Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: अररिया में टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; दो घायल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - अररिया में टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; दो घायल

अररिया में टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत; दो घायल

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 14, 2026 12:41 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
अररिया के हरियाबारा टोल प्लाजा के पास ट्रक और बाइक की टक्कर
हरियाबारा टोल प्लाजा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।
साझा करें

अररिया: Araria Road Accident: जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला। हरियाबारा टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 25 वर्षीय अशरफ की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उनके दो साथी घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों और एनएचएआई की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

काम पर जा रहे थे तीनों राजमिस्त्री

मिली जानकारी के अनुसार, अशरफ, शाहिद और मोहम्मद महमूद आलम एक ही बाइक से काम के सिलसिले में पोठिया जा रहे थे। तीनों राजमिस्त्री का काम करते थे और रोज की तरह अपने घर से निकले थे।

बताया गया कि बाइक जैसे ही हरियाबारा टोल टैक्स से कुछ आगे पहुंची, पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

Dinman Times ads 728-90

अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बच सकी जान

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद शुरू की। एनएचएआई की एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़े

भोजपुर में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत
जमालपुर में रेल तकनीक पर मंथन, हाइड्रोजन ट्रेनसेट से वंदे भारत तक तैयार रोडमैप
मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ लखीसराय कोर्ट में परिवाद, भाजपा ने कार्रवाई की मांग की
पर्रा की सड़क पर गड्ढों का नामकरण, ग्रामीणों ने बनाए ‘विधायक कुंड’ और ‘सांसद कुंड’

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अशरफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं शाहिद की हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। बाइक चालक मोहम्मद महमूद आलम का इलाज अररिया सदर अस्पताल में चल रहा है।

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

अशरफ की मौत की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के कमाऊ सदस्य की सड़क हादसे में मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय अशरफ, पिता इस्लाम, निवासी बसंतपुर, मानिकपुर वार्ड संख्या आठ, अररिया के रूप में हुई है।

Dinman Times ads 728-90

पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक ने बढ़ाई चिंता

हरियाबारा टोल प्लाजा के आसपास सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों को लेकर पहले भी सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हाल के दिनों में अररिया के फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहनों से जुड़े कई हादसे सामने आए हैं।

इस हादसे में भी पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

TAGGED:Araria NewsAraria Road AccidentBihar NewsHariabara Toll Plaz
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर आम्रपाली दुबे की फिल्म रोजा के फर्स्ट लुक में अभिनेत्री का नया अंदाज बिग बॉस में सुर्खियां बटोर रहीं आम्रपाली, अब ‘रोजा’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई हलचल
अगली ख़बर नवादा के कलाली रोड स्थित कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग नवादा के कलाली रोड पर कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

भोजपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत

भोजपुर में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत

जमालपुर में रेल तकनीक पर मंथन, हाइड्रोजन से वंदे भारत तक

जमालपुर में रेल तकनीक पर मंथन, हाइड्रोजन ट्रेनसेट से वंदे भारत तक तैयार रोडमैप

मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ लखीसराय कोर्ट में परिवाद, भाजपा ने कार्रवाई की मांग की

बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया विधायक-सांसद का नाम

पर्रा की सड़क पर गड्ढों का नामकरण, ग्रामीणों ने बनाए ‘विधायक कुंड’ और ‘सांसद कुंड’

Starlink पर मस्क का नियंत्रण: यूक्रेन विवाद और यूरोप

Starlink पर मस्क का नियंत्रण क्यों बना वैश्विक चिंता? यूक्रेन विवाद के बाद यूरोप भी तलाश रहा विकल्प

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?