Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: 28 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - 28 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

28 हजार रुपये रिश्वत लेते सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 23, 2026 4:54 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 4 घंटे पहले
नालंदा में 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार BCO संतोष कुमार
नालंदा में 28 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार BCO संतोष कुमार
साझा करें

Nalanda News: नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी (BCO) संतोष कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रबंधक का कार्यभार सौंपने की एवज में अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

मामला शान पंचायत से जुड़ा बताया जा रहा है। सांध गांव निवासी अभिषेक कुमार को नियमानुसार प्रबंधक का कार्यभार सौंपा जाना था। आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से उन्हें कार्यभार देने के नाम पर लगातार टालमटोल किया जा रहा था। इसी प्रक्रिया को पूरा करने के बदले 28 हजार रुपये की मांग किए जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की गई।

शिकायत के बाद निगरानी ने कराया सत्यापन

रिश्वत देने के बजाय अभिषेक कुमार ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की योजना तैयार की गई।

केमिकल लगे रुपये देते ही दबोचा

सत्यापन के बाद डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में निगरानी की टीम ने धावा दल का गठन किया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत परिवादी ने बीसीओ संतोष कुमार को केमिकल लगे 28 हजार रुपये दिए। जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, आसपास सादे लिबास में तैनात निगरानी टीम ने अधिकारी को मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान कथित रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी अधिकारी को पटना ले गई, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किए जाने की बात कही गई है।

ये भी पढ़े

पटना में 11वें आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत बोले- आधुनिक तकनीक और रिसर्च से जोड़ेंगे आयुर्वेद
चुनाव आयोग में SIR को लेकर घमासान, CEC ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के तीखे सवाल; जानिए किसने क्या कहा
तेलमर थाना के दो ASI को मिली SI की जिम्मेदारी, पीपिंग सेरेमनी में बढ़ाया मान
पूर्व चेयरमैन अरुण प्रसाद उर्फ अद्दू को नगर निगम में दी गई श्रद्धांजलि

निगरानी की इस कार्रवाई के बाद करायपरसुराय प्रखंड मुख्यालय में हड़कंप मच गया। कार्रवाई को लेकर प्रखंड कार्यालय और सहकारिता विभाग से जुड़े कर्मचारियों के बीच दिनभर चर्चा होती रही।

TAGGED:BCO Santosh KumarNalanda NewsNalanda Vigilance
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर फरीबा हाशिमी ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर पत्थरों से बचकर निकली साइकिल, अब एशियाई खेलों में जीता रजत
अगली ख़बर नालंदा महिला कॉलेज की छात्राएं स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, नालंदा महिला कॉलेज की छात्राओं ने संभाली कमान

ये भी पढ़ें

पटना ज्ञान भवन में 11वें आयुर्वेद दिवस 2026 कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

पटना में 11वें आयुर्वेद दिवस का भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत बोले- आधुनिक तकनीक और रिसर्च से जोड़ेंगे आयुर्वेद

SIR विवाद को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवाल

चुनाव आयोग में SIR को लेकर घमासान, CEC ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के तीखे सवाल; जानिए किसने क्या कहा

तेलमर थाना में ASI से SI पद पर प्रोन्नति के बाद पीपिंग सेरेमनी

तेलमर थाना के दो ASI को मिली SI की जिम्मेदारी, पीपिंग सेरेमनी में बढ़ाया मान

पूर्व चेयरमैन अरुण प्रसाद उर्फ अद्दू को श्रद्धांजलि देते नगर निगम के अधिकारी और पार्षद

पूर्व चेयरमैन अरुण प्रसाद उर्फ अद्दू को नगर निगम में दी गई श्रद्धांजलि

हरनौत में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

आवास की आस लगाए बैठे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रखंड कार्यालय का किया घेराव

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?