Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: रोहतास में CBSE नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल का रोमांच चरम पर, दूसरे दिन भी भारतीय टीमों का दबदबा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - खेल - रोहतास में CBSE नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल का रोमांच चरम पर, दूसरे दिन भी भारतीय टीमों का दबदबा

रोहतास में CBSE नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल का रोमांच चरम पर, दूसरे दिन भी भारतीय टीमों का दबदबा

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 22, 2026 5:28 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 1 घंटा पहले
CBSE नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल: दूसरे दिन भी भारतीय टीमों का दबदबा,
CBSE नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल: दूसरे दिन भी भारतीय टीमों का दबदबा,
साझा करें

डेहरी-आन-सोन। रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में चल रही CBSE National Girls Basketball Championship 2026 के दूसरे दिन भी कोर्ट पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

नारायण वर्ल्ड स्कूल के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के साथ-साथ ओमान, यूएई और कतर की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 20 से 26 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।

दूसरे दिन अलग-अलग आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तेज आक्रमण, मजबूत डिफेंस और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। कई मैचों में आखिरी मिनट तक मुकाबला बेहद करीबी रहा। भारतीय टीमों ने कई मुकाबलों में विदेशी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

अंडर-19 में मेरठ और लुधियाना की टीमों का शानदार प्रदर्शन

अंडर-19 बालिका वर्ग में मेरठ पब्लिक स्कूल, मेरठ ने गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बारवांशी, सोनीपत को 55-37 से हराया।

वहीं DAV पब्लिक स्कूल, लुधियाना ने पुरन चंद्रा विद्या निकेतन, कानपुर को 31-19 से मात दी।

ये भी पढ़े

नूरसराय में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जहानाबाद में स्कूल संचालक को डाक से धमकी, 15 लाख की रंगदारी मांगी; टीपीसी बिश्नोई गैंग का लिया नाम
जमुई में मुख्य आरोपितों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, नंदन को लगी गोली; हरेराम गिरफ्तार
12 साल की उम्र में छेड़छाड़ की घटना ने बदली जिंदगी, फिर जूडो से MMA तक पहुंचीं सुचिका तरियाल; 36 की उम्र में रचा इतिहास

एक अन्य मुकाबले में DPS राजनंदगांव, छत्तीसगढ़ ने ओमान की इंडियन स्कूल अल वादी अल कबीर को 44-16 के बड़े अंतर से हराया।

दिन के करीबी मुकाबलों में द मिलेनियम स्कूल, दुबई और मैरी जेस कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का मैच भी शामिल रहा। मिलेनियम स्कूल ने कड़े संघर्ष के बाद 32-30 से जीत दर्ज की।

अंडर-17 मुकाबलों में दिखा जबरदस्त जोश

अंडर-17 वर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल, दुबई को 31-10 से हराया।

वहीं DAV पब्लिक स्कूल ने अल खोर इंटरनेशनल स्कूल, कतर के खिलाफ 19-3 से शानदार जीत दर्ज की।

मेजबान नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार और टैगोर पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी के बीच मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहा। हालांकि मेजबान टीम को जीत नहीं मिल सकी और टैगोर पब्लिक स्कूल ने 53-39 से मुकाबला अपने नाम किया।

इसके अलावा बीडी आनंदम जयपुरिया, गाजियाबाद ने लर्निंग पाथ स्कूल, मोहाली को 36-16 से हराया।

टैगोर पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी ने अपने अगले मुकाबले में विद्या ज्ञान स्कूल, सुरैंचा, सिंधौली को 45-27 से पराजित किया।

पूल सी में चंडीगढ़ और बड़ौदा की टीमों ने मारी बाजी

पूल सी में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ ने पतंजलि ऋषिकुल तेलियागंज, प्रयाग को 42-27 से हराया।

इसी पूल में नवरचना हायर सेकेंडरी स्कूल, सामारोड, बड़ौदा ने बोकारो पब्लिक स्कूल, बोकारो को 49-27 से मात दी।

