Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: फलका हत्याकांड में नया मोड़: आरोपी खुद पहुंचा मृतक के घर, बोला- ‘दोस्त, गलती हो गई, माफ कर देना’
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - अपराध - फलका हत्याकांड में नया मोड़: आरोपी खुद पहुंचा मृतक के घर, बोला- ‘दोस्त, गलती हो गई, माफ कर देना’

फलका हत्याकांड में नया मोड़: आरोपी खुद पहुंचा मृतक के घर, बोला- ‘दोस्त, गलती हो गई, माफ कर देना’

State Desk Bihar
Last updated: अक्टूबर 2, 2026 4:37 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 12 मिनट पहले
Falka Murder Case: दिलशाद हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
Falka Murder Case: दिलशाद हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
साझा करें

4 वर्षीय दिलशाद की हत्या के मामले में परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया; सड़क जाम के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा, दो आरोपी गिरफ्तार

कटिहार/Falka: कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय मो. दिलशाद की हत्या के मामले में शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब हत्या का एक आरोपी कथित तौर पर खुद मृतक के घर पहुंच गया।

आरोपी ने परिजनों के सामने माफी मांगते हुए कहा कि उससे गलती हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

दिलशाद का शव फलका थाना क्षेत्र के ढंगराहा बहियार स्थित नहर से बरामद किया गया था। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश था। आरोपी के खुद मृतक के घर पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

माफी मांगने पहुंचा आरोपी, परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोविंदपुर निवासी कुंदन कुमार कथित तौर पर दिलशाद के घर पहुंचा और हाथ जोड़कर परिजनों से माफी मांगने लगा। उसने कहा कि उससे गलती हो गई है।

ये भी पढ़े

अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा, एनएच-139 पर ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
सारण तटबंध टूटने के बाद पानापुर में बिगड़े हालात, छह पंचायतों में फैला बाढ़ का पानी
गोपालगंज में बाढ़ के पानी में डूबा 10 वर्षीय बच्चा, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
शराब के नशे में पत्नी और मां से मारपीट, तंग आकर परिजनों ने ही बेटे को पहुंचाया जेल

आरोपी की बात सुनकर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

नशे के बाद विवाद और हत्या का आरोप

पुलिस पूछताछ के दौरान कुंदन ने कथित तौर पर वारदात को लेकर कई बातें बताईं। उसके अनुसार, घटना में गांव के ही उज्ज्वल कुमार और छोटू कुमार भी शामिल थे।

आरोपी के बयान के मुताबिक, घटना वाले दिन चारों ने कथित तौर पर चार पुड़िया स्मैक और दो पुड़िया गांजा का सेवन किया था। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दिलशाद के साथ मारपीट की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि मारपीट के दौरान दिलशाद की मौत हो गई। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया गया, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

हालांकि, इन दावों की पुष्टि जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगी।

सड़क पर उतरे ग्रामीण, कुर्सेला-फारबिसगंज मार्ग किया जाम

हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर भी दिखाई दिया। महेशपुर के पास कुर्सेला-फारबिसगंज स्टेट हाईवे को जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों की मांग थी कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद सड़क पर आवागमन बहाल कराया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

वहीं, गिरफ्तारी के बाद गोविंदपुर गांव में कुंदन को लेकर अलग-अलग चर्चाएं सामने आईं। इसके चलते महेशपुर और गोविंदपुर गांव के बीच तनाव की स्थिति बनने की बात भी सामने आई। पुलिस इलाके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

TAGGED:Falka Murder CaseKatihar Crime NewsKatihar News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Arwal Road Accident: एनएच-139 पर ट्रक हादसे में वृद्ध की मौत अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा, एनएच-139 पर ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
अगली ख़बर Gandhi Jayanti 2026: जिसने दुनिया बदलने से पहले खुद को बदला गांधी: जिसने दुनिया बदलने से पहले खुद को बदलकर दिखाया

ये भी पढ़ें

Allahabad High Court CCTV Rules: थानों में 24 घंटे CCTV जरूरी

थाने में CCTV बंद मिला तो अब जवाब देना होगा: इलाहाबाद HC ने तय किए सख्त नियम, 365 दिन 24 घंटे कैमरे चलाने का आदेश

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: कद छोटा लेकिन चरित्र ऊंचा

लाल बहादुर शास्त्री: कद छोटा था, लेकिन चरित्र इतना ऊंचा कि देश आज भी नतमस्तक है

Gandhi Jayanti 2026: जिसने दुनिया बदलने से पहले खुद को बदला

गांधी: जिसने दुनिया बदलने से पहले खुद को बदलकर दिखाया

Falka Murder Case: दिलशाद हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

फलका हत्याकांड में नया मोड़: आरोपी खुद पहुंचा मृतक के घर, बोला- ‘दोस्त, गलती हो गई, माफ कर देना’

Arwal Road Accident: एनएच-139 पर ट्रक हादसे में वृद्ध की मौत

अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा, एनएच-139 पर ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?