Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नहर में पलटी शराब लदी कार, 355 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में तस्कर फरार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - अपराध - नहर में पलटी शराब लदी कार, 355 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में तस्कर फरार

नहर में पलटी शराब लदी कार, 355 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में तस्कर फरार

State Desk Bihar
Last updated: सितम्बर 19, 2026 5:35 अपराह्न
By : State Desk Bihar
Published on : 2 दिन पहले
बांका अमरपुर में नहर में पलटी शराब लदी कार
बांका अमरपुर में नहर में पलटी शराब लदी कार
साझा करें

बांका: अमरपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आबकारी विभाग की टीम को शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता मिली। जेठौर पुल-ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर संपर्क पथ पर घोघा बियर पुल के पास पीछा किए जाने के दौरान शराब लदी कार नहर में पलट गई। हादसे के बाद कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार से 355 लीटर शराब बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए शराब की बड़ी खेप इंग्लिशमोड़ चौक की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने इंग्लिशमोड़ चौक के पास निगरानी शुरू की। जैसे ही संदिग्ध कार वहां पहुंची, टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया।

आबकारी विभाग की टीम को देखते ही चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर की ओर भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया। इसी दौरान घोघा बियर पुल के पास एक तीखे मोड़ पर कार पुलिया से टकरा गई और अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।

हादसे के बाद चालक कार से निकलने में सफल रहा। उत्पाद अधीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक, चालक एयरबैग के सहारे बाहर निकला और पानी में तैरकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर अमरपुर थाना की डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बुलडोजर से नहर से निकाली गई कार

नहर में पलटी कार को बाहर निकालने के लिए बुलडोजर की मदद ली गई। इसके बाद कार को जब्त कर बांका ले जाया गया। कार की तलाशी में कुल 355 लीटर शराब बरामद हुई।

ये भी पढ़े

एकमा में ट्रैक्टर से भिड़ी स्विफ्ट डिजायर, कार से मिली अंग्रेजी शराब की भारी खेप, चालक फरार
दानापुर में अग्निवीर भर्ती का बिगुल: 22 सितंबर से शुरू होगी दौड़, बिहार-झारखंड के हजारों युवाओं का होगा इम्तिहान
35 वर्षीय रंजीत चौधरी की पीट कर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फ्लाईओवर पर हादसे में एक की मौत दो घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

विभाग अब फरार चालक की पहचान करने और शराब की खेप के स्रोत का पता लगाने में जुटा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब की खेप को कठैल और मादाचक गांव तक पहुंचाए जाने की चर्चा है। हालांकि, इसकी पूरी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

कार पर लगा नंबर प्लेट भी संदिग्ध

जांच के दौरान कार पर लगा जेएच-17 एम-1867 नंबर प्लेट संदिग्ध पाया गया। बताया जा रहा है कि यह नंबर गोड्डा परिवहन विभाग में एक हीरो बाइक के नाम पर पंजीकृत है। ऐसे में पुलिस और आबकारी विभाग को शराब तस्करी में फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल की आशंका है।

फिलहाल विभाग मामले की जांच कर रहा है। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। फरार चालक की पहचान और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

TAGGED:Amarpur NewsBanka NewsBihar NewsLiquor Seized
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
पिछली ख़बर बिहार राज्य महिला आयोग रजत जयंती समारोह पटना बिहार राज्य महिला आयोग के 25 साल पूरे, पटना में रजत जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी
अगली ख़बर गया जंक्शन पर आरपीएफ जीआरपी की कार्रवाई में मादक पदार्थ बरामद गया जंक्शन पर 23.396 किलो नशीला पदार्थ बरामद, दो युवक गिरफ्तार; चतरा से पटना ले जाने की थी तैयारी

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026 मेष से मीन तक

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Alfred Tyrone Cooke Vir Chakra विजेता और 1965 Kalaikunda हवाई लड़ाई के भारतीय वायुसेना योद्धा

चार दुश्मन लड़ाकू विमानों के सामने अकेला भारतीय योद्धा, फिर भी पीछे नहीं हटे Alfred Cooke: आखिरी इंटरव्यू में सुनाई 1965 की वो जंग

एशियन गेम्स 2026 में भारत के दो सिल्वर पदक और इलावेनिल वलारिवान

एशियन गेम्स 2026: भारत ने खोला पदकों का खाता, शूटिंग में मिले 2 सिल्वर; मेडल टैली में 10वें स्थान पर

परिवर्तिनी एकादशी 2026 पर भगवान विष्णु की पूजा

परिवर्तिनी एकादशी 2026: 21 या 22 सितंबर, जानें सही तारीख, पूजा विधि और पारण का समय

एकमा में ट्रैक्टर से टकराई स्विफ्ट डिजायर से अंग्रेजी शराब बरामद

एकमा में ट्रैक्टर से भिड़ी स्विफ्ट डिजायर, कार से मिली अंग्रेजी शराब की भारी खेप, चालक फरार

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • स्वास्थ्य
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?