Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कोचिंग संचालक और शिक्षकों पर शिकायत
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कोचिंग संचालक और शिक्षकों पर शिकायत

नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कोचिंग संचालक और शिक्षकों पर शिकायत

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 27, 2026 7:25 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 घंटे पहले
बिहारशरीफ कोचिंग में छात्र की पिटाई
बिहारशरीफ कोचिंग में छात्र की पिटाई
साझा करें

गढ़पर स्थित विवेकानंद क्लासेस का मामला, प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार

Nalanda news। बिहारशरीफ शहर के गढ़पर स्थित एक कोचिंग संस्थान में नौवीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता अभय कुमार सिंह ने कोचिंग संचालक और शिक्षकों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।

घटना 22 सितंबर की बताई जा रही है, जबकि 23 सितंबर को थाने में आवेदन दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित छात्र अभिराज के पिता ने आरोप लगाया है कि कोचिंग में उनके बेटे के साथ शिक्षकों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि पहले वहां के एक शिक्षक ने छात्र के साथ मारपीट की। इसके बाद संस्थान के निदेशक कक्षा में पहुंचे और घर आकर मिलने की बात कही।

आरोप के मुताबिक, तीसरे पीरियड में शिक्षक ने छात्र को कक्षा से बाहर खींचकर लाठी-डंडे से पीटा। छात्र का आरोप है कि पहली बेंच पर बैठे एक अन्य छात्र से डंडा मंगवाकर उसे 10 से 20 बार मारा गया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बाद करीब 45 मिनट तक उसे कक्षा के बाहर तेज धूप में खड़ा रखा गया।

ये भी पढ़े

10 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 132 सिम कार्ड के इस्तेमाल का खुलासा
CBSE राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सीनियर वर्ग में ITM ग्लोबल स्कूल ग्वालियर ने जीता खिताब
सिवान में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत
जमुई में भाई वीरेंद्र ने सरकार पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

कोचिंग प्रबंधन ने आरोपों से किया इनकार

वहीं, कोचिंग संस्थान के निदेशक ने छात्र के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि छात्र अनुशासनहीनता और अशोभनीय गतिविधियों में शामिल था।

निदेशक के अनुसार, छात्र ने कक्षा की छात्राओं और एक शिक्षिका को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जब शिक्षक उसे समझाने पहुंचे तो छात्र ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।

निदेशक ने कहा कि इसी दौरान शिक्षकों ने डांट-फटकार करते हुए दो-चार डंडे मारे। उनका दावा है कि संस्थान की कुछ छात्राओं ने भी छात्र के खिलाफ लिखित शिकायत दी है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

वहीं, संस्थान की ओर से छात्र के परिजनों पर भी कोचिंग परिसर में पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बिहार थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र के पिता की ओर से कोचिंग संचालक और शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई है। दोनों पक्षों से सामने आए आरोपों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का कहना है कि शिकायत के बावजूद उन्हें अब तक एफआईआर की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

TAGGED:Biharsharif NewsCoaching NewsNalanda News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर विश्व पर्यटन दिवस पर राजगीर पर्यटन सूचना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम पर्यटन दिवस पर राजगीर की विरासत और संस्कृति को संजोने का संदेश
अगली ख़बर चाय पीते हुए हंसने के वायरल वीडियो से मशहूर हुए अरुण कुमार चाय का कप हाथ में… और फिर छूटी ऐसी हंसी, देखते ही देखते इंटरनेट का ‘Laughing Boy’ बन गया अरुण

ये भी पढ़ें

अरवल में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 10 करोड़ की साइबर ठगी का मामला

10 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पंचायत सचिव गिरफ्तार, 132 सिम कार्ड के इस्तेमाल का खुलासा

OpenAI AI एजेंट और DNS सैंडबॉक्स सुरक्षा से जुड़ी खबर

OpenAI के AI एजेंट ने तोड़ी ‘इंटरनेट-फ्री’ दीवार, DNS के रास्ते बाहरी चैटबॉट तक पहुंचा; भेजे 20 सवाल

सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, ग्वालियर बना सीनियर चैंपियन

CBSE राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, सीनियर वर्ग में ITM ग्लोबल स्कूल ग्वालियर ने जीता खिताब

सिवान सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

सिवान में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत

जमुई में मीडिया से बातचीत करते राजद नेता भाई वीरेंद्र

जमुई में भाई वीरेंद्र ने सरकार पर साधा निशाना, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?