव

गया में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, गोपीमोड़ में मचा हड़कंप

पटेढ़ी बेलसर में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

करंट की चपेट में आने से 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कपड़ा टांगने के दौरान हुआ हादसा

JDU से JDN? संजय झा के एक बयान ने बिहार की सियासत में मचा दी हलचल

JDU से JDN? संजय झा के एक बयान ने बिहार की सियासत में मचा दी हलचल, क्या अब ‘जनता दल नीतीश’ होगी पार्टी?

गया में ED की छापेमारी

गया में ED की बड़ी कार्रवाई, एयरपोर्ट के पास रिजॉर्ट समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

सारण के लघु सिंचाई अंचल कार्यालय में EOU की छापेमारी

सारण में लघु सिंचाई अंचल के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में EOU की छापेमारी, डेढ़ घंटे चली जांच

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?