Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: बिहारशरीफ डिप्टी मेयर चुनाव लड़ेंगे इंजीनियर टीपू, की औपचारिक घोषणा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - नालंदा - बिहारशरीफ डिप्टी मेयर चुनाव लड़ेंगे इंजीनियर टीपू, की औपचारिक घोषणा

बिहारशरीफ डिप्टी मेयर चुनाव लड़ेंगे इंजीनियर टीपू, की औपचारिक घोषणा

अविनाश पांडेय
Last updated: नवम्बर 8, 2026 9:24 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 घंटे पहले
बिहारशरीफ डिप्टी मेयर चुनाव: इंजीनियर टीपू की घोषणा
बिहारशरीफ डिप्टी मेयर चुनाव: इंजीनियर टीपू की घोषणा
साझा करें

बिहारशरीफ। बिहारशरीफ नगर निगम के उप-महापौर (डिप्टी मेयर) पद के लिए इंजीनियर टीपू ने चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने शहर के विकास, सामाजिक एकता और आम नागरिकों की बुनियादी समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि बिहारशरीफ की वर्षों पुरानी समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास करना है। उन्होंने अपनी इस पहल को ‘नई सोच, नई उम्मीद—बेहतर बिहारशरीफ’ का नाम दिया।

समाजसेवी मीर अरशद हुसैन के परिवार से आने वाले इंजीनियर टीपू ने कहा कि बिहारशरीफ के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की जरूरत है। शहर की जनता लंबे समय से कई बुनियादी समस्याओं का सामना कर रही है। इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नगर निगम के समक्ष उठाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने विशेष रूप से बाजार समिति क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि इसके कारण दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित व्यवस्था की मांग की जाएगी। इसके साथ ही शहर में टोटो के व्यवस्थित परिचालन, रूट निर्धारण और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी पहल करने की बात कही।

इंजीनियर टीपू ने कहा कि बिहारशरीफ में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने और अतिक्रमण की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को रोजाना होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने के लिए ठोस पहल होनी चाहिए।

Dinman Times ads 728-90

साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा जोर

ये भी पढ़े

पटना सिटी में स्टील गोदाम में भीषण आग, लोहे के फ्रेम और इलेक्ट्रॉनिक सामान जले
नालंदा के चंडी में दुकान की छत तोड़ 70 हजार रुपये चोरी, दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
नालंदा में देशी कट्टा और 15 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, करायपरसुराय के पकड़ी गांव में छापेमारी
बोधगया में मैक्सिको के 10 सदस्यीय दल ने बच्चों के साथ मनाई दीपावली, महाबोधि मंदिर में किए दर्शन

शहर की साफ-सफाई, नालियों की नियमित सफाई, जलनिकासी और जलजमाव की समस्या को भी उन्होंने प्रमुख मुद्दों में शामिल किया। उनका कहना है कि स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए नियमित सफाई व्यवस्था के साथ-साथ जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था जरूरी है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने व्यापारियों, फुटपाथ पर रोजगार करने वाले लोगों और आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही। इंजीनियर टीपू ने कहा कि शहर का विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए। हर वर्ग के नागरिक को सम्मान, सुविधा और अपनी बात रखने का अधिकार मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

Dinman Times ads 728-90

चुनाव लड़ने की घोषणा के अवसर पर शहर के कई गणमान्य एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे। इनमें कलीम खान, विवेक सिन्हा यादव, धनंजय सिंह, नंदू पासवान, विवेकानंद पासवान, इमरान खान, आसिफ खान, उस्मान गनी, सज्जादा शाह, अकबर खान, वहाब जाफरी, अनिल कुमार, संजय महाराज, लड्डन, सोनी, अफरोज और नसीम सहित अन्य लोग शामिल थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शुभचिंतक और समर्थक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला। इंजीनियर टीपू ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उन्हें शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि यह पहल किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहारशरीफ के विकास, सामाजिक एकता और सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक प्रयास है। उनका संकल्प है कि शहर की जनता की समस्याओं को आवाज मिले और बिहारशरीफ को बेहतर बुनियादी सुविधाओं वाला शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाए।

नई सोच, नई उम्मीद—बेहतर बिहारशरीफ!

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:बिहारशरीफ
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर मिस्र में दो यात्री ट्रेनें टकराईं, 4 की मौत और 88 घायल मिस्र में दो यात्री ट्रेनें टकराईं, 4 की मौत और 88 घायल; कई डिब्बे पटरी से उतरे
अगली ख़बर बड़ाबाजार से कफ सिरप तस्करी: 300 बोतलों के साथ महिला गिरफ्तार बड़ाबाजार से 300 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप ले जा रही महिला बेलघरिया स्टेशन से गिरफ्तार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

हावड़ा स्टेशन पर 2.54 करोड़ का सोना जब्त, यात्री गिरफ्तार

हावड़ा स्टेशन पर 1.742 किलो सोना जब्त, 2.54 करोड़ रुपये के सोने के साथ यात्री गिरफ्तार

पटना सिटी स्टील गोदाम में भीषण आग, सामान जला

पटना सिटी में स्टील गोदाम में भीषण आग, लोहे के फ्रेम और इलेक्ट्रॉनिक सामान जले

बड़ाबाजार से कफ सिरप तस्करी: 300 बोतलों के साथ महिला गिरफ्तार

बड़ाबाजार से 300 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप ले जा रही महिला बेलघरिया स्टेशन से गिरफ्तार

बिहारशरीफ डिप्टी मेयर चुनाव: इंजीनियर टीपू की घोषणा

बिहारशरीफ डिप्टी मेयर चुनाव लड़ेंगे इंजीनियर टीपू, की औपचारिक घोषणा

मिस्र में दो यात्री ट्रेनें टकराईं, 4 की मौत और 88 घायल

मिस्र में दो यात्री ट्रेनें टकराईं, 4 की मौत और 88 घायल; कई डिब्बे पटरी से उतरे

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • पटना
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?