Dinman Times
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
Sign In
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Reading: नगरनौसा में गांजा तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
साझा करें
Notification
Font ResizerAa
Dinman Times
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • देश
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्‍ली
    • झारखण्‍ड
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • करियर
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Follow US
© 2024. All Rights Reserved.

Home - देश - नगरनौसा में गांजा तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

नगरनौसा में गांजा तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

अविनाश पांडेय
Last updated: सितम्बर 8, 2026 4:55 अपराह्न
By : अविनाश पांडेय
Published on : 16 घंटे पहले
नगरनौसा में गांजा तस्करी के मामले में पुलिस की कार्रवाई
नगरनौसा में गांजा तस्करी के मामले में पुलिस की कार्रवाई
साझा करें

गोदाम से 7.471 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ, 3.70 लाख रुपये नकद, दो बाइक और ऑल्टो कार बरामद

बिहारशरीफ। नालंदा के पुलिस अधीक्षक हृदयकांत द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान का परिणाम जिले में दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में नगरनौसा थाना पुलिस ने बदल विगहा गांव में छापेमारी कर कथित गांजा तस्करी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने एक गोदाम से 7.471 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, 3 लाख 70 हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, एक चारपहिया वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को संध्या गश्ती के दौरान नगरनौसा थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बदल विगहा स्थित संजय श्रीवास्तव के गोदाम में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है और वहां से उसका कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा-01 के नेतृत्व में नगरनौसा थाना पुलिस की टीम ने गोदाम की विधिवत घेराबंदी कर तलाशी एवं छापेमारी की।

चोकर के बोरे में छिपाकर रखा था मादक पदार्थ

तलाशी के दौरान गोदाम के पश्चिमी तरफ भूसा रखे बोरा के ढेर के पास लाल रंग के ‘त्रुगुना मोटा चोकर’ के बोरे में छिपाकर रखा कुल 7.471 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। वहीं, गोदाम के पूरब तरफ स्थित कमरे में रखे एक थैले से 3,70,000 रुपये नकद बरामद हुए, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।

छापेमारी के दौरान संजय श्रीवास्तव और दीनानाथ प्रसाद के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। इसके अलावा गोदाम के बाहर से कथित रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ की बिक्री में इस्तेमाल की जाने वाली दो मोटरसाइकिलें—हीरो स्प्लेंडर प्लस और होंडा एसपी-125 भी जब्त की गईं।

ये भी पढ़े

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण
पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन
महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की सारण में दबिश, नवी मुंबई की फर्म में करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
आरक्षण के मुद्दे पर NDA में फिर खींचतान, प्रफुल्ल मांझी ने अरुण भारती को घेरा

सुबोध की निशानदेही पर ऑल्टो कार बरामद

पुलिस ने अभिरक्षा में लिए गए दीनानाथ प्रसाद से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कथित तस्करी में सहयोगी बताए जा रहे सुबोध कुमार को मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सुबोध कुमार की निशानदेही पर तस्करी में प्रयुक्त मारुति ऑल्टो कार, रजिस्ट्रेशन नंबर BR-1AG-6885 बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संजय श्रीवास्तव (42 वर्ष), पिता नरेन्द्र लाल, ग्राम कंचन भवन, थाना नगरनौसा, जिला नालंदा, दीनानाथ प्रसाद (30 वर्ष), पिता स्व. राजनंदन सिंह, ग्राम भरावपर, थाना नगरनौसा, जिला नालंदा तथा सुबोध कुमार (50 वर्ष), पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद, ग्राम प्रेमन विगहा, थाना नगरनौसा, जिला नालंदा के रूप में हुई है।

इस मामले में नगरनौसा थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष पुअनि शशिरंजन कुमार मिश्रा, पुअनि संदीप कुमार सिंह और पुअनि सुदेश्वर राय शामिल रहे।

इसके अलावा टीम में सिपाही रमेश कुमार मंडल,सरस्वती कुमारी, रूकसार खातुन, दिनेश कुमार, अनिकेत कुमार,शिवम् कुमार,मनीष कुमार सुमन, संजीव कुमार और पूनम कुमारी शामिल थीं।

TAGGED:गांजा तस्करीनगरनौसानालंदानालंदा पुलिस
ख़बर साझा करें
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Avinash pandey
Byअविनाश पांडेय
नालंदा जिले के रहने वाले अविनाश पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का लंबा अनुभव है। आगरा से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद नालंदा में प्रभात खबर के क्राइम रिपोर्टर के रूप में 15 वर्षों तक कार्य किया। अपराध एवं स्थानीय पत्रकारिता की गहरी समझ रखने वाले पत्रकार ने दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है। निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता इनकी पहचान है।
पिछली ख़बर तेजस्वी यादव बिहार में फैक्ट्रियों और औद्योगिक विकास पर सवाल उठाते हुए बिहार में फैक्ट्रियों की कमी पर तेजस्वी का सरकार से सवाल, बोले- टॉप-10 में जगह क्यों नहीं?
अगली ख़बर एकंगरसराय में करंट लगने से किशोर की मौत एकंगरसराय में करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, 5 घंटे सड़क जाम

ये भी पढ़ें

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026 सभी राशियां

आज का राशिफल 9 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें दिन कैसा रहेगा, किसे मिलेगा धन और सफलता का साथ

CTET 2026 करेक्शन विंडो में फॉर्म सुधार

CTET 2026: फिर खुली करेक्शन विंडो, 10 सितंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका; ऐसे करें आवेदन एडिट

घर पर अलसी का जेल बनाने की रेसिपी

चेहरे से बालों तक काम आएगा अलसी का जेल, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल जेल; खर्च भी होगा कम

फरक्का जलसंधि पर बिहार की मांग

फरक्का जलसंधि पर बिहार की बड़ी मांग, संजय झा बोले- 30 साल का नुकसान बहुत हुआ, अब न हो नवीनीकरण

पितृपक्ष मेला 2026 में गया आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। रानी कमलापति और जबलपुर से इनका परिचालन होगा।

पितृपक्ष में गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, रानी कमलापति और जबलपुर से होगा संचालन

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in

Poppular Categories

  • बिहार
  • देश
  • अपराध
  • राजनीति
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • झारखण्‍ड
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • दिल्‍ली

Download APP

Google-play Apple
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Cookies Policy
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?