Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: जन-सुनवाई में 33 लोगों ने रखी अपनी फरियाद, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - जन-सुनवाई में 33 लोगों ने रखी अपनी फरियाद, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

जन-सुनवाई में 33 लोगों ने रखी अपनी फरियाद, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 28, 2026 6:53 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
नालंदा में जन-सुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनतीं डीएम उदिता सिंह
नालंदा जन-सुनवाई में 33 फरियादियों की शिकायतें, डीएम के निर्दे
साझा करें

Nalanda news। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने सोमवार को आयोजित जन-सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 33 फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों की नियमानुसार जांच करते हुए त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन-सुनवाई के दौरान एसएफसी के ठेकेदार द्वारा अभद्र व्यवहार, प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित लाभुक का नाम शामिल करने, फाटा बिगहा में सड़क निर्माण, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति,

तुंगी के गोरधोवा एवं दौलाचक नगर निगम क्षेत्र में सड़क पर खुले में शौच, भूमि की रसीद काटने तथा एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र चकदीन, अस्थावां में स्थानांतरण के बावजूद योगदान नहीं देने सहित कई मामलों की सुनवाई की गई।

एसएफसी ठेकेदार द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत पर डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ को मामले की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायत पर उप विकास आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

Dinman Times ads 728-90

फाटा बिगहा में सड़क निर्माण की शिकायत पर बीडीओ नगरनौसा को स्थल जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं, एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र चकदीन में स्थानांतरण के बावजूद योगदान नहीं देने तथा पत्नी के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति को निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़े

बिहार में 500 से अधिक विकास परियोजनाओं के लिए जमीन जुटाने में तेजी, पांच जिलों की टीमों को मिलेगा सम्मान
तेजस्वी यादव का पहला शपथ ग्रहण: 20 नवंबर 2015 को बने बिहार के उपमुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 को ली मुख्यमंत्री पद की दसवीं शपथ, गांधी मैदान में बनी नई NDA सरकार
सुहासिनी मुले: पटना में जन्मीं अभिनेत्री और वृत्तचित्र फिल्मकार की बहुआयामी यात्रा

तुंगी के गोरधोवा एवं दौलाचक नगर निगम क्षेत्र में खुले में शौच की समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त, बिहारशरीफ को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। भूमि की रसीद काटने से संबंधित शिकायतों पर जिला राजस्व शाखा को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन-सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को केवल सुनने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

TAGGED:उदिता सिंहजन-सुनवाईनालंदाबिहार न्यूज
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर पटना में नशे के खिलाफ विशेष अभियान नशे के विरुद्ध पटना में विशेष अभियान, गांजा व 74 लीटर विदेशी शराब बरामद
अगली ख़बर पटना में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन पटना में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

पुलिस को धमकी के आरोप में अभिषेक बनर्जी की थाने में पेशी

पुलिस को धमकी के आरोप में अभिषेक बनर्जी की थाने में पेशी, बाहर TMC-BJP में नारेबाजी से गरमाया माहौल

न्यूरेमबर्ग मुकदमे की शुरुआत

न्यूरेमबर्ग मुकदमे की शुरुआत: 20 नवंबर 1945 को नाजी नेताओं पर ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय सुनवाई

विंडोज 1.0

विंडोज 1.0 की शुरुआत: 20 नवंबर 1985 को माइक्रोसॉफ्ट ने बदला PC इस्तेमाल का तरीका

ISS निर्माण की शुरुआत

ISS निर्माण की शुरुआत: 20 नवंबर 1998 को अंतरिक्ष में पहुंचा था पहला मॉड्यूल ज़ारिया

फीफा विश्व कप

कतर में फीफा विश्व कप 2022 का आगाज: मध्य पूर्व और अरब जगत में पहली बार सजा फुटबॉल का महाकुंभ

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना
  • धर्म

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?