Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: रोहतास के आदित्य कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक, पहले कुश्ती में भी हासिल कर चुके हैं स्वर्ण
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - खेल - रोहतास के आदित्य कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक, पहले कुश्ती में भी हासिल कर चुके हैं स्वर्ण

रोहतास के आदित्य कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक, पहले कुश्ती में भी हासिल कर चुके हैं स्वर्ण

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 28, 2026 7:04 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
रोहतास के आदित्य कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक
रोहतास के आदित्य कुमार ने आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक
साझा करें

दावथ (रोहतास)। रोहतास जिले के दावथ प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत कोआथ के वार्ड नंबर-2 स्थित योगिनी गांव निवासी आदित्य कुमार ने पटना में आयोजित आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से दावथ प्रखंड सहित पूरे रोहतास जिले में खुशी का माहौल है।

आदित्य कुमार, उदय कुमार के पुत्र हैं। उन्होंने पटना के खगौल, दानापुर स्थित रॉयल इन रिसॉर्ट में द नेक्स्ट अर्थ फिटनेस की ओर से आयोजित आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आदित्य ने 50 किलोग्राम तक के भार वर्ग में अपनी ताकत और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कड़े मुकाबले के बीच आदित्य ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

कुश्ती चैंपियनशिप में भी जीत चुके हैं स्वर्ण पदक

आर्म रेसलिंग में रजत पदक हासिल करने से पहले भी आदित्य कुमार अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की थी।

Dinman Times ads 728-90

लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने से आदित्य के परिजनों और ग्रामीणों में उत्साह है। उनकी उपलब्धि को लेकर गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़े

बिहार में 500 से अधिक विकास परियोजनाओं के लिए जमीन जुटाने में तेजी, पांच जिलों की टीमों को मिलेगा सम्मान
प्रियरंजन दासमुंशी: राजनीति और भारतीय फुटबॉल को समर्पित एक लंबा सफर
पॉली उमरीगर: 20 नवंबर 1955 को भारत ने बनाया पहला टेस्ट दोहरा शतक
सचिन तेंदुलकर: 30,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज

ग्रामीणों ने दी बधाई

आदित्य की इस सफलता पर ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विकास दूबे और मूर्तिकार राकेश दूबे सहित कई लोगों ने आदित्य की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आदित्य भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

TAGGED:आदित्य कुमारआर्म रेसलिंगदावथरोहतास
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर पटना में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन पटना में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
अगली ख़बर अमरपुर में sanjay sarawagi का जोरदार स्वाग अमरपुर में संजय सरावगी का जोरदार स्वागत, बोले- विकास के साथ आगे बढ़ रहा बिहार
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

पुलिस को धमकी के आरोप में अभिषेक बनर्जी की थाने में पेशी

पुलिस को धमकी के आरोप में अभिषेक बनर्जी की थाने में पेशी, बाहर TMC-BJP में नारेबाजी से गरमाया माहौल

न्यूरेमबर्ग मुकदमे की शुरुआत

न्यूरेमबर्ग मुकदमे की शुरुआत: 20 नवंबर 1945 को नाजी नेताओं पर ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सुनवाई

विंडोज 1.0

विंडोज 1.0 की शुरुआत: 20 नवंबर 1985 को माइक्रोसॉफ्ट ने बदला PC इस्तेमाल का तरीका

ISS निर्माण की शुरुआत

ISS निर्माण की शुरुआत: 20 नवंबर 1998 को अंतरिक्ष में पहुंचा था पहला मॉड्यूल ज़ारिया

फीफा विश्व कप

कतर में फीफा विश्व कप 2022 का आगाज: मध्य पूर्व और अरब जगत में पहली बार सजा फुटबॉल का महाकुंभ

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना
  • धर्म

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?