Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: पटना में नेशनल रेड रन 4.0 का भव्य आयोजन, HIV जागरूकता के संदेश के साथ दौड़े देशभर के युवा
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - पटना में नेशनल रेड रन 4.0 का भव्य आयोजन, HIV जागरूकता के संदेश के साथ दौड़े देशभर के युवा

पटना में नेशनल रेड रन 4.0 का भव्य आयोजन, HIV जागरूकता के संदेश के साथ दौड़े देशभर के युवा

आभा शुक्ला
Last updated: नवम्बर 3, 2026 6:40 अपराह्न
By : आभा शुक्ला
Published on : 2 घंटे पहले
पटना में नेशनल रेड रन 4.0, HIV जागरूकता का संदेश
पटना में नेशनल रेड रन 4.0, HIV जागरूकता का संदेश
साझा करें

पटना। बिहार की मेजबानी में मंगलवार को पटना के गांधी मैदान में नेशनल रेड रन 4.0 का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के मार्गदर्शन और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के आयोजन में हुए इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से प्रतिभागियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाना और संक्रमण से जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। 10 किलोमीटर की दौड़ में करीब 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि 2 किलोमीटर के वॉकथॉन में लगभग 1,000 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन ने स्वास्थ्य जागरूकता को खेल और सामूहिक सहभागिता से जोड़ते हुए HIV के खिलाफ सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

युवाओं की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जागरूकता अभियानों, बेहतर उपचार सुविधाओं और निरंतर प्रयासों से HIV नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उपचार और दवाइयों की उपलब्धता ने भी इस दिशा में नई उम्मीद पैदा की है।

उन्होंने कहा कि HIV संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ मां से बच्चे में होने वाले संक्रमण को पूरी तरह नियंत्रित करने की दिशा में लगातार काम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि HIV केवल यौन संपर्क से ही नहीं, बल्कि संक्रमित रक्त और अन्य माध्यमों से भी फैल सकता है। ऐसे में समाज के हर वर्ग तक सही जानकारी और वैज्ञानिक जागरूकता पहुंचाना जरूरी है।

Dinman Times ads 728-90

कुमार रवि ने नेशनल रेड रन 4.0 के सफल आयोजन के लिए बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, उनकी टीम और सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने यूनिसेफ सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और विशिष्ट अतिथियों की भागीदारी के लिए भी आभार जताया।

ये भी पढ़े

गोपालगंज के मॉडल स्कूल में पढ़ाई और सुविधाएं बेहतर बनाने पर जोर, शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
बिहार STF की गुजरात में बड़ी कार्रवाई, 2007 के हत्या मामले में वांछित असलम अंसार गिरफ्तार
गांधी मैदान से सीएम आवास मार्च की तैयारी, प्रदर्शन से पहले पुलिस ने छात्रों को किया डिटेन
खगड़िया में ट्रेन रोककर मारपीट और फायरिंग का आरोप, STF ने शुभम कुमार उर्फ रवि को किया गिरफ्तार

32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पहुंचे प्रतिभागी

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमित कुमार ने कहा कि 10 किलोमीटर दौड़ और 2 किलोमीटर वॉकथॉन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह संदेश देती है कि HIV के खिलाफ जागरूकता की लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। उन्होंने विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए प्रतिभागियों और अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान को और गति देने की अपील की।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) की डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. तान्जिन डिकिड ने भी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि HIV के प्रति जागरूकता फैलाने में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजनों के जरिए समाज तक सही जानकारी पहुंचाने और HIV संक्रमण से जुड़े भेदभाव को कम करने में मदद मिलती है।

समय पर HIV जांच पर जोर

यूनिसेफ फील्ड ऑफिसर मोनिका नेल्सन ने कहा कि HIV के प्रति जागरूकता के साथ प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपनी HIV जांच करवाना भी जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की समय पर HIV जांच के महत्व पर जोर दिया। उनके अनुसार, समय रहते संक्रमण की जानकारी मिलने पर गर्भावस्था के दौरान उचित उपचार और देखभाल सुनिश्चित की जा सकती है, जिससे मां से बच्चे में HIV संक्रमण के खतरे को काफी हद तक रोका जा सकता है।

