Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: पीएम स्वनिधि मेला में 45 फुटपाथ विक्रेताओं को मिला ऋण, 5 को क्रेडिट कार्ड
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - पीएम स्वनिधि मेला में 45 फुटपाथ विक्रेताओं को मिला ऋण, 5 को क्रेडिट कार्ड

पीएम स्वनिधि मेला में 45 फुटपाथ विक्रेताओं को मिला ऋण, 5 को क्रेडिट कार्ड

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 16, 2026 11:59 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 1 दिन पहले
बिहारशरीफ में पीएम स्वनिधि मेला में फुटपाथ विक्रेताओं को ऋण
बिहारशरीफ में पीएम स्वनिधि मेला में फुटपाथ विक्रेताओं को ऋण
साझा करें

बिहारशरीफ। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत बिहारशरीफ नगर निगम की ओर से आयोजित लोक कल्याण मेला में फुटपाथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में पहल की गई।

1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस मेले के तहत बुधवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में ऋण वितरण, क्रेडिट कार्ड वितरण एवं लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में जिन लाभार्थियों ने नियमित रूप से ऋण की अदायगी की है, उनके द्वितीय चरण के ऋण का वितरण भी संतोषजनक होना चाहिए। इसी प्रकार तृतीय चरण के आवेदनों में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान अयोग्य आवेदनों पर भी चर्चा की गई। नगर निगम कर्मियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मेले में पंजाब नेशनल बैंक ने 15 आवेदकों के ऋण आवेदन स्वीकृत कर स्वीकृति पत्र वितरित किए। भारतीय स्टेट बैंक ने 25 आवेदकों को ऋण स्वीकृत कर संवितरण किया, जबकि इंडियन बैंक ने पांच आवेदनों को स्वीकृत कर ऋण वितरित किया।

ये भी पढ़े

‘गाड़ी रोको!’ चीखती रही युवती, बोनट पर लटकी रही, फिर भी नहीं रुकी कार; नाम बदलकर प्रेम के जाल में फंसाया, खौफनाक VIDEO वायरल, शाहनवाज गिरफ्तार
राइड कन्फर्म कराने के लिए ज्यादा पैसे देने का दबाव, Rapido पर CCPA ने ठोका 10 लाख जुर्माना
Adidas के गुरुग्राम टेक हब में छंटनी, कर्मचारियों पर असर की रिपोर्ट
सुरों की रानी, भक्ति की साधिका: एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी के वो अनसुने किस्से, जो उन्हें सबसे अलग बनाते हैं

पांच फुटपाथ विक्रेताओं को मिला क्रेडिट कार्ड

पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण के साथ फुटपाथ विक्रेताओं के लिए क्रेडिट कार्ड योजना की भी शुरुआत की गई। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से पांच लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड वितरित किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को बीमा योजनाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में नियमित रूप से ऋण की किस्त चुकाने और आर्थिक प्रगति कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने वाले पांच लाभार्थियों को नगर आयुक्त ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे लाभार्थी अन्य फुटपाथ विक्रेताओं के लिए प्रेरणा का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर बैंकों के वरीय पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, कार्यपालक सहायक, लेखापाल, सहायक लेखापाल, एमटीएस, लाभार्थी एवं शहरी फुटपाथ विक्रेता मौजूद रहे।

TAGGED:नालंदापीएम स्वनिधिपीएम स्वनिधि मेलाबिहारशरीफ
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर बिहारशरीफ में महिला पर हमला और मारपीट घर में घुसकर महिला पर लोहे की खंती से हमला, सिर फटा; तीन महिलाएं घायल
अगली ख़बर नालंदा में साइबर ठगी के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार ताराबिगहा में साइबर ठगी के अड्डे पर छापा, सात गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026 सभी 12 राशियां

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: इन राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

लखनऊ में चलती कार के बोनट पर लटकी युवती

‘गाड़ी रोको!’ चीखती रही युवती, बोनट पर लटकी रही, फिर भी नहीं रुकी कार; नाम बदलकर प्रेम के जाल में फंसाया, खौफनाक VIDEO वायरल, शाहनवाज गिरफ्तार

Rapido पर CCPA का 10 लाख रुपये जुर्माना

राइड कन्फर्म कराने के लिए ज्यादा पैसे देने का दबाव, Rapido पर CCPA ने ठोका 10 लाख जुर्माना

गुरुग्राम टेक हब में छंटनी की रिपोर्ट, 20% से कम Roles प्रभावित

Adidas के गुरुग्राम टेक हब में छंटनी, कर्मचारियों पर असर की रिपोर्ट

MS Subbulakshmi 110th Jayanti पर महान गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की तस्वीर

सुरों की रानी, भक्ति की साधिका: एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी के वो अनसुने किस्से, जो उन्हें सबसे अलग बनाते हैं

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • उत्तर प्रदेश
  • झारखण्‍ड
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?