Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: एकंगरसराय में करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, 5 घंटे सड़क जाम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - एकंगरसराय में करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, 5 घंटे सड़क जाम

एकंगरसराय में करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, 5 घंटे सड़क जाम

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 8, 2026 5:01 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 16 घंटे पहले
एकंगरसराय में करंट लगने से किशोर की मौत
एकंगरसराय में करंट लगने से किशोर की मौत
साझा करें

कृष्णजन्माष्टमी मेले में सजावट के दौरान हुआ हादसा, परिजनों ने मुआवजा और कार्रवाई की मांग की

बिहारशरीफ। एकंगरसराय थाना क्षेत्र में महादेव स्थान के पास सोमवार की रात काम करने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरसीमा गांव निवासी सुदामा रविदास के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि सुजीत एकंगरसराय स्थित पप्पू टेंट हाउस में मजदूरी करता था। इन दिनों महादेव स्थान के पास आयोजित कृष्णजन्माष्टमी मेले में सजावट के काम में लगा था। सोमवार की शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच काम करने के दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे एकंगरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुजीत पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के बड़े भाई मिथिलेश रविदास ने बताया कि उन्हें फोन से घटना की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचने पर सुजीत की मौत हो चुकी थी।

घटना को लेकर परिजनों ने जताई आशंका

मृतक के परिजनों ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। बड़े भाई ने बताया कि कुछ लोग करंट लगने की बात कह रहे हैं, जबकि कुछ लोगों द्वारा मारकर फेंके जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के जीजा रोशन कुमार ने न्याय और मुआवजे की मांग की।

शव रखकर पांच घंटे किया सड़क जाम

मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के पास शव रखकर करीब पांच घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। परिजन मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने और टेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप भी लगाया गया है।

ये भी पढ़े

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण
पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन
महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की सारण में दबिश, नवी मुंबई की फर्म में करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
आरक्षण के मुद्दे पर NDA में फिर खींचतान, प्रफुल्ल मांझी ने अरुण भारती को घेरा

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सड़क से जाम हटाया गया और यातायात बहाल हुआ।

डीएसपी ने कहा—आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

हिलसा डीएसपी-2 राम दुलार प्रसाद ने बताया कि करंट लगने से एक बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद परिजनों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम किया था। समझाने के बाद लोगों को शांत करा दिया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:एकंगरसरायकरंट हादसाकिशोर की मौतनालंदा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नगरनौसा में गांजा तस्करी के मामले में पुलिस की कार्रवाई नगरनौसा में गांजा तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
अगली ख़बर मुस्तफापुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार मुस्तफापुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026 सभी राशियां

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगा धन और सफलता का साथ

CTET 2026 करेक्शन विंडो में फॉर्म सुधार

CTET 2026: फिर खुली करेक्शन विंडो, 10 सितंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका; ऐसे करें आवेदन एडिट

घर पर अलसी का जेल बनाने की रेसिपी

चेहरे से बालों तक काम आएगा अलसी का जेल, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल जेल; खर्च भी होगा कम

फरक्का जलसंधि पर बिहार की मांग

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण

पितृपक्ष मेला 2026 में गया आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रानी कमलापति और जबलपुर से इनका परिचालन होगा।

पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?