Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नहर में पैर फिसलने से सात साल की बच्ची की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नहर में पैर फिसलने से सात साल की बच्ची की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

नहर में पैर फिसलने से सात साल की बच्ची की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 22, 2026 7:20 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 3 घंटे पहले
नालंदा के राजगीर धमार गांव में नहर के पास हादसे के बाद पुलिस जांच
नालंदा के राजगीर धमार गांव में नहर के पास हादसे के बाद पुलिस जांच
साझा करें

Nalanda news। राजगीर थाना क्षेत्र के धमार गांव में नहर के तेज बहाव में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी उमेश पंडित की पुत्री मंगली कुमारी के रूप में हुई है। वह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती थी।

बताया जाता है कि मंगली गांव के ही दो-तीन बच्चों के साथ खेत की ओर शौच के लिए गई थी। लौटने के दौरान वह नहर किनारे हाथ-पैर धोने लगी। इसी दौरान अचानक पैर फिसल गया और वह तेज धार में बह गई।

सुनसान स्थान होने के कारण साथ मौजूद बच्चे शोर नहीं मचा सके और दौड़कर परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से दूर बच्ची का शव बरामद किया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर राजगीर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

सदर अस्पताल में रातभर पोस्टमार्टम नहीं होने का आरोप

मृतका के भाई राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि रात में शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम को लेकर टालमटोल की गई और सुबह तक कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने कुछ स्वास्थ्यकर्मियों पर नशे की हालत में होने और बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया है।

ये भी पढ़े

नालंदा में जॉब कैम्प का आयोजन, 72 युवाओं ने लिया हिस्सा; 27 साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट
नूरसराय में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली-पटना हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 24 से 30 सितंबर तक Air India Express की उड़ानें रद्द
जहानाबाद में स्कूल संचालक को डाक से धमकी, 15 लाख की रंगदारी मांगी; टीपीसी बिश्नोई गैंग का लिया नाम

इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने कहा कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि नहर में डूबने से बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

TAGGED:Canal AccidentNalanda AccidentNalanda NewsRajgir News
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर नालंदा में आयोजित जॉब कैम्प में रोजगार के लिए पहुंचे युवा नालंदा में जॉब कैम्प का आयोजन, 72 युवाओं ने लिया हिस्सा; 27 साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट
अगली ख़बर करमा पूजा में करम वृक्ष की डाल और पारंपरिक लोक नृत्य करमा पूजा: प्रकृति, कर्म और भाई-बहन के प्रेम का प्राचीन लोकपर्व

ये भी पढ़ें

करमा पूजा में करम वृक्ष की डाल और पारंपरिक लोक नृत्य

करमा पूजा: प्रकृति, कर्म और भाई-बहन के प्रेम का प्राचीन लोकपर्व

नालंदा के राजगीर धमार गांव में नहर के पास हादसे के बाद पुलिस जांच

नहर में पैर फिसलने से सात साल की बच्ची की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

नालंदा में आयोजित जॉब कैम्प में रोजगार के लिए पहुंचे युवा

नालंदा में जॉब कैम्प का आयोजन, 72 युवाओं ने लिया हिस्सा; 27 साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट

मैं स्त्री हूँ, मेरे वजूद का पैमाना महज़ तुम्हारी आँखों का सुकून नहीं।

नूरसराय के गोसाई बिगहा में छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस

नूरसराय में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?