Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: सीईसी ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा-माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - सीईसी ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा-माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

सीईसी ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा-माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 26, 2026 5:31 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
नालंदा के बिहार शरीफ में भाकपा-माले का प्रतिवाद मार्च
साझा करें

Nalanda news। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और एसआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर भाकपा-माले की ओर से शुक्रवार को लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच बिहार शरीफ में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च कमरुद्दीन गंज स्थित माले जिला कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अस्पताल मोड़ पहुंचा, जहां नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।

मार्च का नेतृत्व माले जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, उमेश पासवान, रामदास अकेला, किसान महासभा के जिला सचिव मुनी लाल यादव, रेणु देवी, रामाधीन प्रसाद, महेंद्र राम, अनिल पटेल, रामप्रीत केवट, किशोर साव, मकसुद शर्मा, जनार्दन प्रसाद, बखोरी प्रसाद, सर्वेश कुमार, विनोद रजक, सुभाष शर्मा, अवधेश यादव, सुनील पासवान और मनोज यादव समेत अन्य नेताओं ने किया।

अस्पताल मोड़ पर आयोजित हुई नुक्कड़ सभा

अस्पताल मोड़ पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

माले नेताओं ने रखीं कई मांगें

माले नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी, एसआईआर रद्द करने, प्रक्रिया के दौरान हटाए गए मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने तथा कथित फर्जी नामों को मतदाता सूची से हटाने की मांग की। इसके अलावा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान प्रणाली में बदलाव और नियुक्ति करने वाली समिति में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की मांग भी उठाई गई।

Dinman Times ads 728-90

एसआईआर के बाद हुए चुनाव रद्द करने की मांग

नेताओं ने एसआईआर के बाद हुए चुनावों को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे भाकपा-माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य समेत अन्य प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की भी निंदा की।

ये भी पढ़े

वीर बाबू कुंवर सिंह: 1857 के संग्राम में 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों को चुनौती देने वाले महान सेनानायक
भोजपुरी फिल्म ‘डेजर बहुरिया’ का फर्स्ट लुक जारी, संजना पांडेय के दबंग किरदार ने बढ़ाई उत्सुकता
औरंगाबाद में रतनुआ पुल के पास भीषण हादसा, दादा-पोते की मौत; तीन परिजन घायल
न्यायमूर्ति भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा: बिहार से देश के छठे मुख्य न्यायाधीश तक का सफर
TAGGED:नालंदा न्यूज
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर TikTok Alabama समझौते में बच्चों के लिए नई सुरक्षा व्यवस्था TikTok पर नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा समझौता, Alabama को देगा कम से कम 100 मिलियन डॉलर; बच्चों के लिए 2 घंटे की डेली लिमिट
अगली ख़बर बिहार शरीफ में बाल श्रम के खिलाफ अभियान के दौरान श्रम विभाग की कार्रवाई विशेष अभियान में बिहार शरीफ से एक बाल श्रमिक विमुक्त
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

वीर बाबू कुंवर सिंह: 1857 के संग्राम में 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों को चुनौती देने वाले महान सेनानायक

भोजपुरी फिल्म ‘डेजर बहुरिया’ का फर्स्ट लुक जारी, संजना पांडे

भोजपुरी फिल्म ‘डेजर बहुरिया’ का फर्स्ट लुक जारी, संजना पांडेय के दबंग किरदार ने बढ़ाई उत्सुकता

औरंगाबाद में रतनुआ पुल के पास भीषण हादसा, दादा-पोते की मौत;

औरंगाबाद में रतनुआ पुल के पास भीषण हादसा, दादा-पोते की मौत; तीन परिजन घायल

फलता में गरीबों के लिए आवास, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

फलता की कब्जामुक्त जमीन पर गरीबों के लिए बनेंगे घर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

जेनसन हुआंग

NVIDIA में बड़ा बदलाव: जेनसन हुआंग ने CEO पद छोड़ा, कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम प्रमुख

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • पटना
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?