Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: मजदूरी मांगने पर खौलते तेल में झोंकने का आरोप, आठ दिन बाद युवक ने तोड़ा दम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - मजदूरी मांगने पर खौलते तेल में झोंकने का आरोप, आठ दिन बाद युवक ने तोड़ा दम

मजदूरी मांगने पर खौलते तेल में झोंकने का आरोप, आठ दिन बाद युवक ने तोड़ा दम

अविनाश पांडेय
Last updated: अक्टूबर 12, 2026 6:31 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 सप्ताह पहले
Nalanda में मजदूरी विवाद के बाद युवक की मौत
Nalanda में मजदूरी विवाद के बाद युवक की मौत
साझा करें

ब्रह्मभोज में हलवाई के सहायक के रूप में कर रहा था काम, इलाज में छह लाख रुपये से अधिक खर्च होने का परिजनों ने किया दावा

Nalanda news। नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा बेलदारी पर गांव निवासी 30 वर्षीय कामो चौहान की खौलते तेल से झुलसने के बाद आठ दिनों तक चले इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ब्रह्मभोज में हलवाई के सहायक के रूप में काम करने के दौरान मजदूरी मांगने पर उसे खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया गया था।

मृतक की पहचान बाल गोविंद चौहान के पुत्र कामो चौहान के रूप में की गई है। घटना चार अक्टूबर की रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, वह कोंदी गांव में आयोजित ब्रह्मभोज में हलवाई के सहायक के तौर पर काम कर रहा था। इसी दौरान मजदूरी को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कोंदी गांव निवासी दिलीप और राजा, जो रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जाते हैं, ने उसे खौलते तेल में धकेल दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे पटना ले गए। वहां से रिम्स और फिर निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

Dinman Times ads 728-90

मृतक के बड़े भाई सुबे चौहान के अनुसार, इलाज में छह लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके थे। कामो अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ये भी पढ़े

बक्सर में 61 एकड़ सरकारी जमीन पर अब भी सौदे का खतरा, जमाबंदी निरस्तीकरण लंबित
सारण में शिव चर्चा करने वाले रवि प्रकाश की कनपटी में गोली मारकर हत्या, ईंटों के ढेर के पास मिला शव
दरभंगा स्नातक सीट पर राजद के अनिल झा विजयी, सर्वेश कुमार को 4,010 मत से हराया
रोहतास में आठ थानाध्यक्षों का तबादला, एसपी राज ने जारी किया पदस्थापन आदेश

इस संबंध में नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:Bihar NewsNalanda NewsNursarai News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर दुर्गा पूजा को लेकर बिहारशरीफ नगर निगम की तैयारी दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर निगम अलर्ट, नगर आयुक्त ने चार पंडालों का किया निरीक्षण
अगली ख़बर इस्लामपुर में स्वर्णिका मुन्नालाल ज्वेलर्स का शुभारंभ इस्लामपुर में स्वर्णिका मुन्नालाल ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ, सोने-चांदी और डायमंड ज्वेलरी पर मिलेंगे आकर्षक ऑफर
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

बक्सर में 61 एकड़ सरकारी जमीन पर सौदे का खतरा

बक्सर में 61 एकड़ सरकारी जमीन पर अब भी सौदे का खतरा, जमाबंदी निरस्तीकरण लंबित

सारण में शिव चर्चा करने वाले रवि प्रकाश की हत्या

सारण में शिव चर्चा करने वाले रवि प्रकाश की कनपटी में गोली मारकर हत्या, ईंटों के ढेर के पास मिला शव

सुकुमार रे: जीवन, कविता और बाल साहित्य की विरासत

30 अक्टूबर 1887: सुकुमार रे का जन्म और बंगाली बाल साहित्य में हास्य की अनोखी दुनिया

स्वामी दयानंद सरस्वती

30 अक्टूबर 1883: स्वामी दयानंद सरस्वती का देहावसान और आर्य समाज की सुधारवादी विरासत

बेगम अख्तर: गजल, ठुमरी और दादरा की मल्लिका

30 अक्टूबर 1974: बेगम अख्तर का निधन और गजल गायकी की अमर विरासत

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?