Dinman Times
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Reading: ताराबिगहा में साइबर ठगी के अड्डे पर छापा, सात गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
  • मौसम
Follow US
© 2026. All Rights Reserved.

Home - देश - ताराबिगहा में साइबर ठगी के अड्डे पर छापा, सात गिरफ्तार

ताराबिगहा में साइबर ठगी के अड्डे पर छापा, सात गिरफ्तार

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 17, 2026 12:02 पूर्वाह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 2 महीना पहले
नालंदा में साइबर ठगी के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार
नालंदा में साइबर ठगी के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार
साझा करें

19 मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, पासबुक-चेकबुक और 2.28 लाख रुपये नकद बरामद

बिहारशरीफ: नालंदा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कतरीसराय थाना क्षेत्र के ताराबिगहा गांव में छापेमारी कर सात कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 19 मोबाइल फोन, 13 एटीएम कार्ड, एक टैब, एक सिम कार्ड, पांच पासबुक, दो चेकबुक और 2 लाख 28 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामानों की जांच के आधार पर साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 सितंबर 2026 की सुबह करीब चार बजे कतरीसराय थाना पुलिस को सूचना मिली कि ताराबिगहा गांव में कुछ लोगों द्वारा साइबर ठगी की जा रही है।

Dinman Times ads 728-90

सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के नेतृत्व में कतरीसराय, गिरियक और पावापुरी थाना की संयुक्त टीम गठित की गई।

ये भी पढ़े

ब्रात्य बसु और इंद्रनील सेन के खिलाफ जीरो एफआईआर, दुष्कर्म-उगाही समेत कई आरोप; जांच के लिए भेजी गई शिकायत
सीमित सोच की बेड़ियां तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो’, युवाओं से बोले पीएम मोदी
सोनपुर आइडल सीजन-2 का आगाज, दोनों वर्गों के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये
ओडिशा से बस में गांजा लेकर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की खेप बरामद

सुबह-सुबह गांव में हुई छापेमारी

संयुक्त पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ताराबिगहा गांव में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और बैंकिंग से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर आम लोगों को लोन दिलाने, लॉटरी निकलने तथा अन्य तरह के प्रलोभन देकर साइबर ठगी करते थे। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है, ताकि ठगी में इस्तेमाल किए गए नंबर, संपर्क और लेन-देन से जुड़ी जानकारी सामने आ सके।

सातों आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू कुमार (22), कुंदन कुमार (29), पंकज कुमार (20), आदित्य कुमार उर्फ चिंटू (29), मनोज कुमार (40), रवि कुमार (26) और दीपक कुमार (24) के रूप में हुई है।

Dinman Times ads 728-90

पुलिस के मुताबिक, गोलू कुमार, कुंदन कुमार, पंकज कुमार, आदित्य कुमार उर्फ चिंटू और दीपक कुमार कतरीसराय थाना क्षेत्र के ताराबिगहा गांव के निवासी हैं। वहीं मनोज कुमार शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव का रहने वाला है, जबकि रवि कुमार नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के जमसारी गांव का निवासी बताया गया है।

बरामद सामानों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद 19 मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, टैब और अन्य सामान को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। नकद 2.28 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किन लोगों को ठगी का शिकार बनाने में किया गया।

मामले में सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Dinman Times ads 728-90

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी टीम में गिरियक के पुलिस निरीक्षक सह अंचल निरीक्षक सुमंत कुमार, कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार सहित कतरीसराय थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान और रिजर्व गार्ड शामिल थे।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साइबर अपराध में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

TAGGED:कतरीसरायताराबिगहानालंदासाइबर क्राइमसाइबर ठगी
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर बिहारशरीफ में पीएम स्वनिधि मेला में फुटपाथ विक्रेताओं को ऋण पीएम स्वनिधि मेला में 45 फुटपाथ विक्रेताओं को मिला ऋण, 5 को क्रेडिट कार्ड
अगली ख़बर सैफ अली खान मिट्टी से गणपति बनाते हुए सैफ ने मिट्टी से बनाए गणपति, करीना की पोस्ट में दिखा जेह का भी खास कनेक्शन
Google prefered

गूगल पर फेवरेट बनाएँ

ये भी पढ़ें

विश्व हेलो दिवस 21 नवंबर: इतिहास और शांति का संदेश

21 नवंबर को विश्व हेलो दिवस: एक अभिवादन से संवाद और विश्व शांति का संदेश

ब्रात्य बसु पर यौन उत्पीड़न के आरोप, सीसीटीवी जांच की चुनौती

ब्रात्य बसु और इंद्रनील सेन के खिलाफ जीरो एफआईआर, दुष्कर्म-उगाही समेत कई आरोप; जांच के लिए भेजी गई शिकायत

पीएम मोदी का युवाओं को संदेश: सीमित सोच तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो

सीमित सोच की बेड़ियां तोड़ो, चुनौतियों को चुनौती दो’, युवाओं से बोले पीएम मोदी

सोनपुर आइडल सीजन-2 ऑडिशन शुरू, विजेता को ₹1 लाख

सोनपुर आइडल सीजन-2 का आगाज, दोनों वर्गों के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये

दावथ में 41.5 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

ओडिशा से बस में गांजा लेकर पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की खेप बरामद

Dinman Ads

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • पटना
  • धर्म

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?