Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: 35 वर्षों से चाय की दुकान पर निभा रहे इंसानियत का धर्म, जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त दूध
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - बिहार - 35 वर्षों से चाय की दुकान पर निभा रहे इंसानियत का धर्म, जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त दूध

35 वर्षों से चाय की दुकान पर निभा रहे इंसानियत का धर्म, जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त दूध

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 15, 2026 6:53 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 18 घंटे पहले
राजगीर में जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त दूध देने वाली चाय दुकान
राजगीर में जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त दूध देने वाली चाय दुकान
साझा करें

नालंदा से अविनाश पांडेय: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर विभिन्न धर्म का आध्यात्मिक केंद्र रहा है। मानवता से वशीभूत राजगीर की यह पावन धरती आज भी विश्व पटल पर सबसे पवित्र और ऐतिहासिक भूमियों में से एक है। राजगीर में मानवीय संस्कार का एक जीवंत उदाहरण देखने को मिला। राजगीर बस स्टैंड के समीप स्थित एक चाय की दुकान जहां के मलिक पिछले करीब 36 वर्षों से जरूरतमंद नवजात शिशुओं को मुफ्त में दूध उपलब्ध कराते हैं। नाम है श्रवण कुमार। हालांकि श्रवण जी अब नहीं रहे इस दुनिया में लेकिन, उनके भाई रंजीत कुमार उर्फ तुना बाबा इस परंपरा को आज भी कायम कर रखें हैं।

यहां चाय के साथ इंसानियत, करुणा और ममता की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। दुकान पर आने वाले जरूरतमंद परिवारों के नवजात और छोटे बच्चों को मुफ्त दूध उपलब्ध कराया जाता है। खास बात यह है कि यह सेवा बिना किसी प्रचार-प्रसार के लगातार जारी है।

इस मानवीय पहल की शुरुआत वर्ष 1990 में श्रवण कुमार ने की थी। बस स्टैंड पर आने वाली ऐसी माताओं को देखकर उन्होंने यह निर्णय लिया, जो आर्थिक तंगी के कारण अपने छोटे बच्चों के लिए दूध खरीदने में सक्षम नहीं थीं। उन्होंने तय किया कि उनकी दुकान पर यदि कोई जरूरतमंद मां अपने बच्चे के लिए दूध मांगने आएगी, तो उससे पैसे नहीं लिए जाएंगे।

समय बीतने के साथ श्रवण कुमार का निधन हो गया, लेकिन उनके द्वारा शुरू की गई सेवा बंद नहीं हुई। उनके भाई रंजीत कुमार उर्फ टुन्ना बाबा ने इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आज यहां जन्म से 18 माह तक के बच्चों को मुफ्त दूध दिया जाता है।

टुन्ना बाबा के अनुसार प्रतिदिन करीब तीन से चार लीटर दूध जरूरतमंद बच्चों में बांटा जाता है। जिन्हें इस सेवा की जानकारी है, वे स्वयं दुकान पर पहुंचते हैं। कई बार जरूरतमंद परिवारों को देखकर टुन्ना बाबा खुद उन्हें बच्चे के लिए दूध लेने के लिए कहते हैं। उनका कहना है कि भाई की शुरू की गई सेवा को जारी रखना ही उनके लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है।

ये भी पढ़े

नवादा में तीज का प्रसाद देने पहुंचे युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; पुलिस ने शुरू की छापेमारी
सारण में विवाद के बाद खूनी झड़प, लाठी-डंडे की मार से वृद्ध की मौत; हत्या का केस दर्ज
भागलपुर में घटने लगा गंगा-कोसी का पानी, लेकिन जलजमाव ने बढ़ाई बाढ़ पीड़ितों की परेशानी
प्रेमी से मिलने नेपाल पहुंची अमेरिकी युवती, भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ा

पुरुषोत्तम मास के दौरान राजगीर में लगने वाले मेले में इस सेवा का दायरा और बढ़ जाता है। अलग स्टॉल लगाकर प्रतिदिन करीब 10 लीटर दूध जरूरतमंद बच्चों को उपलब्ध कराया जाता है। नालंदा के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और पड़ोसी नेपाल से आने वाले परिवार भी इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

टुन्ना बाबा दूध लेने वाली माताओं से कहते हैं—“पहले इस नन्हे दोस्त को दूध पिलाइए, पैसे किसी जरूरी चीज के लिए रखिए।”

राजगीर की यह छोटी-सी चाय दुकान आज हजारों लोगों के लिए मानवता की बड़ी मिसाल बन चुकी है। यह कहानी बताती है कि सेवा के लिए बड़े संसाधन नहीं, बल्कि बड़ा दिल चाहिए।

TAGGED:Rajgir NewsTunna Babaटुन्ना बाबाराजगीर
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर पुराने कपड़ों को अलमारी और बेड के नीचे रखने के वास्तु नियम क्या आप भी पुराने कपड़े अलमारी या बेड के नीचे ठूंसकर रखते हैं? तुरंत संभालिए, यह आपको कंगाल बना सकता है!
अगली ख़बर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट की खबरों पर दी सफाई अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट की खबरों पर लगाई फटकार, बोले- मेरे ब्लॉग का मतलब कुछ और था, खबर कुछ और बना दी

ये भी पढ़ें

नवादा के उकौड़ा गांव में गोली लगने से घायल युवक

नवादा में तीज का प्रसाद देने पहुंचे युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; पुलिस ने शुरू की छापेमारी

सारण के चनना गांव में मारपीट के बाद वृद्ध की मौत

सारण में विवाद के बाद खूनी झड़प, लाठी-डंडे की मार से वृद्ध की मौत; हत्या का केस दर्ज

भागलपुर में गंगा-कोसी का जलस्तर घटने के बाद जलजमाव

भागलपुर में घटने लगा गंगा-कोसी का पानी, लेकिन जलजमाव ने बढ़ाई बाढ़ पीड़ितों की परेशानी

भारत-नेपाल सीमा पर हिरासत में ली गई अमेरिकी युवती

प्रेमी से मिलने नेपाल पहुंची अमेरिकी युवती, भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ा

गया के इलरा गांव में एक रात पांच घरों में चोरी

गया में एक ही रात पांच घरों में चोरी, छह लाख की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • करियर
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • स्वास्थ्य

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?