Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: जमुई में नदी में डूबने से युवक की मौत, आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - जमुई में नदी में डूबने से युवक की मौत, आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

जमुई में नदी में डूबने से युवक की मौत, आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 26, 2026 1:37 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
जमुई में नदी में डूबने से युवक की मौत, झाड़ियों में मिला शव
जमुई में नदी में डूबने से युवक की मौत, झाड़ियों में मिला शव
साझा करें

लक्ष्मीपुर/जमुई: लक्ष्मीपुर प्रखंड के बरमनिया गांव में नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी आजाद कुमार के रूप में हुई है। शुक्रवार को नदी के पास हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नदी की झाड़ियों में युवक का शव फंसा हुआ मिला।

शव बरामद होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बहियार जाने के दौरान नदी में गिरा युवक

ग्रामीणों के अनुसार, आजाद कुमार शुक्रवार को बहियार की ओर गया था। इसी दौरान नदी के पास उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।

उस समय उसके साथ मौजूद एक बच्चे ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी के किनारे जुट गए और युवक की तलाश शुरू कर दी।

देर तक चला खोज अभियान, नहीं मिला सुराग

ग्रामीणों ने नदी में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन आजाद कुमार का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के बाद तलाश अभियान रोकना पड़ा।

ये भी पढ़े

जमुई में वाहन जांच के दौरान बाइक सवार गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद
मुंगेर में बिहार की पहली बालिका साइकलिंग लीग का आगाज, 20 से अधिक जिलों की खिलाड़ी दिखा रहीं दमखम
जय प्रकाश नगर नाले के पास हादसे का खतरा, सड़क किनारे 8 फीट तक गहरे गड्ढे
किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार; दो साल से तस्करी का आरोप

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक बार फिर नदी के आसपास खोज शुरू की। इसी दौरान घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर झाड़ियों में युवक का शव फंसा मिला।

शव मिलने के बाद परिवार में मचा कोहराम

युवक का शव मिलने की खबर गांव में पहुंचते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद बरमनिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

TAGGED:जमुई न्यूजनदी में डूबने की घटनाबरमनियालक्ष्मीपुर
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर गोपालगंज के एनएच-27 पर स्कार्पियो और बाइक की टक्कर के बाद सड़क हादसा गोपालगंज में शराब लदी स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर
अगली ख़बर रोहतास में कुएं से बोरे में बंद शव बरामद, पति समेत दो गिरफ्तार रोहतास में कुएं से बोरे में बंद शव बरामद, पति समेत दो गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

जमुई के द्वारपहाड़ी चौक पर वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा बरामदगी का मामला

जमुई में वाहन जांच के दौरान बाइक सवार गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

मुंगेर में बिहार की पहली राज्य स्तरीय बालिका साइकलिंग लीग में हिस्सा लेतीं खिलाड़ी

मुंगेर में बिहार की पहली बालिका साइकलिंग लीग का आगाज, 20 से अधिक जिलों की खिलाड़ी दिखा रहीं दमखम

जय प्रकाश नगर नाले के पास निर्माणाधीन सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे

जय प्रकाश नगर नाले के पास हादसे का खतरा, सड़क किनारे 8 फीट तक गहरे गड्ढे

भोजपुर में किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

किराना दुकान से 8.76 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार; दो साल से तस्करी का आरोप

मंदार छेड़छाड़ केस: 3 आरोपितों के घर चला बुलडोजर, छापेमारी जारी

मंदार छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की कार्रवाई, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?