Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: छठ को लेकर नगर निगम की तैयारी तेज, बिहारशरीफ के 28 घाटों पर दुरुस्त होंगी सुविधाएं
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - नालंदा - छठ को लेकर नगर निगम की तैयारी तेज, बिहारशरीफ के 28 घाटों पर दुरुस्त होंगी सुविधाएं

छठ को लेकर नगर निगम की तैयारी तेज, बिहारशरीफ के 28 घाटों पर दुरुस्त होंगी सुविधाएं

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 24, 2026 6:42 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 4 दिन पहले
बिहारशरीफ के 28 छठ घाटों पर तैयारी तेज
बिहारशरीफ के 28 छठ घाटों पर तैयारी तेज
साझा करें

Nalanda News। लोक आस्था के महापर्व कार्तिक छठ पूजा 2026 को लेकर बिहारशरीफ नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार, 24 अक्टूबर को नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें निगम क्षेत्र के सभी 28 छठ घाटों पर साफ-सफाई, पहुंच पथों की मरम्मत, रोशनी, पेयजल, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया।

नगर आयुक्त ने सभी सुपरवाइजरों को छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों का आकलन कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। रिपोर्ट मिलने के बाद पहुंच पथों की मरम्मत कराई जाएगी। नगर प्रबंधक और स्वास्थ्य निरीक्षकों को खतरनाक घाटों की पहचान कर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया।

तकिया पर स्थित छठ घाट से गाद निकालकर स्वच्छ पानी भरने का निर्देश दिया गया। बाबा मणिराम अखाड़ा और शिवपुरी छठ घाट सहित अन्य आवश्यक घाटों पर भी नया पानी भरने को कहा गया। इसके अलावा घाटों की सीढ़ियों की सफाई, चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, जनरेटर से रोशनी, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तकनीकी कर्मी संयुक्त रूप से स्ट्रीट लाइट का सर्वे करेंगे। तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट तैयार कर खराब लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी।

Dinman Times ads 728-90

समीक्षा बैठक के बाद नगर आयुक्त ने इमादपुर, लोहगानी और टिकुली पर स्थित छठ घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़े

जगीर जू सफारी पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी, वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद
नालंदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन संपन्न, राज्यपाल बोले— बिहार के विकास से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना
अस्थावां में ब्राउन शुगर के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार; 1.08 लाख रुपये नकद बरामद
नीतीश कुमार ने एसपीएम कॉलेज में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन, निशांत कुमार के समर्थन में लगे नारे

नगर निगम क्षेत्र के सभी 28 छठ घाटों के नाम

  • देवी स्थान तालाब, आशानगर (पानी टंकी के बगल में), वार्ड संख्या-06
  • सूर्य मंदिर आशानगर छठ घाट, वार्ड संख्या-07
  • आशानगर धोबी टोला छठ घाट, वार्ड संख्या-06
  • बसारबिघा छठ घाट, वार्ड संख्या-08
  • लोहगानी घाट, वार्ड संख्या-10
  • बिहार क्लब छठ घाट, वार्ड संख्या-10
  • इमादपुर छठ घाट, वार्ड संख्या-12
  • रेलवे स्टेशन मिरदाद छठ घाट, वार्ड संख्या-14
  • बियाबानी छठ घाट, वार्ड संख्या-20
  • श्री सूर्य नारायण छठ घाट, देवीसराय छिलका पर, वार्ड संख्या-21
  • बाजार समिति तालाब छठ घाट, वार्ड संख्या-21
  • रामचंद्रपुर शिवपुरी छठ घाट, वार्ड संख्या-22
  • मां तारा मंदिर विकास नगर तालाब, वार्ड संख्या-23
  • धनेश्वर छठ घाट, वार्ड संख्या-26
  • सकुनत कला सामुदायिक भवन तालाब छठ घाट, वार्ड संख्या-31
  • बाबा मणिराम अखाड़ा छठ घाट, वार्ड संख्या-42
  • देवी स्थान तालाब, पहड़पुरा, वार्ड संख्या-44
  • पैरू महतो सोमरी कॉलेज के नजदीक छठ घाट, वार्ड संख्या-44
  • सर्वोदय नगर नदी छठ घाट, वार्ड संख्या-47
  • मघड़ा शीतला मंदिर छठ घाट, वार्ड संख्या-48
  • मघड़ा नदी छठ घाट, वार्ड संख्या-48
  • कोसुक नदी छठ घाट, वार्ड संख्या-49
  • कोसुक नदी रविदास टोला छठ घाट, वार्ड संख्या-49
  • सिपाह पुल के पास छठ घाट, वार्ड संख्या-49
  • बिजवन पर छठ घाट, वार्ड संख्या-50
  • कोसुक जेल गेट के पास छठ घाट, वार्ड संख्या-50
  • लंगड़ी बिगहा छठ घाट, वार्ड संख्या-50
  • महल तकिया पर स्थित छठ घाट, वार्ड संख्या-33

बैठक में उप नगर आयुक्त शम्स रजा, साकेश कुमार सिन्हा, नगर प्रबंधक त्रिपुरारी शरण संजय सहित संबंधित कर्मी और सुपरवाइजर उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।

TAGGED:Nalanda Newsछठनालंदा
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर सैटेलाइट इंटरनेट की सीमाएं और भारत की कनेक्टिविटी नीति सैटेलाइट इंटरनेट की सीमाएं: ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए जरूरी, लेकिन हर जगह समाधान नहीं
अगली ख़बर नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग, 1 की मौत; कई दुकानें चपेट में नोएडा में भीषण आग से 5 दुकानें खाक, एक व्यक्ति की मौत; सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

राजगीर जू सफारी पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी

जगीर जू सफारी पहुंचे भारत-न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी, वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद

नालंदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन संपन्न

नालंदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन संपन्न, राज्यपाल बोले— बिहार के विकास से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना

अस्थावां में ब्राउन शुगर पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार

अस्थावां में ब्राउन शुगर के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार; 1.08 लाख रुपये नकद बरामद

नीतीश कुमार ने एसपीएम कॉलेज में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

नीतीश कुमार ने एसपीएम कॉलेज में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन, निशांत कुमार के समर्थन में लगे नारे

रहुई बाजार में 4.040 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

रहुई बाजार में डेयरी एवं किराना दुकान से 4.040 किलो गांजा बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?