Dinman Times
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: Jamui News: जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैट्री फटी, दो छात्राएं झुलसीं; एक पटना रेफर
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - Jamui News: जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैट्री फटी, दो छात्राएं झुलसीं; एक पटना रेफर

Jamui News: जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैट्री फटी, दो छात्राएं झुलसीं; एक पटना रेफर

State Desk Bihar
Last updated: अक्टूबर 9, 2026 12:36 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 3 सप्ताह पहले
Jamui में ई-रिक्शा की बैट्री फटने से हादसा
Jamui में ई-रिक्शा की बैट्री फटने से हादसा
साझा करें

Jamui। जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डा. नीरज साह के क्लिनिक के पास चलती ई-रिक्शा की बैट्री अचानक फट गई। बैट्री फटते ही ई-रिक्शा में तेज आग लग गई और उसमें सवार दो इंटर की छात्राएं झुलस गईं।

इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। दूसरी छात्रा का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में चल रहा है और उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। आग लगने के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव का प्रयास शुरू किया और झुलसी छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बैट्री से पहले उठ रहा था धुआं

बताया जाता है कि जमुई में कोचिंग की पढ़ाई करने के बाद तीन छात्राओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर भगवाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा महिसौड़ी चौक से आगे बढ़ा, उसमें से धीरे-धीरे धुआं निकलने लगा।

Dinman Times ads 728-90

ई-रिक्शा में सवार छात्राओं ने धुआं देखकर चालक को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि चालक ने उनकी बात पर तत्काल ध्यान नहीं दिया और ईयरफोन लगाए हुए ई-रिक्शा चलाता रहा। छात्राओं द्वारा कई बार कहे जाने के बावजूद वाहन नहीं रोका गया।

ये भी पढ़े

पावापुरी महोत्सव में जुटेंगे दिग्गज, राज्यपाल ने स्वीकारा निमंत्रण
हर रोज पकड़े जाएंगे गायब शिक्षक, उसी दिन होगी कार्रवाई
बेगूसराय में आर्ट ऑफ लिविंग के नए केंद्र का भव्य आयोजन, 300 लोग हुए शामिल
पति की हत्या के मामले में पत्नी को उम्रकैद, 20 हजार रुपये जुर्माना

इसके कुछ ही देर बाद डा. नीरज साह के क्लिनिक के पास बैट्री जोरदार तरीके से फट गई। बैट्री फटते ही ई-रिक्शा में आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

ई-रिक्शा में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ समय के लिए घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने आग की चपेट में आई छात्राओं को बाहर निकालने और आग बुझाने की कोशिश की।

आग की तीव्रता अधिक होने के कारण लोगों के प्रयास से तत्काल इस पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में अग्निशमन वाहन के पहुंचने के बाद आग बुझाई गई।

Dinman Times ads 728-90

झुलसी छात्राओं में भगवाना गांव निवासी मनोहर महतो की 20 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी की स्थिति गंभीर बताई गई। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। वहीं अंजनी कुमारी, पुत्री मनोहर यादव, का इलाज डा. नीरज साह के निजी क्लिनिक में चल रहा है और उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

आग लगते ही चालक मौके से फरार

घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं तथा स्थानीय लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर बैट्री फटने के बाद आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह और घटना के दौरान चालक की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

TAGGED:E Rickshaw AccidentJamui AccidentJamui News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर Vaishali ऑपरेशन नीलकंठ में गांजा और रायफल बरामद ऑपरेशन नीलकंठ के तहत वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48.7 किलो गांजा और दोनाली रायफल के साथ तस्कर गिरफ्तार
अगली ख़बर Muzaffarpur के सरकारी स्कूल में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में छात्र Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के स्कूल में 11 हजार वोल्ट का करंट, कई छात्र झुलसे; दो की हालत गंभीर
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

पावापुरी महोत्सव: राज्यपाल ने स्वीकारा निमंत्रण

पावापुरी महोत्सव में जुटेंगे दिग्गज, राज्यपाल ने स्वीकारा निमंत्रण

भागलपुर में शिक्षकों की अटेंडेंस पर सख्ती, होगी कार्रवाई

हर रोज पकड़े जाएंगे गायब शिक्षक, उसी दिन होगी कार्रवाई

बेगूसराय में आर्ट ऑफ लिविंग के नए केंद्र का आयोजन

बेगूसराय में आर्ट ऑफ लिविंग के नए केंद्र का भव्य आयोजन, 300 लोग हुए शामिल

नवादा में पति की हत्या के मामले में पत्नी को उम्रकैद

पति की हत्या के मामले में पत्नी को उम्रकैद, 20 हजार रुपये जुर्माना

वैशाली में दो हजार रुपये नहीं देने पर युवक से मारपीट

दो हजार रुपये नहीं देने पर युवक से मारपीट, सोने की हनुमानी और नकदी छीनने का आरोप

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • विदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?