वहीं पतंजलि ऋषिकुल तेलियागंज ने राजगिरी पब्लिक स्कूल, कतर के खिलाफ 23-9 से जीत दर्ज की।

पूल डी में लुधियाना और पुणे की टीमों का दबदबा

पूल डी में डोरहा पब्लिक स्कूल, लुधियाना ने DPS ईस्ट, बेंगलुरु को 41-21 से हराया।

दूसरे मुकाबले में डॉ. कलमाड़ी शामराव हाई स्कूल, पुणे ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल, शारजाह को 38-16 से शिकस्त दी।

इन मुकाबलों में खिलाड़ियों की रफ्तार और डिफेंस ने दर्शकों का खासा मनोरंजन किया।

अंडर-14 में भी युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अंडर-14 बालिका वर्ग में भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल, बोकारो ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल, दुबई को 31-10 से हराया।

DAV पब्लिक स्कूल, लुधियाना ने अल खोर इंटरनेशनल स्कूल, कतर को 19-3 से शिकस्त दी।

वहीं विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, उल्लाल, बेंगलुरु ने क्वीन्स वैली स्कूल, द्वारका, दिल्ली को 36-21 से हराया।

विद्या ज्ञान स्कूल, सुरैंचा, सिंधौली ने इंडियन स्कूल मस्कट, ओमान को कड़े मुकाबले में 13-9 से पराजित किया।

22-20 से जीता बेहद करीबी मुकाबला

अंडर-14 वर्ग में सेंट जेवियर्स स्कूल, मॉडल टाउन, भटिंडा और सन फ्लावर वैदिक स्कूल के बीच मुकाबला बेहद नजदीकी रहा। अंत में सेंट जेवियर्स स्कूल ने 22-20 से जीत दर्ज की।

इसके अलावा गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत ने पुनम नगर मुंबई पब्लिक स्कूल को 22-19 से हराया।

आगे बढ़ने के साथ बढ़ रहा मुकाबलों का दबाव

चैंपियनशिप के अगले दौर की ओर बढ़ने के साथ हर टीम के लिए मुकाबले और महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। लीग चरण में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों से आई टीमों के साथ ओमान, यूएई और कतर की भागीदारी ने प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया है।

जमुहार में आयोजित यह चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दे रही है। दूसरे दिन के नतीजों के बाद आने वाले मुकाबलों को लेकर भी खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

TAGGED:CBSE BasketballCBSE National BasketballGirls Basketball
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर जमुई में पुलिस का बड़ा एक्शन, नंदन यादव को लगी गोली; हरेराम गिरफ्तार जमुई में मुख्य आरोपितों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, नंदन को लगी गोली; हरेराम गिरफ्तार
अगली ख़बर जहानाबाद में स्कूल संचालक से 15 लाख की रंगदारी, डाक से भेजा धमकी भरा पत्र जहानाबाद में स्कूल संचालक को डाक से धमकी, 15 लाख की रंगदारी मांगी; टीपीसी बिश्नोई गैंग का लिया नाम

ये भी पढ़ें

मैं स्त्री हूँ, मेरे वजूद का पैमाना महज़ तुम्हारी आँखों का सुकून नहीं।

नूरसराय के गोसाई बिगहा में छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस

नूरसराय में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भारत में बढ़ते सोने के आयात और गोल्ड इंपोर्ट बिल को दर्शाती तस्वीर

Gold Import: सोने का आयात बढ़ा तो बढ़ेगा दबाव, 7.5 लाख करोड़ पार हो सकता है बिल

दिल्ली-पटना फ्लाइट कैंसिल: 24 से 30 सितंबर तक Air India Express की उड़ानें रद्द

दिल्ली-पटना हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 24 से 30 सितंबर तक Air India Express की उड़ानें रद्द

जहानाबाद में स्कूल संचालक से 15 लाख की रंगदारी, डाक से भेजा धमकी भरा पत्र

जहानाबाद में स्कूल संचालक को डाक से धमकी, 15 लाख की रंगदारी मांगी; टीपीसी बिश्नोई गैंग का लिया नाम

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?