Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: जमुई में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 13.95 लाख के जेवरात और नकदी ले गए चोर
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - जमुई में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 13.95 लाख के जेवरात और नकदी ले गए चोर

जमुई में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 13.95 लाख के जेवरात और नकदी ले गए चोर

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 26, 2026 12:24 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 घंटे पहले
जमुई में ज्वेलर्स दुकान में चोरी, 13.95 लाख के जेवरात-नकदी गायब
जमुई में ज्वेलर्स दुकान में चोरी, 13.95 लाख के जेवरात-नकदी गायब
साझा करें

जमुई: नगर थाना क्षेत्र के मनीअड्डा चौक स्थित जितेन्द्र ज्वेलर्स में शुक्रवार देर रात चोरों ने शटर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार के अनुसार, चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 13 लाख 95 हजार रुपये है। वारदात के बाद शनिवार तड़के स्थानीय लोगों ने फोन कर दुकानदार को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर

धर्मपुर निवासी जितेन्द्र राम मनीअड्डा चौक पर जितेन्द्र ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी के आभूषण का कारोबार करते हैं। पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान का शटर तोड़ा और अंदर प्रवेश किया।

दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान में रखे करीब 26 ग्राम सोने के आभूषण अपने साथ ले गए, जिसकी अनुमानित कीमत 3.90 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा करीब तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण भी चोरी हुए, जिनकी कीमत लगभग 5.10 लाख रुपये आंकी गई है।

ग्राहकों के रखे आभूषण और नकदी भी चोरी

दुकानदार का कहना है कि चोर सिर्फ दुकान के आभूषण ही नहीं ले गए, बल्कि ग्राहकों की ओर से सुरक्षित रखने के लिए दिए गए करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के सामान पर भी हाथ साफ कर दिया।

ये भी पढ़े

मंदार छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की कार्रवाई, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर
रोहतास में कुएं से बोरे में बंद शव बरामद, पति समेत दो गिरफ्तार
जमुई में नदी में डूबने से युवक की मौत, आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव
गोपालगंज में शराब लदी स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर

इसके साथ ही गल्ले में रखे 1.95 लाख रुपये नकद भी चोरी हो गए। दुकानदार के अनुसार, दुकान से चोरी हुए सभी सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 13.95 लाख रुपये है।

सुबह टूटा मिला शटर, डायल 112 को दी सूचना

शनिवार सुबह करीब चार बजे स्थानीय ग्रामीणों ने फोन कर जितेन्द्र राम को दुकान में चोरी की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ मनीअड्डा चौक स्थित दुकान पहुंचे।

दुकान का शटर टूटा देखकर दोनों के होश उड़ गए। अंदर जाकर जांच करने पर जेवरात और नकदी गायब मिली। इसके बाद दुकानदार ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही 112 की टीम और टाउन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दुकान के अंदर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया तथा संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटना के संबंध में जांच तेज कर दी है। दुकानदार के आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही वारदात के समय संदिग्ध गतिविधियों और चोरों के आने-जाने के रास्ते की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

TAGGED:जमुई क्राइमजमुई न्यूजज्वेलर्स चोरीमनीअड्डा चौक
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर मुंगेर-भागलपुर एनएच-80 पर 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम और फंसे वाहन मुंगेर-भागलपुर मार्ग पर 10 किमी लंबा जाम, 11 घंटे से फंसे वाहन; रेलवे पुल पर वन-वे से बढ़ी परेशानी
अगली ख़बर गयाजी में पितृपक्ष श्राद्ध शुरू फल्गु तट पर तर्पण के साथ गयाजी में पितृपक्ष श्राद्ध का शुभारंभ, विष्णुपद में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ये भी पढ़ें

मंदार छेड़छाड़ केस: 3 आरोपितों के घर चला बुलडोजर, छापेमारी जारी

मंदार छेड़छाड़ मामले में प्रशासन की कार्रवाई, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर

रोहतास में कुएं से बोरे में बंद शव बरामद, पति समेत दो गिरफ्तार

रोहतास में कुएं से बोरे में बंद शव बरामद, पति समेत दो गिरफ्तार

जमुई में नदी में डूबने से युवक की मौत, झाड़ियों में मिला शव

जमुई में नदी में डूबने से युवक की मौत, आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव

गोपालगंज के एनएच-27 पर स्कार्पियो और बाइक की टक्कर के बाद सड़क हादसा

गोपालगंज में शराब लदी स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर

जमुई में बारिश से बिगड़े हालात, तेज बहाव में कार सड़क से नीचे गिरी

जमुई में दो दिनों की बारिश से बिगड़े हालात, तेज बहाव में कार सड़क से नीचे गिरी

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?