Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; फर्जी पुलिस बनकर करता था वसूली
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; फर्जी पुलिस बनकर करता था वसूली

चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; फर्जी पुलिस बनकर करता था वसूली

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 23, 2026 11:48 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
Buxar News: चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या
Buxar News: चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या
साझा करें

Buxar News: चलती ट्रेन में यात्रियों से पैसे की वसूली और विरोध करने वालों के साथ मारपीट के आरोप में रेल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान 21 वर्षीय नितिन कुमार को चलती ट्रेन से धक्का देकर उसकी जान लेने का मामला सामने आया है।

घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भोजपुर निवासी रोहित तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आरा-जगजीवन हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक के पास से शव बरामद किया गया।

मृतक नितिन कुमार वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के चांद सराय निवासी मुकेश राय का पुत्र था। वह हैदराबाद में मजदूरी करता था और 19 सितंबर को ट्रेन संख्या 07091 से घर लौट रहा था।

ट्रेन में खुद को पुलिसकर्मी बताकर करता था वसूली

रेल पुलिस की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर खुद को पुलिस, आरपीएफ या एसटीएफ का जवान बताकर यात्रियों से पैसे वसूलता था। वह खासकर मजदूरों और कम उम्र के यात्रियों को निशाना बनाता था।

Dinman Times ads 728-90

पुलिस के अनुसार, आरोपी यात्रियों से धूम्रपान या टिकट जांच के नाम पर जुर्माना लगाने की बात कहकर रुपये मांगता था। पैसे देने से इनकार करने पर मारपीट करने का भी आरोप है। नितिन कुमार के साथ हुई घटना को भी पुलिस इसी वसूली से जोड़कर जांच कर रही है।

ये भी पढ़े

नालंदा में देशी कट्टा और 15 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, करायपरसुराय के पकड़ी गांव में छापेमारी
बोधगया में मैक्सिको के 10 सदस्यीय दल ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, महाबोधि मंदिर में किए दर्शन
पावापुरी महोत्सव-2026 का राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया उद्घाटन, अहिंसा के संदेश को वैश्विक रूप से प्रासंगिक बताया
छठ महापर्व पर घर बंद कर बाहर जाने वाले लोगों से लहेरी पुलिस की विशेष अपील, थाने को दें पूर्व सूचना

शिकायत के बाद गठित की गई SIT

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के निर्देश पर रेल पुलिस उपाधीक्षक दानापुर कंचन राज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी जांच के साथ स्थानीय स्तर पर मिली सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की। पुलिस ने बक्सर और बनारस के बीच मोहनसराय इलाके से रोहित तिवारी को गिरफ्तार किया।

आरोपी की निशानदेही पर मिला नितिन का शव

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर आरा-जगजीवन हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक के पास से शव बरामद किया गया। बाद में मृतक के पिता मुकेश राय ने शव की पहचान अपने बेटे नितिन कुमार के रूप में की।

Dinman Times ads 728-90

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना में आरोपी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

पहले से भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

रेल पुलिस के मुताबिक, रोहित तिवारी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दानापुर रेल थाना में 9 सितंबर 2026 को भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार वह पहले जेल जा चुका है और हाल में जमानत पर बाहर आया था।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक पर्स भी मिला। इसमें इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, PNB और SBI के ATM कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांगता कार्ड और वोटर आईडी समेत कई दस्तावेज मिले। पर्स में आरोपी का आधार कार्ड भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

घटना के बाद आरा-डीडीयू रेलखंड में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कितने समय से ट्रेनों में इस तरह यात्रियों को निशाना बना रहा था और उसके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों का इस घटना से कोई संबंध है या नहीं।

Dinman Times ads 728-90

रेल पुलिस ने मामले में स्पीडी ट्रायल के लिए कार्रवाई की बात कही है। साथ ही अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

TAGGED:Bihar Crime NewsBuxar NewsNitin KumarRohit TiwariTrain Murder
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर CBSE नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 CBSE नेशनल गर्ल्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप में रोमांच चरम पर, निर्णायक दौर में पहुंची प्रतियोगिता
अगली ख़बर BPSSC बिहार दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, 1799 पदों के लिए 27 मई को हुआ था एग्जाम; नई तारीख जल्द
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

नालंदा में देशी कट्टा और 15 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, करा

नालंदा में देशी कट्टा और 15 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, करायपरसुराय के पकड़ी गांव में छापेमारी

दमदम के दुर्गानगर में युवक की गला रेतकर हत्या

दमदम के दुर्गानगर में युवक की गला रेतकर हत्या, पुरानी रंजिश के आरोप में एक व्यक्ति हिरासत में

बोधगया में मैक्सिको के 10 सदस्यीय दल ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली

बोधगया में मैक्सिको के 10 सदस्यीय दल ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, महाबोधि मंदिर में किए दर्शन

क्रिस्चियन बर्नार्ड जयंती: पहले हृदय प्रत्यारोपण की कहानी

डॉ. क्रिस्चियन बर्नार्ड की जयंती: दुनिया का पहला मानव हृदय प्रत्यारोपण करने वाले सर्जन की ऐतिहासिक कहानी

रेवंत रेड्डी जन्मदिवस: तेलंगाना CM का राजनीतिक सफर

रेवंत रेड्डी का जन्मदिवस: कोंडा रेड्डी पल्ली से तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद तक का राजनीतिक सफर

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • पटना
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?