Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: मंदार छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की कार्रवाई, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - मंदार छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की कार्रवाई, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर

मंदार छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की कार्रवाई, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 26, 2026 1:53 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 महीना पहले
मंदार छेड़छाड़ केस: 3 आरोपितों के घर चला बुलडोजर, छापेमारी जारी
मंदार छेड़छाड़ केस: 3 आरोपितों के घर चला बुलडोजर, छापेमारी जारी
साझा करें

Banka News | मंदार प्रकरणबिहार के बांका जिले में मंदार पहाड़ पर युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बाराहाट थाना क्षेत्र के चिहार गांव में शनिवार को तीन आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाया गया। वहीं, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

चिहार गांव में प्रशासन की कार्रवाई

मंदार पहाड़ पर युवती के साथ हुई कथित बदसलूकी के मामले में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। जिन लोगों के घरों पर कार्रवाई हुई, उनकी पहचान अब्दुल्ला, नीतीश कुमार और विकास राय के रूप में की गई है।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम राज कुमार समेत कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से आरोपितों के घरों में किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया गया।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित

मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपितों के कुछ स्वजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है।

Dinman Times ads 728-90

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपितों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े

वीर बाबू कुंवर सिंह: 1857 के संग्राम में 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों को चुनौती देने वाले महान सेनानायक
भोजपुरी फिल्म ‘डेजर बहुरिया’ का फर्स्ट लुक जारी, संजना पांडेय के दबंग किरदार ने बढ़ाई उत्सुकता
औरंगाबाद में रतनुआ पुल के पास भीषण हादसा, दादा-पोते की मौत; तीन परिजन घायल
न्यायमूर्ति भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा: बिहार से देश के छठे मुख्य न्यायाधीश तक का सफर

घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम

मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए शनिवार को एफएसएल की टीम मंदार पहाड़ पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को उम्मीद है कि वैज्ञानिक जांच से मामले की पड़ताल में मदद मिलेगी।बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

छह से सात लोगों के खिलाफ दर्ज है केस

गौरतलब है कि मंदार पहाड़ पर करीब तीन महीने पहले युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। इस मामले में छह से सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से तीन आरोपितों की पहचान कर ली गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Dinman Times ads 728-90

TAGGED:बांका समाचारबौंसी न्यूजमंदार पहाड़
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर रोहतास में कुएं से बोरे में बंद शव बरामद, पति समेत दो गिरफ्तार रोहतास में कुएं से बोरे में बंद शव बरामद, पति समेत दो गिरफ्तार
अगली ख़बर भोजपुर में किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार; दो साल से तस्करी का आरोप
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

वीर बाबू कुंवर सिंह: 1857 के संग्राम में 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों को चुनौती देने वाले महान सेनानायक

भोजपुरी फिल्म ‘डेजर बहुरिया’ का फर्स्ट लुक जारी, संजना पांडे

भोजपुरी फिल्म ‘डेजर बहुरिया’ का फर्स्ट लुक जारी, संजना पांडेय के दबंग किरदार ने बढ़ाई उत्सुकता

औरंगाबाद में रतनुआ पुल के पास भीषण हादसा, दादा-पोते की मौत;

औरंगाबाद में रतनुआ पुल के पास भीषण हादसा, दादा-पोते की मौत; तीन परिजन घायल

फलता में गरीबों के लिए आवास, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

फलता की कब्जामुक्त जमीन पर गरीबों के लिए बनेंगे घर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

जेनसन हुआंग

NVIDIA में बड़ा बदलाव: जेनसन हुआंग ने CEO पद छोड़ा, कोलेट क्रेस बनीं अंतरिम प्रमुख

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • धर्म
  • पटना
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?