Dinman Times ads 728-90

10 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने 10 किलोमीटर दौड़ की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बॉयज कैटेगरी में पश्चिम बंगाल के अनुपम महतो ने पहला, उत्तर प्रदेश के अभिषेक कुमार ने दूसरा और उत्तर प्रदेश के विद्या सागर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

गर्ल्स कैटेगरी में महाराष्ट्र की स्नेहल खरात प्रथम, मध्य प्रदेश की अंजलि पाटीदार द्वितीय और उत्तर प्रदेश की सोनी देवी तृतीय स्थान पर रहीं।

धावकों और कलाकारों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय धावक पियूष राज, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार और अभिनेता अशोक पाठक शामिल हुए, जो ‘पंचायत’ वेब सीरीज में विनोद का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।

इस अवसर पर BSACS के संयुक्त निदेशक (आई.ई.सी.) मनोज कुमार सिन्हा, अपर परियोजना निदेशक एन.के. गुप्ता और सहायक निदेशक (युवा) आलोक सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नेशनल रेड रन 4.0 के जरिए पटना से देशभर में HIV जागरूकता, जांच और भेदभाव खत्म करने का संदेश पहुंचाने की कोशिश की गई।

Dinman Times ads 728-90
TAGGED:Bihar Health DepartmentBihar Health NewsHealth NewsHIVHIV जागरूकता
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
abha
Byआभा शुक्ला
आभा शुक्ला पत्रकारिता, जनसंपर्क और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में 5+ वर्षों के अनुभव वाली पत्रकार एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल हैं। पटना से जुड़ीं आभा को समाचार शोध, रिपोर्टिंग, कंटेंट डेवलपमेंट, मीडिया आउटरीच और जनसंपर्क अभियानों का अनुभव है। उन्होंने Zee News में ट्रेनी जर्नलिस्ट के रूप में समाचार शोध, रिपोर्टिंग और कंटेंट डेवलपमेंट का अनुभव हासिल किया। इसके बाद UNE Consultant में PR Executive के तौर पर मीडिया आउटरीच, PR कैंपेन और कॉर्पोरेट इवेंट्स पर काम किया। TCS में Associate के रूप में उन्होंने डेटा मैनेजमेंट, रिसर्च और सूचना प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। आभा शुक्ला तथ्यपरक, शोध-आधारित और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाने में रुचि रखती हैं।
पिछली ख़बर विश्व जेलीफिश दिवस 3 नवंबर: विश्व जेलीफिश दिवस – समुद्री पारिस्थितिकी में जेलीफिश की अहम भूमिका
अगली ख़बर राजबीर कश्यप टिकट की दावेदारी करने पहुंचे BJP नेता राजबीर कश्यप की संजीव बालियान के आवास पर मौत, बाथरूम में मिले अचेत
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

गोपालगंज मॉडल स्कूल में पढ़ाई-सुविधाएं बेहतर होंगी

गोपालगंज के मॉडल स्कूल में पढ़ाई और सुविधाएं बेहतर बनाने पर जोर, शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बिहार STF ने 2007 के हत्या मामले में असलम अंसार को पकड़ा

बिहार STF की गुजरात में बड़ी कार्रवाई, 2007 के हत्या मामले में वांछित असलम अंसार गिरफ्तार

साइबर ठगों का हथियार भी बना AI

साइबर ठगों का हथियार भी बना AI, अब ठगी पकड़ने का पहरेदार भी! जानिए इसके दो चेहरे

पटना में छात्रों का मार्च रोका, प्रदर्शन से पहले डिटेन

गांधी मैदान से सीएम आवास मार्च की तैयारी, प्रदर्शन से पहले पुलिस ने छात्रों को किया डिटेन

खगड़िया ट्रेन फायरिंग केस में शुभम कुमार गिरफ्तार

खगड़िया में ट्रेन रोककर मारपीट और फायरिंग का आरोप, STF ने शुभम कुमार उर्फ रवि को किया गिरफ्तार

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?