Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: बटिया घाटी स्कॉर्पियो लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - बटिया घाटी स्कॉर्पियो लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 गिरफ्तार

बटिया घाटी स्कॉर्पियो लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, 5 गिरफ्तार

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 29, 2026 9:08 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 6 घंटे पहले
बटिया घाटी स्कॉर्पियो लूटकांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार
बटिया घाटी स्कॉर्पियो लूटकांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार
साझा करें

Jamui News: बिहार के जमुई जिले में चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बटिया घाटी में हुई स्कॉर्पियो लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर लूटी गई सफेद स्कॉर्पियो को सुल्तानगंज से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 86,450 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, लूट की वारदात 27 सितंबर की सुबह करीब छह बजे हुई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर झाझा एसडीपीओ विकास केशव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में कथित रूप से शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

चालक को बंधक बनाकर जंगल में फेंका, स्कॉर्पियो लेकर फरार हुए बदमाश

जानकारी के अनुसार, जसीडीह के संथाली निवासी चालक राजा अंसारी 27 सितंबर की सुबह स्कॉर्पियो लेकर निकले थे। बताया गया है कि चार अपराधियों ने जसीडीह से गाड़ी बुक की थी और सोनो जाने की बात कही थी। इसके बाद बटिया घाटी में उन्होंने चालक को रोक लिया।

ये भी पढ़े

₹657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव अफेयर’ की कहानी: गर्लफ्रेंड को ₹10 लाख महीना, दिल्ली में करोड़ों का घर
औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा: खुद को गोली मरवाकर विरोधियों को फंसाने की साजिश, दो गिरफ्तार
मधेपुरा में 20 हजार रुपये के विवाद में दोस्त ने मारी गोली, युवक की गर्दन में लगी
मंदार पहाड़ प्रकरण: मध्य प्रदेश से एक और नाबालिग आरोपित पुलिस संरक्षण में, अब तक तीन गिरफ्तार

आरोप है कि हथियारबंद बदमाशों ने चालक के हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें जंगल में फेंककर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। पीड़ित चालक के बयान पर चंद्रमंडी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों में कथित खरीदार भी शामिल

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के भंदरा गांव निवासी उदय कुमार पासवान, श्यामदेव कुमार मांझी और आतिश कुमार पासवान के रूप में की है। तीनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

चौथे आरोपी आयुष पासवान को जमुई रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। वह पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के डमरा कॉलबरी का निवासी बताया गया है और वर्तमान में अपने ननिहाल भंदरा में रह रहा था।

पांचवें आरोपी की पहचान बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के पोकरी गांव निवासी दिलखुश कुमार उर्फ भोला पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दिलखुश लूटी गई स्कॉर्पियो का कथित खरीदार था। उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सुल्तानगंज में छिपाकर रखी गई गाड़ी बरामद की गई।

डेढ़ लाख रुपये में बेचने की बात आई सामने

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर खुलासा किया कि लूटी गई स्कॉर्पियो को दिलखुश कुमार को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया था। हालांकि, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 86,450 रुपये नकद बरामद किए। इसमें आतिश कुमार पासवान के पास से 42,450 रुपये, उदय कुमार पासवान के पास से 27,000 रुपये और श्यामदेव कुमार मांझी के पास से 17,000 रुपये मिले। इसके अलावा पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

एसआईटी और पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस मामले के उद्भेदन के लिए गठित टीम में इंस्पेक्टर सह चंद्रमंडी थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार और नंदन कुमार, बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव, डीआईयू टीम, सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार और जिला सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बटिया घाटी स्कॉर्पियो लूटकांड में लूटी गई गाड़ी बरामद कर ली गई है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

TAGGED:Batiya GhatiBihar Crime NewsJamui News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गयाजी में Smita Thackeray ने किया बालासाहेब ठाकरे का पिंडदान गयाजी में स्मिता ठाकरे ने किया बालासाहेब ठाकरे का पिंडदान : श्रद्धा का संस्कार, रिश्तों की स्मृति और ठाकरे परिवार की बदलती राजनीतिक छाया
अगली ख़बर विक्रमशिला सेतु बंद: मुंगेर में 30 ट्रैफिक जवान तैनात विक्रमशिला सेतु बंद होने से मुंगेर में बढ़ेगा ट्रैफिक, 30 जवान संभालेंगे मोर्चा

ये भी पढ़ें

सर रैनल्फ फियान्स 2 साल से गायब? परिवार ने जताई चिंता

2 साल से दुनिया की नजरों से दूर हैं ‘महान एक्सप्लोरर’ रैनल्फ फियान्स, परिवार बोला- हमें मिलने भी नहीं दिया जा रहा

कठुआ CISF कैंप में फायरिंग से 4 जवानों की मौत

CISF कैंप में अचानक चली गोलियां, 4 जवानों की मौत: साथी ने सर्विस राइफल से किया फायर; बहस के बाद भड़का विवाद

Gaya News: महुआडीह पहाड़ी पर युवक-युवती से बदसलूकी का आरोप

महुआडीह पहाड़ी के पास युवक-युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

Chandigarh News: ₹657 करोड़ बैंक घोटाला

₹657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव अफेयर’ की कहानी: गर्लफ्रेंड को ₹10 लाख महीना, दिल्ली में करोड़ों का घर

Aurangabad News: औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा

औरंगाबाद गोलीकांड का खुलासा: खुद को गोली मरवाकर विरोधियों को फंसाने की साजिश, दो गिरफ्तार

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • खेल
  • उत्तर प्रदेश

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?