Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: राजगीर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, 320 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - नालंदा - राजगीर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, 320 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

राजगीर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, 320 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

अविनाश पांडेय
Last updated: नवम्बर 5, 2026 6:42 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 6 मिनट पहले
राजगीर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 320 बालिका खिलाड़ियों का दम
राजगीर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 320 बालिका खिलाड़ियों का दम
साझा करें

नालंदा। राजगीर स्थित राज्य खेल परिसर में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 का बुधवार को भव्य समापन हुआ। बालिका अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों और एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की कुल 320 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का समापन जिला खेल पदाधिकारी रवि रंजन की उपस्थिति में हुआ।

अंडर-17 वर्ग में खिलाड़ियों ने जीते पदक

अंडर-17 बालिका वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में सारण प्रमंडल की अनामिका कुमारी ने स्वर्ण, तिरहुत प्रमंडल की राधा रानी ने रजत और काशी प्रमंडल की नंदनी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। जैवलिन थ्रो में पटना प्रमंडल की वैष्णवी कुमारी ने स्वर्ण, लकी कुमारी ने रजत तथा एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की नंदनी कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

100 मीटर बाधा दौड़ में एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की काजल कुमारी प्रथम, सारण प्रमंडल की शिल्पी कुमारी द्वितीय और मगध प्रमंडल की साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में गुड्डी कुमारी ने स्वर्ण, सृष्टि कुमारी ने रजत और सारण प्रमंडल की अनामिका कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

Dinman Times ads 728-90

अंडर-14 वर्ग में भी दिखा शानदार प्रदर्शन

600 मीटर दौड़ में मगध प्रमंडल की रिंकी कुमारी ने स्वर्ण, पटना प्रमंडल की मुस्कान कुमारी ने रजत और भागलपुर प्रमंडल की पल्लवी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में तिरहुत प्रमंडल की दीपिका कुमारी ने स्वर्ण, मगध प्रमंडल की अनुष्का शर्मा ने रजत और शिल्पी कुमारी ने कांस्य पदक जीता।

ये भी पढ़े

दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, लहेरी थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान
हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिला सरकारी मुआवजा, मंत्री ने सौंपा सहायता राशि का चेक
छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने घाटों का किया निरीक्षण; कोसुक घाट के बजाय दूसरे घाटों पर अर्घ्य देने की अपील
अररिया में वाईएनपी कॉलेज के पास अग्निशमन जवान का शव मिला, सड़क हादसे की आशंका

ओवरऑल चैंपियनशिप में प्रमंडलों का रहा दबदबा

अंडर-14 वर्ग में तिरहुत प्रमंडल ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि मगध प्रमंडल उपविजेता और मुंगेर प्रमंडल द्वितीय उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग में पटना प्रमंडल ने चैंपियनशिप अपने नाम की। तिरहुत प्रमंडल उपविजेता और भागलपुर प्रमंडल द्वितीय उपविजेता रहा। तीसरे आयु वर्ग के परिणाम में मगध प्रमंडल चैंपियन, सारण प्रमंडल उपविजेता और मुंगेर प्रमंडल द्वितीय उपविजेता बना।

समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी रवि रंजन ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रेंसी राकेश राज, जिला खेल कार्यालय के लिपिक मुन्ना कुमार एवं सौरभ कुमार सहित शारीरिक शिक्षक बिपिन कुमार, सूरज कुमार, संजय पटेल, प्रीति कुमारी, सरिता कुमारी, विनय कुमार, नवीन कुमार, विभा कुमारी, पूनम कुमारी एवं कविता कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में जिला खेल कार्यालय के अन्य कर्मियों, शारीरिक शिक्षकों एवं सहयोगियों ने भी योगदान दिया।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:Bihar NewsNalanda NewsSports News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा में हादसा पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिला सरकारी मुआवजा, मंत्री ने सौंपा सहायता राशि का चेक
अगली ख़बर दीपावली-छठ से पहले लहेरी पुलिस का वाहन जांच अभियान दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, लहेरी थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

दीपावली-छठ से पहले लहेरी पुलिस का वाहन जांच अभियान

दीपावली और छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, लहेरी थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान

राजगीर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 320 बालिका खिलाड़ियों का दम

राजगीर में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, 320 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

नालंदा में हादसा पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा

हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिला सरकारी मुआवजा, मंत्री ने सौंपा सहायता राशि का चेक

छठ पर्व: डीएम ने घाटों का निरीक्षण, कोसुक घाट पर अपील

छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने घाटों का किया निरीक्षण; कोसुक घाट के बजाय दूसरे घाटों पर अर्घ्य देने की अपील

अररिया में अग्निशमन जवान का शव मिला, हादसे की आशंका

अररिया में वाईएनपी कॉलेज के पास अग्निशमन जवान का शव मिला, सड़क हादसे की आशंका

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • पटना
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?