Nalanda News। उप विकास आयुक्त सारा अशरफ की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें राशन कार्ड निर्माण, SIO Dispatch, खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त परिवादों के निस्तारण की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, नालंदा को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह की 15 तारीख तक हर हाल में शत-प्रतिशत SIO Dispatch सुनिश्चित किया जाए। वहीं, सभी प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक एवं पदाधिकारियों को निर्गत SIO के विरुद्ध शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण कराने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने राशन कार्ड निर्माण एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही एक सप्ताह के भीतर जिले को राशन कार्ड निर्माण के लिए आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, सभी प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक तथा फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के महामंत्री वरुण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।