Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए चलेगा एक माह का विशेष अभियान
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए चलेगा एक माह का विशेष अभियान

कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए चलेगा एक माह का विशेष अभियान

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 17, 2026 12:23 पूर्वाह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
बिहारशरीफ में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष अभियान
बिहारशरीफ में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष अभियान
साझा करें

बिहारशरीफ। कुपोषण से जूझ रहे बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से बिहारशरीफ ग्रामीण क्षेत्र में एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत SAM (गंभीर तीव्र कुपोषण) और MAM (मध्यम तीव्र कुपोषण) श्रेणी के बच्चों को सामान्य पोषण स्तर पर लाने के लिए सघन प्रयास किए जाएंगे।

इसी को लेकर उप विकास आयुक्त सुश्री सारा अशरफ ने बिहारशरीफ ग्रामीण की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की।

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार तथा पूरक पोषाहार वितरण की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि SAM और MAM श्रेणी में आने वाले बच्चों की पहचान कर उनका विवरण पोषण ट्रैकर ऐप पर दर्ज किया जाए। इसके बाद एक माह तक इन बच्चों की नियमित निगरानी करते हुए उन्हें सामान्य पोषण श्रेणी में लाने का प्रयास किया जाए।

Dinman Times ads 728-90

अभियान के लिए बिहारशरीफ ग्रामीण क्षेत्र की 20 आंगनबाड़ी सेविकाओं को चिह्नित किया गया है। इन सेविकाओं के लिए एक विशेष निगरानी समूह बनाया गया है, जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ महिला पर्यवेक्षिकाओं को भी शामिल किया गया है।

ये भी पढ़े

ब्रात्य बसु और इंद्रनील सेन के खिलाफ जीरो एफआईआर, दुष्कर्म-उगाही समेत कई आरोप; जांच के लिए भेजी गई शिकायत
सीमित सोच की बेड़ियां तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो’, युवाओं से बोले पीएम मोदी
सोनपुर आइडल सीजन-2 का आगाज, दोनों वर्गों के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये
ओडिशा से बस में गांजा लेकर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की खेप बरामद

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेनू के अनुसार हॉट कुक मील (HCM) का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बच्चों की उपस्थिति के अनुसार प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराने के साथ इसकी पुष्टि के लिए ग्रुप में तीन स्पष्ट एवं जियो-टैग वाली तस्वीरें भेजना अनिवार्य किया गया है।

पहला फोटो बच्चों के नाश्ते का सुबह 10 बजे तक, दूसरा भोजन का फोटो दोपहर 2 बजे तक और तीसरा बच्चों के खाना खाते हुए लिया गया फोटो भेजना होगा।

निर्देश दिया गया कि तस्वीरें स्पष्ट हों और उनमें जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से हो। जिन आंगनबाड़ी सेविकाओं को इस प्रक्रिया में परेशानी होगी, उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Dinman Times ads 728-90

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बिहारशरीफ ग्रामीण एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रतिदिन इसकी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस को पूरे अभियान का नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

TAGGED:SAMकुपोषणकुपोषित बच्चेनालंदापोषण अभियानबिहारशरीफ
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर बिहारशरीफ रोजगार मेले में युवाओं की भीड़ रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 22 कंपनियों ने करीब एक हजार पदों के लिए किया चयन
अगली ख़बर बिहारशरीफ न्यूटन पाइप फैक्ट्री में आग न्यूटन पाइप फैक्ट्री में अचानक लगी आग, लाखों की बैटरी व सामान जलकर राख
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

विश्व हेलो दिवस 21 नवंबर: इतिहास और शांति का संदेश

21 नवंबर को विश्व हेलो दिवस: एक अभिवादन से संवाद और विश्व शांति का संदेश

ब्रात्य बसु पर यौन उत्पीड़न के आरोप, सीसीटीवी जांच की चुनौती

ब्रात्य बसु और इंद्रनील सेन के खिलाफ जीरो एफआईआर, दुष्कर्म-उगाही समेत कई आरोप; जांच के लिए भेजी गई शिकायत

पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: सीमित सोच तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो

सीमित सोच की बेड़ियां तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो’, युवाओं से बोले पीएम मोदी

सोनपुर आइडल सीजन-2 ऑडिशन शुरू, विजेता को ₹1 लाख

सोनपुर आइडल सीजन-2 का आगाज, दोनों वर्गों के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये

दावथ में 41.5 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

ओडिशा से बस में गांजा लेकर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की खेप बरामद

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना
  • धर्म

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?